एक्सप्लोरर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ प्री-बजट बैठक, शुक्रवार को होगा मंथन

Pre-Budget Meeting: वित्त मंत्रियों के साथ ये बैठक राजस्थान के जैसलमेर में होने वाली है और इसमें कई बड़ी सिफारिशों पर मंथन होने की उम्मीद है.

Pre-Budget Meeting: वित्त वर्ष 2025-26 का बजट 1 फरवरी 2025 को पेश किया जाएगा और इसके लिए वित्त मंत्री का लगातार बैठकों का दौर जारी है. इसी कड़ी में शुक्रवार 20 दिसंबर को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश के राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बजट-पूर्व बैठक करेंगी. बजट 2025 से पहले ये अहम बैठक होने वाली है जिसमें राज्यों के वित्त मंत्री देश के बजट से उनकी क्या अपेक्षाएं हैं और क्या उम्मीदें हैं, इसको बताने के साथ सिफारिशों का पिटारा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने रखने वाले हैं. 

राजस्थान के जैसलमेर में होगी वित्त मंत्रियों के साथ बैठक

वित्त मंत्रियों के साथ ये बैठक राजस्थान के जैसलमेर में होने वाली है और इसमें कई बड़े सिफारिशों पर मुहर लगने की उम्मीद है. एक सरकारी अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर कहा कि ये बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि हाल के राज्यों के चुनाव के बाद कई परिस्थतियां बदली हैं. कई वित्त मंत्री अपने प्रदेश को विशिष्ट दर्जा देने की मांग रख सकते हैं और कई तरह के वित्तीय पैकेज के लिए मांगें वित्त मंत्री के सामने रख सकते हैं. 

महाराष्ट्र के लिए खास तौर पर विशेष है बैठक

देखा जाए तो महाराष्ट्र खास तौर पर अपने माइक्रो-स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) के लिए राजकोषीय सपोर्ट की मांग कर सकता है. महाराष्ट्र की प्लानिंग है कि एमएसएमई के लिए एक केंद्रीयकृत क्षेत्र या हब के तौर पर इस सेक्टर के लिए स्पेशल पैकेज का अनुरोध किया जा सकता है.  

जीएसटी काउंसिल की मीटिंग भी जैसलमेर में होगी

इस बजट-पूर्व बैठक के साथ वित्त मंत्री को 21 दिसंबर 2024 को जैसलमेर में ही जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक की अध्यक्षता करनी है. शुक्रवार को वित्त मंत्रियों के साथ और शनिवार को जीएसटी अधिकारियों, राजस्व सेक्रेटरी, वित्त सचिव और आर्थिक सलाहकारों के साथ वित्त मंत्री जीएसटी काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेने वाली हैं.

ये भी पढ़ें

Air India की छात्रों को बंपर खुशखबरी, हवाई किरायों पर भारी छूट, एक्स्ट्रा बैगेज के साथ और भी बहुत कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget