एक्सप्लोरर

Bank 5-Day Work Week: पांच दिन काम... दो दिन आराम, बैंक कर्मचारियों की होने वाली है मौज, 7 दिन के भीतर फैसला

Bank Saturday Holiday: अभी बैंकों में हर रविवार के अलावा महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को छुट्टी होती है. अब प्रस्ताव है कि बैंक कर्मचारियों को हर शनिवार को छुट्टी मिले...

Bank Five Days Working: देश भर के बैंक के कर्मचारियों को अगले सप्ताह एक शानदार खुशखबरी मिल सकती है. दरअसल इस बात की तैयारी चल रही है कि अब बैंक कर्मचारियों को महीने के सभी शनिवार को छुट्टी मिले. इस संबंध में एक सप्ताह के भीतर बड़ा अपडेट सामने आ सकता है.

पांच दिन काम, दो दिन आराम

अभी भारत में बैंकों में हर सप्ताह के रविवार को और हर दूसरे व चौथे सप्ताह के शनिवार को छुट्टियां होती हैं. बदलाव होने के बाद बैंकों में हर महीने के पहले, तीसरे व पांचवें शनिवार को भी छुट्टियां रहेंगी. दूसरे शब्दों में कहें तो अब बैंकों में पांच कार्य दिवसों वाला सप्ताह अमल में आएगा. इसके तहत बैंक कर्मचारी हर सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन काम करेंगे, जबकि शनिवार और रविवार दो दिन उनकी छुट्टी रहेगी.

28 जुलाई को होगी अहम बैठक

लाइव मिंट की एक खबर के अनुसार, अगले सप्ताह शुक्रवार को एक अहम बैठक होने वाली है, जिसमें बैंकों के पांच दिनों के वर्कवीक पर मुहर लग सकती है. 28 जुलाई को इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) की बैंक कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज के साथ बैठक होने वाली है. इससे पहले मई महीने में कई खबरों में कहा गया था कि आईबीए और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज पांच दिनों के कार्य सप्ताह पर सहमत हो गए हैं.

बैंक यूनियन ने कही थी ये बात

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज ने 17 जुलाई को कहा था कि उसने आगामी बैठक में पांच दिनों के कार्य सप्ताह को विचार-विमर्श के लिए प्रस्तावित किया है. आईबीए ने कहा है कि इस बारे में सक्रियता से विचार किया जा रहा है. हमने आईबीए से इस मामले में तेजी से काम करने का अनुरोध किया है, ताकि बैंक कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था को अमल में लाने में और देरी न हो.

इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा

सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, 28 जुलाई को होने वाली बैठक में आईबीए और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज कुछ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं. दोनों संगठन आगामी बैठक में 5-डे वर्क वीक के अलावा सैलरी हाइक व रिटायर हो रहे कर्मियों के लिए ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस की जरूरत जैसे मुद्दों पर भी बात कर सकते हैं.

बढ़ जाएंगे काम के घंटे

सरकार ने कुछ समय पहले भारतीय जीवन बीमा निगम में 5-डे वर्क वीक की व्यवस्था को लागू किया है. उसके बाद बैंकों में भी इसे लागू करने की लंबे समय से चली आ रही मांग ने जोर पकड़ लिया है. खबरों की मानें तो नई व्यवस्था के अमल में आने के बाद बैंक कर्मचारियों के रोजाना के काम के घंटे बढ़ सकते हैं. नई व्यवस्था के तहत उन्हें सुबह 9:45 बजे से शाम 5:30 बजे तक यानी रोज 40 मिनट अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: बारिश-बाढ़ में डूबी कार तो न करें ये गलती, वर्ना कवरेज के बाद भी रिजेक्ट होगा इंश्योरेंस का क्लेम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध की वजह से महंगाई की 'EMI' दे रही जनता, कैसे-कैसे कट रही आपकी जेब? ऐसे हो रहा नुकसान
ईरान युद्ध की वजह से महंगाई की 'EMI' दे रही जनता, कैसे-कैसे कट रही आपकी जेब? ऐसे हो रहा नुकसान
ट्रंप ने नहीं की कंगले पाकिस्तान की मदद, ऊपर से ठोक दिया 10% का नया टैरिफ; भारत पर भी साधा निशाना
ट्रंप ने नहीं की कंगले पाकिस्तान की मदद, ऊपर से ठोक दिया 10% का नया टैरिफ; भारत पर भी साधा निशाना
Gold-Silver Rate: सुबह-सवेरे सस्ता हुआ सोना, 1100 रुपये तक लुढ़का भाव; जानें अब कितनी रह गई 10 ग्राम की कीमत?
सुबह-सवेरे सस्ता हुआ सोना, 1100 रुपये तक लुढ़का भाव; जानें अब कितनी रह गई 10 ग्राम की कीमत?
Share Market Today: दलाल स्ट्रीट पर हाहाकार! क्रूड ऑयल संकट से घबराए निवेशक, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
दलाल स्ट्रीट पर हाहाकार! क्रूड ऑयल संकट से घबराए निवेशक, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
Bihar Protest Live: प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget