एक्सप्लोरर

लगातार तीसरे महीने बढ़ा देश का निर्यात, फरवरी में गोल्ड आयात 124 फीसदी बढ़ा

गोल्ड में ड्यूटी घटने से फरवरी में गोल्ड के आयात में 124 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. इससे कुल आयात सात फीसदी बढ़ गया

देश के निर्यात में लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी दर्ज की गई. फरवरी में देश का निर्यात 0.65 फीसदी बढ़ गया है. हालांकि यह जनवरी में 6.16 फीसदी की बढ़ोतरी से काफी कम है. इस बीच, फरवरी में गोल्ड के आयात में 124 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. इससे कुल आयात सात फीसदी बढ़ गया. आयात बढ़ने से देश का व्यापार घाटा भी बढ़ गया. फरवरी, 2021 में व्यापार घाटा 12.62 अरब डॉलर का कहा, जबकि पिछले साल इस अवधि में यह 10.16 अरब डॉलर का था. पिछले महीने भारत का निर्यात 27.93 अरब डॉलर का था, जबकि आयात 40.54 अरब डॉलर का. दवा, कालीन, हैंडीक्राफ्ट, सिरेमिक, प्लास्टिक और केमिकल के निर्यात में बढ़ोतरी सोमवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत से निर्यात किए जाने वाले 30 आइटमों में से 17 के निर्यात में इजाफा देखने को मिला. दवा, कालीन, हैंडीक्राफ्ट, सिरेमिक, प्लास्टिक और केमिकल के निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं रेडिमेड गारमेंट, जेम्स-ज्वैलरी और लेदर में गिरावट देखने को मिली. भारत से जेम्स-ज्वैलरी, लेदर और टेक्सटाइल उत्पादों का खासा निर्यात होता है. हालांकि टेक्सटाइल इंडस्ट्री के निर्यात में कोई खास बढ़ोतरी नहीं दिख रही है. तेल के आयात में गिरावट तेल के आयात में फरवरी में 16.63 फीसदी गिरावट देखने को मिली. यह फरवरी में घट कर 8.99 अरब डॉलर का रह गया. गोल्ड के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स, केमिकल, आयरन एंड स्टील और लकड़ी के उत्पाद के आयात में भी बढ़ोतरी हुई. हालांकि मशीन टूल्स, ट्रांसपोर्ट इक्विपमेंट्स, प्रोजेक्ट गुड्स और मशीनरी में गिरावट देखने को मिली. सरकार ने पिछले दिनों गोल्ड की ड्यूटी घटा दी थी. इस वजह से भी गोल्ड के आयात में बढ़ोतरी दिख रही है. देश में गोल्ड के दाम में गिरावट के साथ ही इसकी मांग बढ़नी शुरू हो गई है.इससे आने वाले दिनों में गोल्ड के आयात में और बढ़ोतरी हो सकती है.

पर्पिचुअल यील्ड में बढ़ोतरी से म्यूचुअल फंड घबराए, निकासी की रफ्तार तेज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर शुरू, थोक महंगाई ने लगाई ऊंची छलांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट
किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट
डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम
डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम
अब मामूली खर्चे में देखें नेटफ्लिक्स, फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग से ऐसे मिलेगा प्लान
अब मामूली खर्चे में देखें नेटफ्लिक्स, फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग से ऐसे मिलेगा प्लान
त्यौहारों से पहले राज्यों को तोहफा, केंद्र ने जारी किए 1.09 लाख करोड़
त्यौहारों से पहले राज्यों को तोहफा, केंद्र ने जारी किए 1.09 लाख करोड़

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget