एक्सप्लोरर

Federal Reserve Rate Hike: फिर बढ़ा दी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें, किया इतना इजाफा कि जोरदार गिरे US मार्केट

Federal Reserve Rate Hike: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने कल अपनी बैठक में लगातार चौथी बार ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है और इसका असर यूएस मार्केट पर दिखा और बाजार में जोरदार गिरावट रही.

Federal Reserve Rate Hike: जैसी आशंका जताई जा रही थी वैसा ही हुआ है और अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दरों को 0.75 फीसदी बढ़ा दिया है. इसके बाद फेडरल रिजर्व की दरें साल 2008 के उच्च स्तर तक चली गई हैं. फेड का ये फैसला ऐसे समय में आया है जब दुनियाभार में मंदी की आशंका और आहट का खतरा जताया जा रहा है. फेड के इस फैसले से अमेरिकी बाजार कल जोरदार गिरावट पर बंद हुए हैं.

क्या है फेडरल रिजर्व का बड़ा फैसला
फेडरल रिजर्व ने कल अपनी बैठक में प्रमुख अल्पकालिक दरों को 0.75 फीसदी बढ़ाते हुए इसे 3.75 फीसदी से 4 फीसदी की लिमिट तक बढ़ा दिया है. यूएस फेड ने लगातार चौथी बार ब्याज दरों में इजाफा किया है और ये इसका इस साल छठीं बार की गई बढ़ोतरी है. 

अमेरिकी बाजारों में जबरदस्त गिरावट -फेड के फैसले का असर
अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के इस फैसले का अमेरिकी बाजारों पर जोरदार निगेटिव असर आया और यूएस स्टॉक मार्केट कल लुढ़क गया. बुधवार को अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स डाऊ जोंस 505 पॉइंट या 1.55 फीसदी की गिरावट के साथ 32147 के स्तर पर बंद हुआ. नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 3.36 फीसदी या 366 पॉइंट की गिरावट के साथ 10524 पर बंद हो पाया. S&P 500 इंडेक्स 96.41 फीसदी की गिरावट के साथ 3,759 पर गिरकर बंद हुआ है. 

फेडरल रिजर्व चेयरमैन ने क्या कहा
फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि फेड अपनी दर वृद्धि के अभियान को बंद करने के करीब नहीं है और उसे दरों को थोड़ा और बढ़ाने की जरूरत है. हालांकि उन्होने ये भी कहा कि फेड अब आगे चलकर अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी को थोड़ा कम कर सकता है. महंगाई दर और ग्रोथ रेट को बैलेंस करने में थोड़ा समय और लग सकता है. 

अमेरिका में महंगाई दर 40 सालों के उच्च स्तर पर
अमेरिका में महंगाई दर 40 सालों के उच्च स्तर पर है और फेडरल रिजर्व भी इसे कम करने के लिए दरों में सख्ती करने के फॉर्मूले पर ही चल रहा है लेकिन ये तरीका अमेरिकी बाजारों के लिए कल भारी साबित हुआ है. कल अमेरिकी बाजारों में दिग्गज शेयरों में भारी गिरावट रही जिनमें टेस्ला का स्टॉक 5.64 फीसदी तो मेटा का स्टॉक करीब 5 फीसदी लुढ़ककर बंद हुए. अमेजन का शेयर 4.8 फीसदी की जोरदार गिरावट पर बंद हुआ.

भारतीय शेयर बाजार पर आज देखा जा सकता है निगेटिव असर
फेडरल रिजर्व के फैसले का असर वैश्विक बाजारों पर देखा जाता है और भारतीय बाजार भी अछूता नहीं रह सकता है. आज सुबह बाजार की ट्रेडिंग पर फेड के फैसले से गिरावट के साथ शुरुआत होने की आशंका है, रुपया भी गिरावट के साथ खुल सकता है क्योंकि ब्याज दरें बढ़ने पर डॉलर की निकासी होने लगती है और एशियाई बाजारों सहित घरेलू बाजारों की करेंसी पर असर आने लगता है.

ये भी पढ़ें

RBI MPC Meeting Today: हमारी महंगाई दर पर 'अर्जुन' की तरह नजर रखने की कोशिश- शक्तिकांत दास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget