एक्सप्लोरर

ITR Forms FY24: कहां-कहां से आया कैश में पेमेंट! नए आईटीआर फॉर्म में आपको बतानी होंगी बैंकों से जुड़ी ये भी बातें

New ITR Froms: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस बार वित्त वर्ष के समाप्त होने के तीन महीने पहले ही नए आईटीआर फॉर्म को जारी कर दिया है. इस तरह टैक्सपेयर्स को रिटर्न भरने के लिए 7 महीने का समय मिल रहा है...

इनकम टैक्स रिटर्न भरने के नए सीजन की इस बार समय से पहले ही आधिकारिक शुरुआत हो गई है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अभी ही नए आईटीआर फॉर्म को जारी कर दिया है, जबकि चालू वित्त वर्ष के समाप्त होने में अभी 3 महीने से ज्यादा का समय बचा हुआ है. इस बार आईटीआर फॉर्म में टैक्सपेयर्स को कैश में लिए गए पेमेंट के अलावा बैंकिंग से जुड़ी कई जानकारियां भी देनी होंगी.

समय से 3 महीने पहले आए फॉर्म

सीबीडीटी यानी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने शुक्रवार को देर शाम में वित्त वर्ष 2023-24 (असेसमेंट ईयर 2024-25) के लिए आईटीआर-1 और आईटीआर-4 फॉर्म जारी किया. अमूमन सीबीडीटी इनकम टैक्स रिटर्न के फॉर्म को वित्त वर्ष के आखिरी महीनों फरवरी या मार्च में जारी करता था. इस बार इन्हें समय से 2-3 महीने पहले ही जारी कर दिया गया है. चालू वित्त वर्ष के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की डेडलाइन 31 जुलाई है. इस तरह इस बार टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए 7 महीने का समय मिल रहा है.

आईटीआर-1 बनाम आईटीआर-4

आईटीआर-1 फॉर्म को सहज भी कहते हैं. कोई टैक्सपेयर, जिसकी सालाना कमाई 50 लाख रुपये तक है और उसे सैलरी, एक आवासीय संपत्ति, अन्य स्रोतों जैसे ब्याज और 5 हजार रुपये तक की कृषि आय हो रही है, इस फॉर्म को भर सकता है. वहीं आईटीआर-4 यानी सुगम को वैसे इंडिविजुअल टैक्सपेयर, अविभाजित हिन्दू परिवार और एलएलपी को छोड़ अन्य फर्म भर सकते हैं, जिनकी कुल इनकम 50 लाख रुपये तक है और कमाई का जरिया बिजनेस या प्रोफेशन है.

आईटीआर-1 यानी सहज में बदलाव

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बार टैक्सपेयर्स को उन सभी बैंक अकाउंट की जानकारी देनी होगी, जो संबंधित वित्त वर्ष के दौरान ऑपरेशनल थे. उन्हें सभी ऑपरेशनल बैंक अकाउंट का टाइप भी बताना होगा. फॉर्म में सैन्य बलों में अग्निवीर के तौर पर काम कर रहे युवाओं के लिए सेक्शन 80 सीसीएच के तहत होने वाली कटौती के लिए अलग सेक्शन दिया गया है.

आईटीआर-4 यानी सुगम में बदलाव

आईटीआर-4 फॉर्म में भी कुछ बदलाव किए गए हैं. नए अपडेटेड इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म में टैक्सपेयर्स को ये बताना होगा कि उन्हें वित्त वर्ष के दौरान कैश में कहां-कहां से पैसे मिले. इसके लिए नए आईटीआर-4 फॉर्म में रिसीप्ट्स इन कैश का नया कॉलम जोड़ा गया है. इससे टैक्सपेयर स्पेसिफिक डिस्क्लोजर कर सकेंगे. इससे पहले क्रिप्टोकरेंसी के लिए नया कॉलम जोड़ा गया था.

ये भी पढ़ें: टॉप एग्जीक्यूटिव की विदाई वाला साल! 2023 में इन बड़ी कंपनियों के सीईओ ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget