एक्सप्लोरर

Investors Wealth: शेयर बाजार में ऐतिहासिक तेजी के चलते एक ही दिन में निवेशकों ने की 14 लाख करोड़ रुपये की कमाई

Stock Market Capitalisation: सरकारी बैंकों, रेलवे स्टॉक्स, ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में जोरदार उछाल आज के सत्र में देखने को मिला है.

Investors Wealth: भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों ने सोमवार 3 जून 2024 को बाजार में आए जोरदार तेजी के चलते जो पैसा बनाया है वो एक रिकॉर्ड है. एग्जिट पोल में मोदी सरकार की वापसी के संकेतों के बाद भारतीय शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल देखने को मिला है जिसके बाद निवेशकों की संपत्ति 14 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई और बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन 426 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है. 

एक जून 2024 को सातवें चरण के चुनाव के बाद कई एग्जिट पोल सामने आए जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत मैंडेट के साथ फिर से  केंद्र में वापसी की भविष्यवाणी की गई. और इसके चलते 3 जून को जब बाजार खुला तो वहां ऐतिहासिक तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. सेंसेक्स 76,738 और निफ्टी 23,338 के रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा. बाजार जब बंद हुआ तो सेंसेक्स 2500 अंकों की तेजी के साथ 76,469 और निफ्टी 733 अंकों के उछाल के साथ 23,263 अंकों पर क्लोज हुआ. 2009 के बाद एक सेशन में बाजार में ये सबसे बड़ी तेजी है. 

बाजार में इस शानदार तेजी ने निवेशकों को मालामाल कर दिया. पिछले सेशन 31 मई 2024 को भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैपिटलाइजेशन 412.12 लाख करोड़ रुपये था. और आज 3 जून को बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 426.24 लाख करोड़ रुपये पर जाकर क्लोज हुआ है. यानि एक ही सत्र में निवेशकों की संपत्ति में 14 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है. भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैप का ये उच्चतम स्तर है. 

भारतीय शेयर बाजार के मार्केट कैप को बढ़ाने में अडानी समूह के स्टॉक्स का बड़ा योगदान रहा है. ग्रुप की सभी 10 कंपनियों के शेयर जोरदार तेजी के साथ बंद हुए. इसके अलावा एसबीआई के अगुवाई में सरकारी बैंकों, एनटीपीसी की अगुवाई में बिजली कंपनियां, आरवीएनएल और आईआरएफसी की अगुवाई में रेलवे स्टॉक्स में जोरदार तेजी देखने को मिली है. डिफेंस स्टॉक्स में भी जोरदार तेजी रही. 

बाजार को लगता है कि लगातार तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनी तो सरकारी कंपनियों को बड़ा फायदा होगा. सरकार का बड़ा फोकस रेलवे के आधुनिकरण विस्तार, डिफेंस सेक्टर में देश को आत्मनिर्भर बनाने और रिन्यूएबल एनर्जी पर रहेगा जिसका इन कंपनियों को बड़ा फायदा मिल सकता है. इसी के चलते सरकारी कंपनियों के शेयरों में भारी तेजी देखने को मिली है.  

ये भी पढ़ें 

शेयर बाजार ने रचा इतिहास, SBI - ICICI Bank समेत 3 कंपनियां 8 लाख करोड़ मार्केट कैप क्लब में हुई शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget