एक्सप्लोरर

Forbes Billionaires List 2023: अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर, केवल अमेरिका और चीन है आगे

Forbes Billionaires List: अडानी समूह के शेयरों में गिरावट के चलते भारत के अरबपतियों का नेटवर्थ कम हुआ है.

Forbes Billionaires List 2023: ग्लोबल वैश्विक आर्थिक हालात और दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट के बावजूद दुनिया के अमीर देशों में अरबपतियों की संख्या में बढ़ोतरी आई है. भारत में भी अरबपतियों की संख्या में उछाल देखने को मिल रहा है.  फोर्ब्स के 2023 की सूची के मुताबिक दुनिया के 77 देशों में कुल 2640 अरबपतियों की संख्या है.  जिसमें अमेरिका में सबसे ज्यादा कुल 735 अरबपति नागरिक हैं. जबकि भारत अरबपतियों की संख्या के मामले में तीसरे स्थान पर है भारत में 2023 में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 169 हो गई है.

2023 में घटा भारतीय अरबपतियों का नेटवर्थ 

इस सूची के मुताबिक भारत में भले ही अरबपतियों की संख्या में तीन नए अरबपति जोड़े गए हैं. लेकिन भारत के अरबपतियों के पास 2023 में 675 बिलियन डॉलर नेटवर्थ रह गया है जो 2022 के मुकाबले 75 बिलियन डॉलर कम है. अडानी समूह के स्टॉक्स में भारी गिरावट के चलते नेटवर्थ में कमी आई है.  83.4 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ मुकेश अंबानी सूची में टॉप पर हैं. 

अमेरिका में सबसे ज्यादा अरबपति

फोर्ब्स के अरबपतियों की सूची के मुताबिक अमेरिका में 2022 में 735 अरबपतियों की संख्या थी. 2023 में पुरानी सूची में से 50 हट गए लेकिन 60 नए अरबपति इस सूची में शामिल हुए हैं और 2023 में भी अरबपतियों की संख्या 735 है. चीन में 2022 में 539 अरबपति नागरिक थे. लेकिन 2023 में ये संख्या घटकर 495 रह गई है. यानि चीन में 44 अरबपति कम हुए हैं. इस सूची में हांग कांग और मकाऊ के नागरिकों को शामिल नहीं किया है. भारत में 2022 में जहां 166 अरबपति नागरिक थे उनकी संख्या 2023 में बढ़कर 169 हो गई है. एक साल में 3 नए अरबपतियों सूची में शामिल किए गए हैं. चौथे स्थान पर जर्मनी है. जर्मनी में 2022 में कुल 134 अरबपति थे जो 2023 में संख्या घटकर 126 रह गई है. 

रूस में अरबपतियों की संख्या में तेज उछाल 

फोर्ब्स की सूची के मुताबिक 2022 में आर्थिक प्रतिबंध के बावजूद रूस में सबसे ज्यादा अरपतियों की संख्या बढ़ी है. 2022 में जहां 83 अरबपति थे जो 2023 में बढ़कर 105 हो गई है. हांग कांग में 2022 में 67 अरबपति थे जो 2023 में 66 रह गए हैं. इटली में 2022 में 52 अरबपति थे जो 2023 में इनकी संख्या बढ़कर 64 हो गई है. यूके में 50 से बढ़कर 52, कनाडा में 64 से घटकर 63, फ्रांस में 43 और स्विटरजरलैंड में 41 अरबपतियों की संख्या है.  

ये भी पढ़ें 

High Milk Prices: और सताएगी दूध-डेयरी प्रोडक्ट्स की महंगाई, आरबीआई गवर्नर बोले- दूध के दामों में बनी रहेगी तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Republic Day 2026 Parade: गणतंत्र दिवस के मौके पर पर दिखेगी भारत की ताकत! फ्लाईपास्ट में राफेल, सुखोई-30 होंगे शामिल, जानें पूरी डिटेल
गणतंत्र दिवस के मौके पर पर दिखेगी भारत की ताकत! फ्लाईपास्ट में राफेल, सुखोई-30 होंगे शामिल
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
प्रतापगढ़ में स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में स्टेज पर थिरके गोविंदा, वीडियो जमकर हो रहा वायरल
प्रतापगढ़ में स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में स्टेज पर थिरके गोविंदा, वीडियो जमकर हो रहा वायरल
IND vs NZ 3rd T20: आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Noida Yuvraj Case Update: रेस्क्यू सिस्टम पर सवाल, सोशल मीडिया पर नया वीडियो आया सामने |ABPLIVE
Mumbai News: Malad Railway Station पर प्रोफेसर की चाकू घोंपकर कर दी हत्या | Crime News | Malad News
Uttar Pradesh News: Uttar Pradesh में हुआ Noida जैसा एक और हादसा, नहर में जा गिरी कार | Kasganj News
Avimukteshwaranand Controversy: शंकराचार्य के शिविर के बाहर पहुंचे लोग, हो गया बड़ा बवाल! | Magh Mela
HP Weather: Manali में बर्फ में फिसली गाड़ी, खाई में जाकर गिरी कार, ड्राइवर हुआ घायल | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Republic Day 2026 Parade: गणतंत्र दिवस के मौके पर पर दिखेगी भारत की ताकत! फ्लाईपास्ट में राफेल, सुखोई-30 होंगे शामिल, जानें पूरी डिटेल
गणतंत्र दिवस के मौके पर पर दिखेगी भारत की ताकत! फ्लाईपास्ट में राफेल, सुखोई-30 होंगे शामिल
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
प्रतापगढ़ में स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में स्टेज पर थिरके गोविंदा, वीडियो जमकर हो रहा वायरल
प्रतापगढ़ में स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में स्टेज पर थिरके गोविंदा, वीडियो जमकर हो रहा वायरल
IND vs NZ 3rd T20: आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
साल 2026 की पहली 'मन की बात', PM मोदी ने बताया मतदाता का महत्व, स्टार्टअप को लेकर कही बड़ी बात
साल 2026 की पहली 'मन की बात', PM मोदी ने बताया मतदाता का महत्व, स्टार्टअप को लेकर कही बड़ी बात
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो थानाध्यक्ष निलंबित
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो थानाध्यक्ष निलंबित
26 जनवरी की परेड के लिए कौन से मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा, मेट्रो, बस और अपनी गाड़ी से कैसे पहुंचे? यहां जानें डिटेल्स
26 जनवरी की परेड के लिए कौन से मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा, मेट्रो, बस और अपनी गाड़ी से कैसे पहुंचे? यहां जानें डिटेल्स
गूगल में कैसे नौकरी लगती है, कौन सी पढ़ाई करनी होती है और कितनी मिलती है शुरुआती सैलरी?
गूगल में कैसे नौकरी लगती है, कौन सी पढ़ाई करनी होती है और कितनी मिलती है शुरुआती सैलरी?
Embed widget