एक्सप्लोरर

Facebook and Instagram Down: एक बार फिर डाउन हुए फेसबुक और इंस्टाग्राम, भड़क गए लोग 

Meta Platforms App Crash: अभी 2 हफ्ते पहले ही भारत समेत दुनियाभर में फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन हुए थे. अब कई देशों के लोग सोशल मीडिया एप एक्स पर इस समस्या को उठा रहे हैं.

Meta Platforms App Crash: मेटा प्लेटफॉर्म्स के सोशल मीडिया एप फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) में एक बार फिर से गड़बड़ी आई है. अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और एशिया के कई हिस्सों से इस तरह की शिकायतें आई हैं. लोगों ने कहा है कि वह इन सोशल मीडिया एप को इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. देर रात तक लगभग 1000 लोग शिकायत कर चुके हैं कि वह मैसेंजर पर मैसेज न तो भेज पा रहे हैं न ही रिसीव कर पा रहे हैं. इसके अलावा भी कई यूजर्स को अलग-अलग तरह की दिक्कतें आ रही हैं. 

फेसबुक और इंस्टाग्राम के खिलाफ हजारों शिकायतें 

डाउन डिटेक्टर (DownDetector) की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के कई हिस्सों में लगातार फेसबुक और इंस्टाग्राम के खिलाफ शिकायत की जा रही हैं. लोगों को इंस्टाग्राम का कमेंट सेक्शन और न्यूज फीड देखने में दिक्कत आ रही है. डाउन डिटेक्टर दुनियाभर में इस तरह की तकनीकी समस्याओं पर नजर रखती है. उसे पता चला कि कई लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जाकर इस बारे में शिकायत कर रहे हैं.

एक्स पर लोगों के रोचक कमेंट आए 

एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि फेसबुक डाउन हुआ है. एक अन्य ने लिखा कि ठंड रखो दोस्तों फेसबुक फिर डाउन हुआ है. किसी ने लिखा है कि मेरे नोटिफिकेशन गायब हो गए हैं. अब चूंकि फेसबूक और इंस्टाग्राम डाउन हैं तो मैं कुछ समय तक एक्स पर ही रहूंगा. लोग शिकायत कर रहे हैं कि आखिर क्यों इंस्टाग्राम बार-बार डाउन हो जाता है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि फेसबुक को हुआ क्या है. सर्वर फिर डाउन हो गया है. एक यूजर ने मेटा प्लेटफॉर्म्स के मजे लेते हुए लिखा कि उनके पास इतना पैसा है फिर वे अपने सर्वर फिक्स क्यों नहीं कर लेते हैं.

2 हफ्ते पहले भी क्रैश हुए थे फेसबुक और इंस्टा 

हाल ही में 2 हफ्ते पहले ही भारत समेत दुनियाभर में मेटा प्लेटफॉर्म्स के सोशल मीडिया एप क्रैश हो गए थे. लोग अपने आप लॉग आउट हो जा रहे थे और दोबारा लॉगिन करने में उन्हें दिक्कत आ रही थी. उस समय मेटा प्लेटफॉर्म्स ने खेद जताते हुए कहा था कि वह इस समस्या को जल्द से जल्द दूर करने में जुटे हुए हैं.

ये भी पढ़ें 

Super Rich of India: भारत की 1 फीसदी आबादी के पास देश की 40 फीसदी दौलत, तेजी से बढ़ रही आय 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिगरेट हुई महंगी, गोल्ड फ्लेक और क्लासिक के फिर बढ़े दाम, अब कितने का मिलेगा पैक?
सिगरेट हुई महंगी, गोल्ड फ्लेक और क्लासिक के फिर बढ़े दाम, अब कितने का मिलेगा पैक?
15000 से बढ़कर 25000 हो सकती है EPF की वेज सीलिंग, 12 साल बाद बड़ा बदलाव
15000 से बढ़कर 25000 हो सकती है EPF की वेज सीलिंग, 12 साल बाद बड़ा बदलाव
देश में महंगाई का होगा बड़ा विस्फोट, $120 तक पहुंचेगा क्रूड ऑयल, पेट्रोल डीजल के बढ़ेंगे दाम
देश में महंगाई का होगा बड़ा विस्फोट, $120 तक पहुंचेगा क्रूड ऑयल, पेट्रोल डीजल के बढ़ेंगे दाम
UPI पर चार्ज, आम जनता के लिए ये 5 चीजें रहेंगी बिल्कुल फ्री
UPI पर चार्ज, आम जनता के लिए ये 5 चीजें रहेंगी बिल्कुल फ्री

वीडियोज

Rajasthan के Tonk में भयंकर हादसा..कार की हालत देख होश उड़ जाएंगे!। Viral News
Chitra Tripathi: UPI के नए नियम से ग्राहक से दुकानदार तक क्या बदलेगा? | Digital Payment New Rules
Bharat Ki Baat : आपकी UPI पेमेंट पर क्या चार्ज लगेगा? | Online Payments | UPI Transaction Charge
UP में UCC का एलान.. पक्ष- विपक्ष में आर-पार, 2027 पर सीधा असर !। UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: UPI के नए नियम से क्या बदलेगा? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | UPI Payments Charge

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीदेवी की संपत्ति को लेकर विवाद, SC ने मध्यस्थता से समाधान का दिया सुझाव
श्रीदेवी की संपत्ति को लेकर विवाद, SC ने मध्यस्थता से समाधान का दिया सुझाव
लखनऊ में हिट एंड रन: अनामिका से विवाद, शहनवाज ने चढ़ाई कार
लखनऊ में हिट एंड रन: अनामिका से विवाद, शहनवाज ने चढ़ाई कार
भारत का हूती के हमलों को लेकर क्या है स्टैंड? मक्का पर जिसने दाग दिया ड्रोन
भारत का हूती के हमलों को लेकर क्या है स्टैंड? मक्का पर जिसने दाग दिया ड्रोन
ICC की वनडे रैंकिंग में टॉप पर शुभमन गिल, जानें विराट-रोहित का नंबर
ICC की वनडे रैंकिंग में टॉप पर शुभमन गिल, जानें विराट-रोहित का नंबर
अब इस राज्य में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ से ज्यादा कर चुकी है कमाई
दो राज्यों में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ के हो चुकी है पार
ड्रोन हमले से किस कदर तबाह हुई सऊदी की तेल पाइपलाइन, आ गईं सैटेलाइट तस्वीरें
ड्रोन हमले से किस कदर तबाह हुई सऊदी की तेल पाइपलाइन, आ गईं सैटेलाइट तस्वीरें
राजस्थान के 4 निकायों के 10 बूथ पर री-पोल जारी, अब तक 24% पड़े वोट
राजस्थान के 4 निकायों के 10 बूथ पर री-पोल जारी, अब तक 24% पड़े वोट
राइडर सिया का कैमरे वाला हेलमेट खरीदने में कितना आएगा खर्च? क्यों है जरूरी
राइडर सिया का कैमरे वाला हेलमेट खरीदने में कितना आएगा खर्च?
Embed widget