एक्सप्लोरर

ESIC Scheme: मुफ्त इलाज से लेकर फैमिली पेंशन तक, ESIC स्कीम के तहत कर्मचारियों को मिलते हैं कई लाभ, जानें डिटेल

ESIC Scheme: कर्मचारी राज्य बीमा योजना के जरिए श्रम और रोजगार मंत्रालय लाखों कर्मचारियों को पेंशन और मुफ्त इलाज की सुविधा देता है. आइए हम आपको योजना के डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

ESIC Scheme: केंद्र और राज्य सरकार देश के हर वर्ग को लाभ देने के लिए कई तरह की सरकारी योजनाएं चलाती हैं. भारत सरकार का श्रम और रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) ऐसे लोगों के लिए स्कीम चलाता है जिनकी मासिक आय कम है. इस स्कीम का नाम है कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESIC Scheme) जिसके तहत लाखों कर्मचारियों को पेंशन और मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है.इस योजना के लाभार्थियों को सरकार ESI कार्ड जारी करती है. आइए जानते हैं किन इस स्कीम का लाभ किन लोगों को मिलता है और इसके लिए कैसे अप्लाई किया जा सकता है-

किन लोगों को मिलता है ESI कार्ड का लाभ

गौरतलब है कि ESIC स्कीम का लाभ केवल उन लोगों को मिलता है जिनकी मासिक आय कम है. ऐसे में निजी कंपनियों में काम करने वाले लोग, कारखानों और फैक्ट्रियों के कर्मचारियों को इस स्कीम का लाभ मिलता है. हर कर्मचारी को सरकार द्वारा ESI कार्ड का लाभ मिलता है. इस स्कीम के तहत कर्मचारियों का चयन करने की जिम्मेदारी कर्मचारी राज्य बीमा निगम की है. इसमें स्कीम का फायदा केवल उन संस्थानों को ही मिलेगा जिसमें 10 या उससे अधिक कर्मचारी काम करते हैं. इसमें स्कीम में रजिस्ट्रेशन कंपनी यानी नियोजिता को ही करना होता है.

इससे कम सैलरी वाले लोगों को ही मिलता है स्कीम का लाभ

ESIC स्कीम का लाभ केवल उन लोगों को ही मिल सकता है जिनकी मंथली सैलरी 21,000 रुपये से कम है. इस स्कीम में कर्मचारी और कंपनी दोनों को ही अपना योगदान देना होता है. शुरू के तीन साल तक कंपनी का हिस्सा सरकार की ओर से दिया जाता है अगर कर्मचारी की हर दिन की सैलरी 137 रुपये से कम है. इसमें कर्मचारी को मिलने वाली कुल सैलरी का 1.75 फीसदी हिस्सा देना होता है. वहीं कंपनी कुल 4.75 हिस्सा स्कीम में जमा करती है.

ESIC स्कीम के तहत मिलता है यह लाभ

ESIC स्कीम के जरिए केंद्र सरकार कम सैलरी वाले लोगों को मुफ्त में बेहतर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराती है. इस स्कीम के तहत कई केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों में सरकार 150 से अधिक हॉस्पिटल और डिस्पेंसरी भी चलाती है. इसमें कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्यों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है. इस स्कीम के तहत बीमारी के दौरान छुट्टी पर कर्मचारियों को 91 दिनों के लिए नकद भुगतान किया जाता है. इस दौरान सैलरी की 70 फीसदी के दर से रकम दी जाती है. वहीं महिलाओं को मैटरनिटी लीव (Maternity Leave) भी दिया जाता है. इसमें महिलाओं को डिलीवरी के 26 हफ्ते तक पूरी सैलरी का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार को 10,000 रुपये तक का पेंशन का लाभ परिवार को मिलेगा. 

ये भी पढ़ें-

Credit Card: जनवरी में लोगों ने जमकर किया क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल, जानें ई-कॉमर्स और ट्रैवल पर खर्च किए कितने पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
Gold-Silver Rate Fall: ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
LPG Rate Today: 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
Petrol-Diesel Rate: ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget