एक्सप्लोरर

ESIC: रिटायर्ड कर्मचारियों को ईएसआईसी ने दी बड़ी खुशखबरी, ज्यादा सैलरी पर भी मिलेंगे मेडिकल बेनिफिट

Medical Benefit Rules: ईएसआईसी ने रिटायर्ड कर्मचारियों को मेडिकल बेनिफिट पाने के लिए वेतन का दायरा बढ़ा दिया है. साथ ही आयुष यूनिट भी खोलने का फैसला हुआ है.

Medical Benefit Rules: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने रिटायर्ड कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है. निगम ने वेतन ज्यादा होने की वजह से ईएसआई स्कीम (ESI Scheme) से हटाए गए रिटायर्ड कर्मचारियों को मेडिकल बेनिफिट देने का प्रस्ताव मंजूर कर दिया है. लेबर मिनिस्ट्री ने शनिवार को बताया कि यह फैसला केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupender Yadav) की अध्यक्षता में हुई ईएसआईसी की 193वीं बैठक के दौरान लिया गया. इस नई स्कीम में वो लोग मेडिकल बेनिफिट के हकदार होंगे, जो 1 अप्रैल, 2012 के बाद कम से कम 5 साल के लिए स्कीम के तहत जॉब में थे. साथ ही 1 अप्रैल, 2015 को या उसके बाद 30 हजार रुपये सैलरी के साथ रिटायर्ड या वॉलंटरी रिटायर हुए थे. 

आयुष 2023 पॉलिसी भी होगी लागू 

इस बैठक में ईएसआई के अंतर्गत आने वालों के मानसिक एवं शारीरिक कल्याण के लिए आयुष 2023 (AYUSH 2023) पॉलिसी लाने का फैसला भी किया गया. यह पॉलिसी सभी ईएसआईसी सेंटर में लागू की जाएगी. इसके अंतर्गत ईएसआईसी हॉस्पिटलों में पंचकर्म (Panchkarma), क्षरा सूत्र (Kshara Sutra) और आयुष यूनिट (AYUSH Units) खोली जाएंगी. 

नॉर्थ-ईस्ट में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ेगा 

केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव के अनुसार, बैठक में सरकार की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए नॉर्थ-ईस्ट स्टेट और सिक्किम में मेडिकल सर्विसेज और इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया. इन राज्यों में ईएसआईसी डिस्पेंसरी, मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, रीजनल-सब रीजनल ऑफिस की स्थापना के लिए नियमों में ढील दी. 

शून्य यूजर चार्ज पर ईएसआई हेल्थकेयर सर्विसेज

बैठक में उडुपी, कर्नाटक और इडुक्की, केरल में 100-100 बिस्तरों वाले अस्पताल के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण को मंजूरी दी गई. साथ ही पंजाब के मलेरकोटला में 150 बिस्तरों वाले हॉस्पिटल के निर्माण को भी मंजूरी मिली है. इसके अलावा गैर आईपी लोगों के लिए अलवर, राजस्थान और बिहटा, बिहार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में शून्य यूजर चार्ज पर ईएसआई हेल्थकेयर सर्विसेज का लाभ उठाने के लिए रियायती सुविधाओं को 31 मार्च 2025 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया.

ईएसआई स्कीम के फायदे

ईएसआई स्कीम इंश्योर्ड व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों को मेडिकल अटेंडेंस, उपचार, दवाओं और इंजेक्शन, स्पेशलिस्ट कंसल्टेशन और अस्पताल में भर्ती के रूप में फुल मेडिकल केयर प्रदान करती है. ईएसआई स्कीम कारखानों और अन्य प्रतिष्ठानों जैसे सड़क परिवहन, होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमा, अखबार, दुकानें और एजुकेशनल/मेडिकल संस्थानों पर लागू होती है, जिनमें 10 या ज्यादा लोग कार्यरत हैं.

ये भी पढ़ें 

GST Fraud: जीएसटी के फर्जी समन आ रहे, सावधान रहें वरना हो जाएगा फर्जीवाड़ा, इस तरह करें जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget