एक्सप्लोरर

फ्रांस की डिफेंस कंपनी के साथ रिलायंस इंफ्रा ने कर ली बड़ी डील, शेयर खरीदने की मची होड़

Reliance Infra Shares: यह पहली बार है जब डसॉल्ट एविएशन फ्रांस के बाहर फाल्कन 2000 जेट बनाने जा रहा है. नागपुर की यूनिट में 2019 से फाल्कन 2000 जेट के कुछ हिस्से बनाए जाते थे.

Reliance Infra Shares: अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयरों में बुधवार, 18 जून को गजब की तेजी देखने को मिली. दोपहर में कारोबार के दौरान शेयरों की इतनी जबरदस्त खरीदारी हुई कि 5 परसेंट का अपर सर्किट लग गया. इसी के साथ यह 386.05 रुपये के इंट्राडे-हाई पर पहुंच गया. शेयरों में आई इस तेजी के पीछे एक डील है. 

भारत में बनने जा रहा फाल्कन जेट

दरअसल, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर और फ्रांस की डिफेंस कंपनी डसॉल्ट एविएशन के बीच भारत में फाल्कन 2000 बिजनेस एग्जीक्यूटिव जेट बनाने के लिए एक डील हुई है. RInfra ने जानकारी दी, यह पार्टनरशिप भारत में एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग की क्षमताओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह पहली बार है जब डसॉल्ट एविएशन फ्रांस के बाहर फाल्कन 2000 जेट बनाने जा रहा है. 

नागपुर में बनकर तैयार होगा फाल्कन 2000

कंपनी ने यह भी बताया, यह देश की एयरोस्पेस और मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के लिए एक ऐतिहासिक पल है क्योंकि इसी एग्रीमेंट के साथ अमेरिका, फ्रांस, कनाडा और ब्राजील जैसे नेक्स्ट जेनरेशन के बिजनेस जेट बनाने वाले देशों के एलिट क्लब में भारत की एंट्री होती है. रिलायंस इंफ्रा ने बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर में फाल्कन 2000 बिजनेस जेट बनाए जाएंगे. यहां पहले से मौजूद फैसिलिटी में 2019 से फाल्कन 2000 जेट के कुछ हिस्से बनाए जाते थे और अब पूरा जेट यहीं बनकर तैयार होगा. 

फाल्कन में है हर तरह की सुविधा

फाल्कन 2000 जेट एक ट्विन इंजर बिजनेस जेट है, जो अपनी रेंज, स्पीड और आरामदायक लग्जीरियस केबिन के जानी जाती है. इसमें 19 लोगों के बैठने की जगह है. यह जेट लगभग 6500 किलोमीटर की दूरी बिना रुके तय कर सकता है. वहीं, इसकी रफ्तार 610 मील प्रति घंटा है.

कंपनी को मिला 300 करोड़ का नया निवेश

इसके अलावा, मंगलवार को रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने बताया कि कंपनी ने अपने प्रोमोटर ग्रुप की यूनिट रिसी इन्फिनिटी प्राइवेट लिमिटेड को 1.25 करोड़ रुपये के फुली पेड अप इक्विटी शेयर 240 रुपये प्रति शेयर (230 रुपये के प्रीमियम सहित) पर अलॉट किए हैं. इससे कंपनी ने 300 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई है. इससे कंपनी की कैपिटल बढ़ेगी, तो नए प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से होगी. इस खबर के बाद आज रिलायंस इंफ्रा के शेयरों में तेजी देखने को मिली. 

ये भी पढ़ें: 

इलेक्ट्रिक व्हीकल E-Vitara को लॉन्च करने की तैयारी में मारुति सुजुकी, 12000 के पार पहुंच शेयर की कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 Rupee: आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
LPG News: अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
Crude Oil News: सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
Gadgets Price Hike: 'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget