एक्सप्लोरर

BharatPe: भारतपे को साल भर बाद मिला सीईओ, नलिन नेगी को मिली जिम्मेदारी 

Nalin Negi: समीर सुहैल द्वारा जनवरी, 2023 में इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद नलिन नेगी कंपनी के अंतरिम सीईओ और सीएफओ बने थे. अब उन्हें ही सीईओ बनाने का ऐलान किया गया है.

Nalin Negi: भारतपे (BharatPe) ने आखिरकार लगभग 1 साल और 3 महीने बाद कंपनी का नया सीईओ चुन ही लिया है. समीर सुहैल द्वारा जनवरी, 2023 में इस्तीफा देने के बाद से ही यह पद खाली था. अब नलिन नेगी (Nalin Negi) भारतपे के नए सीईओ (BharatPe CEO) होंगे. नलिन नेगी ने भारतपे को साल 2022 में ज्वॉइन किया था. समीर सुहैल (Sameer Suhail) के जाने के बाद से वह ही कंपनी के अंतरिम सीईओ और सीएफओ की जिम्मेदारी उठा रहे थे. अब कंपनी ने आधिकारिक रूप से उनके नाम का ऐलान कर दिया है. 

अशनीर ग्रोवर और समीर सुहैल ने छोड़ी थी कंपनी 

फिनटेक कंपनी भारतपे के टॉप मैनेजमेंट के लिए साल 2023 बहुत खराब रहा था. पहले कंपनी के को फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने विवादों के चलते कंपनी छोड़ी. अशनीर ग्रोवर और भारतपे के बीच कानूनी लड़ाई भी छिड़ गई थी. इसके बाद समीर सुहैल को भी जाना पड़ा था. भारतपे में काफी उथलपुथल मची हुई थी. हालांकि, समीर सुहैल के जाने के बाद अंतरिम सीईओ के तौर पर नलिन नेगी का प्रदर्शन शानदार रहा था.

भारतपे का रेवेन्यू 182 फीसदी बढ़ाया

नलिन नेगी ने अंतरिम सीईओ के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया है. भारतपे का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2023 में 182 फीसदी बढ़ा है. साथ ही कंपनी अक्टूबर, 2023 में पहली बार एबिटा पॉजिटिव भी हुई है. अब कंपनी सीएफओ के पद पर किसी और को नियुक्त करेगी. नलिन नेगी को फिनटेक और बैंकिंग सेक्टर में लगभग 28 साल का अनुभव है. उन्होंने एसबीआई कार्ड के सीएफओ और जीई कैपिटल में भी काम किया है. 

लोन बिजनेस बढ़ाने पर ध्यान देगी कंपनी 

भारतपे ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि नलिन नेगी सीईओ के तौर पर कंपनी को विकास के अगले चरण में ले जाएंगे. हम देश के छोटे कारोबारियों को इनोवेशन के जरिए सुविधाएं उपलब्ध कराने पर फोकस रखेंगे. कंपनी लोन बिजनेस को बढ़ाने के साथ ही नए मर्चेंट्स को जोड़ने और उनके हिसाब से प्रोडक्ट बनाने पर ध्यान देगी. भारतपे की स्थापना 2018 में हुई थी. फिलहाल इसके साथ 450 शहरों के लगभग 1.3 करोड़ मर्चेंट्स जुड़े हुए हैं.

ये भी पढ़ें 

Jio Financial Services: जिओ फाइनेंशियल के शेयरों में उछाल, ब्लैकरॉक जेवी के ऐलान को मार्केट ने हाथों हाथ लिया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget