एक्सप्लोरर

Fake Loan Apps: फर्जी लोन एप की पहचान कैसे करें, यहां जानिए जरूरी टिप्स 

Tips to Identify Fake Apps: बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में तेजी से फर्जी मोबाइल एप की दखलंदाजी बढ़ गई है. अगर आप खुद को ऑनलाइन फर्जीवाड़े से बचाकर रखना चाहते हैं तो ये जरूरी टिप्स आपके बहुत काम आएंगी.

Tips to Identify Fake Apps: मोबाइल एप्लीकेशन ने भारत में डिजिटल क्रांति लाने में अहम भूमिका निभाई थी. बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में आए एप ने लोगों की जिंदगी काफी आसान बना दी है. घर बैठे चुटकियों में आपके कई काम निपट जाते हैं. हालांकि, समय के साथ फर्जी एवं अवैध लोन एप भी इस सेक्टर में घुस गए और लोगों को चूना लगाने में सफल भी हुए हैं. हालांकि, देश में बढ़ते साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) डिजिटल इंडिया ट्रस्ट एजेंसी (DIGITA) लेकर आने वाला है. मगर, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे थोड़ी सी सावधानी से आप लोग इन फर्जी लोन एप से खुद को बचा सकते हैं. 

आरबीआई की गाइडलाइन्स 

आरबीआई ने कर्ज देने की प्रक्रिया की गाइडलाइन्स बनाई हुई हैं. लोन एप को भी इनका पालन करना पड़ता है. यदि आप किसी एप से लोन लेना चाहते हैं तो इसकी वेबसाइट चेक करें. यहां पर आपको चेक करना होगा कि एप का किन बैंकों और एनबीएफसी से टाई अप है. यदि यह जानकारी वहां नहीं दी गई है तो उस एप से बचें. 

प्ले स्टोर या एप स्टोर से ही करें डाउनलोड 

फर्जी एप से बचने का सबसे आसान रास्ता यह है कि आप गूगल के प्ले स्टोर या एप्पल के एप स्टोर से ही उसे डाउनलोड करें. कभी भी ईमेल, एसएमएस या सोशल मीडिया पर आई लिंक से एप डाउनलोड न करें.

केवाईसी की जांच 

सही एप हमेशा आपसे केवाईसी (KYC Process) की डिमांड करेंगे. यदि कोई एप इस प्रक्रिया की मांग नहीं कर रहा है तो आपको इसे संदेहास्पद मानकर चलना चाहिए. केवाईसी लंबी प्रक्रिया जरूर लगती हो लेकिन, यह आपको सुरक्षित रखने के लिए ही बनाई गई है.  

लोन एग्रीमेंट की जांच 

वैध एप हमेशा आपको लोन एग्रीमेंट उपलब्ध कराएंगे. इसमें आपके द्वारा ली जा रही राशि, प्रोसेसिंग फीस, ब्याज दर और रीपेमेंट शेड्यूल की पूरी जानकारी होती है. यदि कोई लोन एप यह एग्रीमेंट नहीं दे रहा तो वह संदेह के घेरे में आ जाएगा. आपको हमेशा लोन एग्रीमेंट की मांग करनी ही चाहिए.  

एडवांस पेमेंट की मांग 

फर्जी लोन एप अक्सर कस्टमर से लोन देने से पहले ही किसी न किसी फीस की डिमांड करने लगते हैं. अगर आपका लोन एप भी ऐसी ही कोई डिमांड कर रहा है तो सतर्क हो जाएं.  

ऑनलाइन रिव्यू जरूर पढ़ें 

किसी भी लोन एप का इस्तेमाल करने से पहले उसके बारे में प्ले स्टोर, गूगल या फेसबुक पर जाकर रिव्यू जरूर चेक कर लें. यदि उसे नेगेटिव फीडबैक मिले हैं तो आपको ऐसे एप से बचना चाहिए. इन आसान से टिप्स से आप न सिर्फ खुद को बल्कि मेहनत से कमाए गए अपने पैसे को भी सुरक्षित रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें 

BharatPe: भारतपे को साल भर बाद मिला सीईओ, नलिन नेगी को मिली जिम्मेदारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के निर्यात को मिली नई रफ्तार, अफ्रीका में 47% और आसियान देशों में 56% की बढ़ोतरी
भारत के निर्यात को मिली नई रफ्तार, अफ्रीका में 47% और आसियान देशों में 56% की बढ़ोतरी
आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget