एक्सप्लोरर

Economic Outlook: मौसम नहीं है मेहरबान, वित्त मंत्रालय को अर्थव्यवस्था के लिए सता रहे ‘ये डर’!

FinMin Economic Growth Report: वित्त मंत्रालय ने अर्थव्यवस्था के आने वाले दिनों के परिदृश्य को लेकर ताजी रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि आर्थिक वृद्धि के सामने क्या चुनौतियां आ सकती हैं...

कोरोना महामारी के बाद से वैश्विक अर्थव्यवस्था लगातार चुनौतियों का सामना कर रही है. भारत भी अपवाद नहीं है, भले ही बाकियों की तुलना में प्रदर्शन बेहतर रहा हो. अभी भी आर्थिक मोर्चे पर दुनिया के साथ-साथ भारत की चुनौतियां समाप्त नहीं हुई हैं. घरेलू मोर्चे पर जहां कई फैक्टर ग्रोथ को सपोर्ट करने वाले हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ बाहरी कारक जोखिम पैदा कर रहे हैं.

सामने आ सकती हैं चुनौतियां

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को अप्रैल महीने की मासिक आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट जारी की. रिपोर्ट में मंत्रालय ने अर्थव्यवस्था के लिए आने वाले दिनों के परिदृश्य के बारे में चर्चा की. मंत्रालय ने कहा कि वैश्विक स्तर पर चुनौतियों और मौसम के स्तर पर अनिश्चितताओं को देखते हुए आर्थिक वृद्धि के गिरने तथा महंगाई के बढ़ने का खतरा बना हुआ है. आर्थिक वृद्धि के सामने आ सकने वाले जोखिम के बारे में रिपोर्ट में कहा गया है कि मौसम की अनिश्चितता और बाहरी कारकों से नुकसान हो सकता है. इसके चलते महंगाई बढ़ सकती है, जबकि आर्थिक वृद्धि की दर में गिरावट आ सकती है.

पूरे साल का अनुमान जल्दीबाजी

मंत्रालय ने रिपोर्ट में कहा है कि अप्रैल में पूरे साल के आर्थिक परिणाम के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. हालांकि, शुरुआत अच्छी हुई है. भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये 2023-24 की शुरुआत पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही की मजबूत गतिविधियों के साथ हुई है. अप्रैल में माल एवं सेवा कर यानी जीएसटी के कलेक्शन का आंकड़ा बढ़ा है. आंकड़ों से पता चलता है कि टैक्स का दायरा भी बढ़ा है और आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि हुई है.

इन आर्थिक आंकड़ों से सपोर्ट

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक यानी आईआईपी और आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में वृद्धि हुई है. इससे पहले, दो तिमाहियों में क्षमता उपयोग 75 फीसदी के आसपास रहा था. आर्थिक गतिविधियों में निरंतर वृद्धि तथा क्षमता उपयोग बढ़ने से कंपनियों ने नई क्षमता निर्माण को लेकर निवेश करना शुरू कर दिया है. पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन के साथ निर्माण/बुनियादी ढांचा सामान के क्षेत्र में 2022-23 की चौथी तिमाही में वृद्धि बनी रही है. विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों की तरह कृषि क्षेत्र में भी संभावनाएं  बेहतर बनी हुई है.

खरीफ फसलों के लिए अच्छी स्थिति

रिपोर्ट के अनुसार, मानसून सामान्य रहने के अनुमान, जलाशयों में पानी की अधिक उपलब्धता, बीज और उवर्रकों की बेहतर उपलब्धता तथा ट्रैक्टर की अच्छी बिक्री से खरीफ बुवाई मौसम के लिये बेहतर रहने की स्थिति का पता चलता है. बेमौसम बारिश के बावजूद गेहूं की सरकारी खरीद मजबूत रहना खाद्य सुरक्षा के लिहाज से अच्छा है. गांवों में मांग भी बढ़ रही है. यह 2022-23 की चौथी तिमाही में दैनिक उपयोग के सामान बनाने वाली कंपनियों की मजबूत बिक्री और अप्रैल महीने में दोपहिया व तिपहिया वाहनों की लगातार 10 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि से पता चलता है.

बढ़ रही है ग्रामीण अर्थव्यवस्था

वित्त मंत्रालय को उम्मीद है कि आने वाले समय में खरीफ मौसम में बेहतर संभावना, फसलों के लिये उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य और सरकार की बजटीय खर्च में वृद्धि से किसानों की आय बढ़ेगी, जिससे अंतत: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. निर्यात के बारे में वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया है कि अन्य देशों से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना के चलते कपड़ा और सिले-सिलाये परिधानों की वैश्विक उपस्थिति बेहतर हो रही है.

ये भी पढ़ें: नाम अदृश्य, कीमत 150 करोड़ रुपये... किसी को दिखाई नहीं देता है ये घर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget