एक्सप्लोरर

इक्विटी फंड्स से तेजी से निकल रहे हैं निवेश, SIP का कलेक्शन भी घटा

निवेशक अब इक्विटी म्यूचुअल फंड के घटते रिटर्न की वजह से शेयरों, आईपीओ और रियल एस्टेट में निवेश कर रहे हैं.

निवेशकों का इक्विटी म्यूचुअल फंड से निकलना जारी है. निवेशकों ने फरवरी में भी इक्विटी म्यूचुअल फंड से निकासी की है. यह लगातार आठवां महीना है , जब निवेशकों ने इक्विटी फंड्स से निकासी की है. दरअसल मार्केट की रिकार्ड ऊंचाई पर जाने के बाद अब तेज गिरावट की आशंका से निवेशक इक्विटी फंड से निकल रहे हैं. डेट फंड्स से भी निवेशक निकल रहे हैं क्योंकि बॉन्ड यील्ड बढ़ने से निवेशकों का रिटर्न कम हुआ है. अब सीधे शेयरों, आईपीओ और रियल-एस्टेट में पैसा लगा रहे हैं निवेशक फरवरी में इक्विटी म्यूचुअल फंड के निवेशकों ने 4,534 करोड़ रुपये निकाल लिए. जनवरी में इससे लगभग दोगुना 9,253 करोड़ रुपये निकाले गए थे. इससे पिछले महीनों में भी निवेशकों का इक्विटी फडों से निकलना जारी था. विश्लेषकों का कहना है कि निवेशक अब दूसरे इंस्ट्रूमेंट जैसे सीधे शेयरों, आईपीओ और रियल एस्टेट में निवेश कर रहे हैं. दरअसल इक्विटी म्यूचुअल फंड्स के पिछले कुछ दिनों से चल रहे खराब प्रदर्शन से निवेशक अब निराश हैं. लार्ज कैप फंड से सबसे ज्यादा निकासी जहां तक इक्विटी म्यूचुअल फंड का सवाल है तो लार्ज कैप फंड से सबसे ज्यादा 1280 करोड़ रुपये की निकासी हुई. मिड कैप फंड से 99 करोड़ रुपये और स्मॉल कैप फंड से 415 करोड़ रुपये निकाले गए. टैक्स सेविंग ईएलएसएस स्कीमों से 847 करोड़ रुपये की निकासी हुई .पिछले आठ महीनों में निवेशकों ने इक्विटी फंड्स से 46,790 करोड़ रुपये निकाले हैं. इसके अलावा सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान यानी SIP के कलेक्शन में भी गिरावट आई है. जनवरी में 8,023 करोड़ का कलेक्शन हुआ था लेकिन फरवरी में यह गिर कर 7,528 करोड़ रुपये का रह गया. दूसरी ओर फिक्स्ड इनक इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश बढ़ रहा है. कॉरपोरेट बॉन्ड फंड में 6751 करोड़ रुपये का इन-फ्लो आया है. हालांकि शॉर्ट ड्यूरेशन फंड से भी निवेशकों ने पैसा निकाला है.

निवेशकों का म्यूचुअल फंड से निकलना जारी, क्या आप को बने रहना चाहिए?

जानें क्या होता है सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लोन, दोनों में क्या है अंतर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दशहरा: 40 लाख में तैयार हुआ 221 फीट ऊंचा गगनचुंबी रावण, लगा है 7 टन लोहा
दिल्ली दशहरा: 40 लाख में तैयार हुआ 221 फीट ऊंचा गगनचुंबी रावण, लगा है 7 टन लोहा
सोने में बड़ी गिरावट, अब कितनी कम हुई कीमत; जानें 10 ग्राम 24 कैरेट का रेट
सोने में बड़ी गिरावट, अब कितनी कम हुई कीमत; जानें 10 ग्राम 24 कैरेट का रेट
'Season End Sale', IDBI बैंक की बिक्री पर अखिलेश का निशाना, वित्त मंत्री बिफरी
'Season End Sale', IDBI बैंक की बिक्री पर अखिलेश का निशाना, वित्त मंत्री बिफरी
टाटा ट्रस्ट के अंदरूनी विवाद की गूंज अब बॉम्बे हाईकोर्ट तक, जानें पूरा मामला
टाटा ट्रस्ट के अंदरूनी विवाद की गूंज अब बॉम्बे हाईकोर्ट तक, जानें पूरा मामला

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget