एक्सप्लोरर

Dividend Stocks: साल के अंतिम सप्ताह में कमाई के मौके, वेदांता समेत ये शेयर हो रहे हैं एक्स डिविडेंड

Ex-Dividend Stocks: साल के अंतिम सप्ताह में भी निवेशकों के लिए कमाई करने के कई मौके बन रहे हैं. इस सप्ताह वेदांता का शेयर भी एक्स-डिविडेंड हो रहा है...

साल 2023 अपने आखिरी मुकाम पर है. शेयर बाजार के हिसाब से देखें तो अब इस साल में गिनकर चार दिन बचे हैं. सप्ताह की शुरुआत क्रिसमस की छुट्टी के साथ हो रही है. उसके बाद 2023 में चार दिनों के लिए ही बाजार खुलेगा. अगले सोमवार को जब बाजार में कारोबार होगा, तब वह नए साल का पहला दिन होगा.

शानदार बीता है साल 2023

बाजार और बाजार के निवेशकों के लिए साल 2023 काफी शानदार साबित हुआ है. इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी50 जैसे प्रमुख सूचकांकों ने लगातार नई ऊंचाइयों का रिकॉर्ड बनाया. स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स ने तो 50 फीसदी से ज्यादा तक की छलांग लगा दी. पूरे साल के दौरान निवेशकों को आईपीओ, डिविडेंड, बोनस, स्टॉक स्प्लिट और अन्य कॉरपोरेट डेवलपमेंट से कमाई करने के भरपूर मौके मिले. आइए देखते हैं कि अब जब इस शानदार गुजरे साल का सिर्फ एक सप्ताह बाकी है, निवेशकों क लिए अब बाकी बचे 4 दिनों में किस तरह के मौके बन रहे हैं...

वेदांता समेत ये शेयर एक्स-डिविडेंड

इस सप्ताह के दौरान दो कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड हो रहे हैं. साल के अंतिम सप्ताह के दौरान एक्स-डिविडेंड होने वाले शेयरों में वेदांता का भी नाम है. वेदांता लगातार अपने निवेशकों को शानदार डिविडेंड देने के लिए फेमस है. इस बार कंपनी के बोर्ड ने शेयरहोल्डर्स को 11-11 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश देने की सिफारिश की है. यह शेयर 27 दिसंबर को एक्स-डिविडेंड हो रहा है. कैन फिन होम्स के शेयर भी सप्ताह के दौरान 29 दिसंबर को एक्स-डिविडेंड हो रहा है. इसके शेयरहोल्डर्स को 2 रुपये के अंतरिम लाभांश का लाभ मिलने जा रहा है.

एक्स-बोनस और एक्स-स्प्लिट शेयर

इस सप्ताह बोनस से भी कमाने का मौका है. स्टैंडर्ड कैपिटल मार्केट्स का शेयर 29 दिसंबर को एक्स-बोनस हो रहा है. इस कंपनी के शेयरधारकों को 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर मिलने वाले हैं. यानी कंपनी के हर 2 पुराने शेयर पर बोनस में एक-एक नए शेयर मिलने वाले हैं. इसका शेयर 29 दिसंबर को ही एक्स-स्प्लिट भी हो रहा है. 29 दिसंबर को एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज का शेयर भी एक्स-स्प्लिट हो रहा है.

अन्य प्रमुख कॉरपोरेट डेवलपमेंट

इनके अलावा सप्ताह के दौरान कुछ अन्य अहम कॉरपोरेट डेवलपमेंट भी लिस्टेड हैं. 27 दिसंबर को एनएमएस रिसॉर्सेज ग्लोबल की ईजीएम है. उसके बाद 28 दिसंबर को दो कंपनियों चेन्नई मीनाक्षी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल और पचेली इंडस्ट्रीज फाइनेंस की ईजीएम शेड्यूल्ड है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: कहां-कहां से आया कैश में पेमेंट! नए आईटीआर फॉर्म में आपको बतानी होंगी बैंकों से जुड़ी ये भी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget