एक्सप्लोरर

Financial Rules: 1 अक्टूबर से होने जा रहे 10 बड़े बदलाव, फेस्टिव सीजन में आपके बजट पर डालेंगे असर

Rules Changing From 1st October: अगले महीने से गैस सिलेंडर, आधार कार्ड, रेलवे और स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स समेत कई चीजों से जुड़े नियमों में हमें बदलाव देखने को मिलेगा. आइए इन्हें जान लेते हैं.

Rules Changing From 1st October: हर नए महीने के साथ अब तेजी से कई तरह के नियम भी बदलते हैं. इनमें से कई आर्थिक नियम भी होते हैं, जो सीधा आम आदमी के जीवन पर असर डालते हैं. अब सितंबर खत्म होने को है और अक्टूबर की शुरुआत होने जा रही है. इस दौरान गैस सिलेंडर और आधार कार्ड से लेकर स्मॉल सेविंग स्कीम तक के कई नियम बदलने जा रहे हैं. आइए इनके बारे में आपको जानकारी दे देते हैं ताकि नए रूल्स के हिसाब से आप भी अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकें.

गैस सिलेंडर के रेट (LPG Cylinder Price)

हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) में बदलाव किया जाता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इस बार भी 1 अक्टूबर को नए रेट लागू कर देंगी. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि फेस्टिव सीजन में सस्ते गैस सिलेंडर का तोहफा आपको दिया जा सकता है.

आधार कार्ड (Aadhar Card)

अब आप 1 अक्टूबर से आधार एनरोलमेंट आईडी (Aadhar Enrolment ID) का उपयोग पैन कार्ड (PAN Card) या इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने के लिए नहीं कर पाएंगे. इनकम टैक्स एक्ट की धारा 139AA के तहत पैन कार्ड या आईटीआर के लिए आधार नंबर देना जरूरी हो जाएगा.

रेलवे का स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान (Indian Railways)

रेलवे 1 अक्टूबर से बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान शुरू करने वाला है. फेस्टिव सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण यह किया जा रहा है. 

पोस्ट ऑफिस अकाउंट पर ब्याज दर (Post Office Account)

पोस्ट ऑफिस अकाउंट पर ब्याज दरें भी 1 अक्टूबर से बदलने वाली हैं. नेशनल स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स (National Small Savings Scheme) के अकाउंट पर ब्याज दरों में बदलाव से आपकी ब्याज आय पर असर पड़ सकता है. 

सीएनजी और पीएनजी के रेट बदलेंगे 

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) एटीएफ (ATF) और सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) के रेट बदलती हैं. सितंबर में एटीएफ की कीमतों में कटौती की गई थी.

बोनस शेयरों का T+2 रूल

सेबी (SEBI) ने बोनस शेयरों की ट्रेडिंग को सरल बनाने के लिए नया ढांचा तैयार किया है. 1 अक्टूबर से बोनस शेयरों की ट्रेडिंग T+2 सिस्टम में होगी. इसके चलते रिकॉर्ड डेट और ट्रेडिंग के बीच का समय कम हो जाएगा. इसका फायदा शेयरहोल्डर्स को होगा.

स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स के नियम बदले

वित्त मंत्रालय ने नेशनल स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स के तहत गलत तरीके से खोले गए अकाउंट को लेकर गाइडलाइन्स जारी की हैं. अब पीपीएफ (PPF) और सुकन्या (Sukanya Samriddhi) जैसे अकाउंट को वित्त मंत्रालय द्वारा रेगुलर किया जाएगा. इससे भविष्य में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) में इजाफा 

फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग पर सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) में भी बदलाव होने जा रहा है. 1 अक्टूबर से ऑप्शंस की बिक्री पर STT बढ़कर 0.1 फीसदी हो जाएगा, जो पहले 0.0625% था. इससे ट्रेडर्स को विकल्प खरीदने और बेचने में थोड़ा अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा. इसका असर डेरिवेटिव्स मार्केट पर पड़ेगा.

विवाद से विश्वास स्कीम (Vivad se Vishwas Scheme) होगी शुरू

सीबीडीटी (CBDT) ने ऐलान किया है कि ‘विवाद से विश्वास स्कीम 2024’ 1 अक्टूबर से लागू की जाएगी. इसकी मदद से इनकम टैक्स से जुड़े विवादों को सुलझाया जाएगा. कोर्ट और ट्रिब्यूनल के समक्ष लंबित मामलों को निपटारा किया जाएगा. 

HDFC क्रेडिट कार्ड के लॉयल्टी प्रोग्राम में बदलाव

HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के लॉयल्टी प्रोग्राम में 1 अक्‍टूबर से बदलाव होने जा रहा है. नए नियम के मुताबिक, एचडीएफसी बैंक ने स्मार्टबाय प्लेटफार्म पर एप्पल प्रोडक्ट के लिए रिवार्ड प्वाइंट के रिडम्पशन को एक प्रोडक्ट हर कैलेंडर तिमाही तक सीमित कर दिया है.

ये भी पढ़ें 

IDFC FIRST Bank: आईडीएफसी का मर्जर हुआ पूरा, शेयरहोल्डर्स और बैंक दोनों को फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ UPI और कार्ड पेमेंट से मिलेगी 1000 से ज्यादा की शराब, नया नियम लागू
सिर्फ UPI और कार्ड पेमेंट से मिलेगी 1000 से ज्यादा की शराब, नया नियम लागू
10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget