एक्सप्लोरर

Dividend Stocks: डिविडेंड और बोनस से कर सकते हैं कमाई, इस सप्ताह इन 3 शेयरों में बन रहे हैं शानदार मौके

Ex-Dividend Stocks: एक्स-डिविडेंड होने वाले शेयरों की संख्या कम हुई है, लेकिन बड़े कॉरपोरेट एक्शन से इस सप्ताह भी बाजार में अच्छे मौके बन रहे हैं...

कमाई के हिसाब से बीता सप्ताह शानदार साबित हुआ. एक तरफ इतिहास का सबसे शानदार मल्टीबैगर आईपीओ बाजार में लिस्ट हुआ. दूसरी ओर बाजार एक के बाद एक मल्टीबैगर आईपीओ का गवाह बना. इससे निवेशकों को तो खूब कमाई हुई. कमाई का यह सिलसिला अभी थमने नहीं जा रहा है. इस सप्ताह डिविडेंड, बोनस, स्पिन ऑफ जैसे कॉरपोरेट एक्शन निवेशकों को बाजार में कमाने के मौके देने जा रहे हैं.

सप्ताह के दौरान एक्स-डिविडेंड होने वाले शेयर

पंचशील ऑर्गेनिक्स (Panchsheel Organics): पंचशील ऑर्गेनिक्स के बोर्ड ने 0.8 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की सिफारिश की है. इसका शेयर सप्ताह के पहले दिन यानी 4 दिसंबर सोमवार को एक्स-डिविडेंड होने वाला है. इस सप्ताह एक्स-डिविडेंड होने वाला यह अकेला शेयर है.

यहां बोनस से कमाने का मौका

ध्यानी टाइल एंड मार्बल्स लिमिटेड (Dhyaani Tile and Marblez Ltd): कंपनी के बोर्ड ने 9:5 के अनुपात में बोनस शेयर देने की सिफारिश की है. इसका शेयर गुरुवार 7 दिसंबर को एक्स-बोनस होने वाला है.

पूजा एंटरटेनमेंट एंड फिल्म्स लिमिटेड (Pooja Entertainment And Films Ltd): यह कंपनी 6:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने जा रही है. इसका शेयर शुक्रवार 8 दिसंबर को एक्स-बोनस होने वाला है.

इन शेयरों में भी बन सकते हैं चांस

सप्ताह के दौरान कुछ अन्य कंपनियों के बड़े कॉरपोरेट एक्शन भी हैं. 5 दिसंबर मंगलवार को बोरोसिल लिमिटेड के शेयरों का स्पिन ऑफ होने वाला है. नए सप्ताह में कई कंपनियों की ईजीएम भी है. 4 दिसंबर को ज्योति स्ट्रक्चर्स और 6 दिसंबर को सनशाइन कैपिटल की ईजीएम है. 7 दिसंबर को असित सी मेहता फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के इक्विटी शेयरों का राइट इश्यू है.

टीसीएस के शेयरहोल्डर्स के पास ये मौका

इस सप्ताह सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस का बायबैक भी फोकस में रहने वाला है. इसकी शुरुआत 1 दिसंबर से हुई और 7 दिसंबर को क्लोजिंग है. कंपनी 4,150 रुपये प्रति शेयर की दर से पुनर्खरीद कर रही है. निवेशकों के पास ये मुनाफा कमाने का अचछा मौका है, क्योंकि शुक्रवार को टीसीएस का शेयर 3,512 रुपये पर बंद हुआ था. इस हिसाब से देखें तो हर शेयर पर करीब 650 रुपये की कमाई हो रही है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें: सेविंग अकाउंट हो या एफडी अथवा बॉन्ड, जानिए ब्याज के पैसे पर कैसे लगता है टैक्स!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crude Oil Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget