एक्सप्लोरर

'ChatGPT और डीपसीक का इस्तेमाल नहीं करना है...' वित्त मंत्रालय ने अपने स्टाफ को दी हिदायत

AI Tools Uses: भारत के वित्त मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों को यह साफ कह दिया है कि ऑफिस के किसी भी कामकाज के लिए चैटजीपीटी और डीपसीक जैसे AI मॉडल्स का इस्तेमाल न करें.

AI Tools Uses: देश के वित्त मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों को किसी भी आधिकारिक कामकाज के लिए चैटजीपीटी और डीपसीक जैसे AI मॉडल्स के इस्तेमाल से बचने की हिदायत दी है. मंत्रालय का कहना है कि इनका इस्तेमाल सरकारी दस्तावेजों और डेटा की गोपनीयता के लिए जोखिम पैदा कर सकता है. रॉयटर्स की रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है. 

फाइनेंस मिनिस्ट्री ने जारी की एडवायजरी

ऑस्ट्रेलिया और इटली जैसे देशों ने डेटा सुरक्षा जोखिमों का हवाला देते हुए डीपसीक को पहले ही बैन कर दिया है.  OpenAI के प्रमुख सैम ऑल्टमैन के बुधवार को भारत आने से पहले मंगलवार को सोशल मीडिया पर यह चर्चा होने लगी कि वह आइटी मिनिस्टर से मिलने वाले हैं. भारतीय वित्त मंत्रालय द्वारा 29 जनवरी को जारी एडवायजरी में कहा गया, यह तय किया गया है कि ऑफिस के कम्प्यूटर और डिवाइसों एआई टुल्स या एआई ऐप्स (जैसे कि चैटजीपीटी, डीपसीक) सरकारी दस्तावेजों और डेटा की गोपनीयता के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं. 

हालांकि, भारत के वित्त मंत्रालय, चैटजीपीटी-पैरेंट ओपनएआई और डीपसीक के प्रतिनिधियों ने इस पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है. बहरहाल, मंत्रालय के तीन अधिकारियों ने कहा है कि इसी हफ्ते एआई टुल्स या एआई ऐप्स के इस्तेमाल पर रोक लगाने संबंधी एडवायजरी जारी की गई है. 

चीन का AI मॉडल है डीपसीक

बता दें कि डीपसीक चीन का एआई मॉडल है, जिसे चीनी टेक कंपनी हांग्जो ने बनाया है. ऐसा माना जा रहा है कि ChatGPT को टक्कर देने के लिए ही इस AI चैटबॉट को  लॉन्च किया गया है. इसे बनाने में भी सिर्फ 6 मिलियन डॉलर ही लगे हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह बिल्कुल फ्री है. यानी कि चैटबॉट के इस्तेमाल पर यूजर्स को एक पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है. 

डीपसीक को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि इससे यूजर्स प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी को खतरा हो सकता है क्योंकि कंपनी अपनी प्राइवेसी पॉलिसी के तहत यूजर्स का पूरा डेटा चीन में अपने सर्वर पर स्टोर करती है. 

ये भी पढ़ें:

कब से लागू होगा नया टैक्स स्लैब, क्या इसी साल से मिल जाएगी 12 लाख पर 'नो इनकम टैक्स' की छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
अलर्ट! अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत?
अलर्ट! अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत?
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget