एक्सप्लोरर

Nirmala Sitharaman: बजट पेश करते ही रिकॉर्ड बना देंगी निर्मला सीतारमण, नंबर वन से हैं बहुत दूर 

NDA Government: निर्मला सीतारमण 5 साल तक वित्त मंत्री रही हैं. इस दौरान उन्होंने 5 पूर्ण और 1 अंतरिम बजट पेश किया है. अब उनके फिर से वित्त मंत्री बनने के बाद कई रिकॉर्ड टूटेंगे.

NDA Government: नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद सोमवार को सभी मंत्रियों को उनके विभाग भी सौंप दिए हैं. लगभग सभी अहम विभागों को पिछले मंत्री ही संभालेंगे. वित्त मंत्रालय भी एक बार फिर से निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को ही दिया गया है. वह पांच साल तक वित्त मंत्री रही हैं. फरवरी, 2024 में अंतरिम बजट पेश करके वह लगातार छह बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बन गई थीं. इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व पीएम मोरारजी देसाई के नाम था. अब जुलाई में सातवां बजट पेश करके वह एक कदम और आगे निकल जाएंगी. हालांकि, सबसे ज्यादा 10 बजट पेश करने का मोरारजी देसाई (Morarji Desai) का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी उन्हें कुछ और साल इंतजार करना पड़ेगा.

5 पूर्ण और एक अंतरिम बजट किए हैं पेश 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में एक बार फिर से निर्मला सीतारमण पर ही भरोसा जताया है. दो बार की केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण 2019 के पूर्ण बजट से शुरू होकर पहले ही छह बजट पेश कर चुकी हैं. वह 5 साल तक वित्त मंत्री रहीं और उन्होंने 6 बजट पेश किए हैं. इनमें 5 पूर्ण और एक अंतरिम बजट शामिल है. इससे पहले वह कुछ महीनों के लिए वित्त राज्य मंत्री भी बनी थीं. 

वित्त मंत्री के तौर पर किए बड़े सुधार 

64 वर्षीय निर्मला सीतारमण ने साल 2019 में अरुण जेटली (Arun Jaitley) से वित्त मंत्रालय की कमान संभाली. इसके साथ ही वह पूरे कार्यकाल के लिए वित्त मंत्रालय का प्रभार पाने वाली देश की पहली महिला बन गई थीं. वित्त मंत्री के रूप में उनके द्वारा शुरू किए गए प्रमुख सुधारों में बेस कॉर्पोरेट टैक्स (Corporate Tax) को 30 फीसदी से घटाकर 22 फीसदी करना शामिल था. इकोनॉमी को कोविड महामारी की चुनौतियों से बाहर निकालते हुए उन्होंने 20 लाख करोड़ के स्पेशल आर्थिक पैकेज की घोषणा भी की थी. यह भारत की जीडीपी का लगभग 10 फीसदी था. 

सबसे ज्यादा 10 बजट मोरारजी देसाई ने पेश किए

देश में सबसे ज्यादा 10 बजट मोरारजी देसाई ने पेश किए हैं. दूसरे नंबर पर पी चिदंबरम 9 बजट और तीसरे नंबर पर प्रणब मुखर्जी 8 बजट के साथ मौजूद हैं. इसके बाद यशवंत सिन्हा 7 बजट, सीडी देशमुख 7 बजट और मनमोहन सिंह ने 6 बजट पेश किए थे. बजट पेश करने वाली पहली महिला इंदिरा गांधी थीं. हालांकि, उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए यह बजट पेश किया था.

ये भी पढ़ें 

Narendra Modi 3.0: नरेंद्र मोदी और निर्मला सीतारमण से इकोनॉमी को ये उम्मीदें, जल्द आएगा 100 दिन का एजेंडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget