एक्सप्लोरर

छह महीने लगातार गिरावट के बाद सितंबर में बढ़ा निर्यात, व्यापार घाटा हुआ कम

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर महीने में आयात 19.6 फीसदी घटकर 30.31 अरब डॉलर रहा.

पिछले कई महीनों में इकॉनोमी के लिए अच्छी खबर आई है. सितंबर में देश के निर्यात में लगातार छह महीनों से आ रही गिरावट थम गई. सालाना आधार इस महीने इसमें 5.27 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 27.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया. इस दौरान व्यापार घाटा कम होकर 2.91 अरब डॉलर पर पहुंच गया.

 2.91 अरब डॉलर का व्यापार घाटा

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर महीने में आयात 19.6 फीसदी घटकर 30.31 अरब डॉलर रहा. इस वजह से व्यापार घाटा 2.91 अरब डॉलर रह गया. व्यापार घाटा पिछले साल सितंबर में 11.67 अरब डॉलर और निर्यात 26.02 अरब डॉलर रहा था.

फार्मा और लौह अयस्क के निर्यात में जबरदस्त सुधार

आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही यानी अप्रैल-सितंबर के दौरान निर्यात में 21.43 फीसदी की गिरावट आई है. यह 125.06 अरब डॉलर रहा है. वहीं पहली छमाही में आयात 40.06 फीसदी घटकर 148.69 अरब डॉलर रहा है. सितंबर में जिन कमोडिटी के निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज की गई, उनमें लौह अयस्क 109.52, चावल 92.44, ऑयल मील 43.9 , कालीन 42.89 फीसदी शामिल हैं.

इसी तरह फार्मा निर्यात में 24.36 प्रतिशत, मांस, डेयरी और पॉल्ट्री उत्पादों के निर्यात में 19.96 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान कपास,धागा,कपड़ा,मेडअप, हथकरघा उत्पादों में 14.82 फीसदी, तंबाकू का निर्यात 11.09 फीसदी, पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 4.17 फीसदी, इंजीनियरिंग सामान का 3.73 फीसदी, रसायन का 2.87 फीसदी और कॉफी का निर्यात 0.79 फीसदी बढ़ा.सितंबर में कच्चे तेल का आयात 35.92 फीसदी  घटकर 5.82 अरब डॉलर रह गया. चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कच्चे तेल का आयात 51.14 फीसदी घटकर 31.85 अरब डॉलर पर आ गया.

कोविड-19 की पाबंदियों से घटा था निर्यात 

कोविड-19 महामारी और वैश्विक मांग में नरमी के कारण निर्यात में मार्च महीने से गिरावट जारी थी. निर्यात आंकड़े के बारे में निर्यातकों का शीर्ष संगठन फियो के अध्यक्ष शरद कुमार सर्राफ ने कहा कि 2020-21 में पहली बार मासिक निर्यात में सकारात्मक वृद्धि हुई है. यह रीवाइवल का संकेत है.‘लॉकडाउन में धीरे-धीरे ढील दिए जाने से कारोबारी सेंटिमेंट सुधरा है. इसे अलावा दुनिया भर में चीन विरोधी सेंटिमेंट की वजह से निर्यात में सुधार हुआ है. व्यापार गतिविधियां और आर्थिक धारणा वैश्विक स्तर पर सामान्य होने की दिशा में बढ़ रही हैं. निर्यातकों को दुनिया भर से आर्डर मिलने शुरू हो गए हैं.

अमेरिकी इकनॉमी में रिकार्ड गिरावट, अप्रैल-जून तिमाही में ग्रोथ 31.4 फीसदी तक डाउन

कंटेंट के लिए न्यूज पब्लिशर्स को पैसे देगा गूगल, अगले तीन साल में 1 अरब डॉलर देने का प्लान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितना है रसोई गैस का दाम, दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में कितने में मिल रहा है सिलेंडर?
आज कितना है रसोई गैस का दाम, दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में कितने में मिल रहा है सिलेंडर?
'सिर्फ चीनी बेचने से नहीं चलेगा काम', नितिन गडकरी ने ऐसा क्यों कहा?
'सिर्फ चीनी बेचने से नहीं चलेगा काम', नितिन गडकरी ने ऐसा क्यों कहा?
बैंक देर से क्रेडिट करता है आपकी सैलरी तो क्या उसपर लगता है जुर्माना?
बैंक देर से क्रेडिट करता है आपकी सैलरी तो क्या उसपर लगता है जुर्माना?
26 सितंबर को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
26 सितंबर को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘घबराया हुआ चुनाव आयोग’... कांग्रेस का तंज, फॉर्म 6 पर क्या बोले जयराम रमेश
‘घबराया हुआ चुनाव आयोग’... कांग्रेस का तंज, फॉर्म 6 पर क्या बोले जयराम रमेश
पंजाब कांग्रेस में एकता की कोशिश बेअसर? चन्नी के इस कदम से सियासत गर्म
पंजाब कांग्रेस में एकता की कोशिश बेअसर? चन्नी के इस कदम से सियासत गर्म
भाईचारा ऑन टॉप, धवन को वाइफ से ज्यादा रोहित शर्मा से प्यार! वीडियो ने उड़ाए होश 
भाईचारा ऑन टॉप, धवन को वाइफ से ज्यादा रोहित शर्मा से प्यार! वीडियो ने उड़ाए होश 
दूसरे ही दिन 50% से ज्यादा घटी 'द पैराडाइज' की कमाई, फिर भी 60 करोड़ के हुई पार
दूसरे ही दिन 50% से ज्यादा घटी 'द पैराडाइज' की कमाई, फिर भी 60 करोड़ के हुई पार
PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया याद, तारीफ में क्या कहा?
PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया याद, तारीफ में क्या कहा?
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
खेत में घास उगाकर कैसे होती है कमाई, जान लीजिए तरीका
खेत में घास उगाकर कैसे होती है कमाई, जान लीजिए तरीका
Induction Cooktop Cleaning Tips: क्या गंदा हो गया है इंडक्शन चूल्हा? 1 ट्रिक से शीशे जैसा चमकाएं
क्या गंदा हो गया है इंडक्शन चूल्हा? 1 ट्रिक से शीशे जैसा चमकाएं
Embed widget