एक्सप्लोरर

निवेशकों का म्यूचुअल फंड से निकलना जारी, क्या आप को बने रहना चाहिए?

बाजार में जब भी गिरावट के बाद तेजी आते हैं, निवेशक मुनाफावसूली करने की होड़ में लग जाते हैं. लेकिन SIP निवेशकों को अपने म्यूचुअल फंड निवेश में बने रहना चाहिए.

नई दिल्लीः म्यूचुअल फंड निवेशकों का इससे मोहभंग होता जा रहा है. खुद म्यूचुअल फंड कंपनियों ने फरवरी में शेयरों से 16,300 करोड़ रुपये निकाल लिए. यह लगातार नौवां महीना है कि जब म्यूचुअल फंड कंपनियों ने शेयर बेचे हैं. दरअसल शेयर बाजार में तेजी की वजह से छोटे निवेशकों ने अब सीधे शेयर बाजार में निवेश शुरू कर दिया है. इन निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली भी की जा रही है. इसकी वजह से म्यूचुअल फंड शेयरों से फंड निकाल रहे हैं.

छोटे निवेशक सीधे शेयरों में निवेश कर उठा रहे हैं फायदा

विश्लेषकों का कहना है शेयर बाजार में जब तक तेजी रहेगी, छोटे निवेशक इसका लाभ उठाते रहेंगे. दरअसल म्यूचुअल फंडों के साधारण प्रदर्शन के बाद इसके निवेशकों का रुझान इसमें कम हुआ है. निवेशक अब सीधे मार्केट में पैसा लगा कर इस तेजी का जल्द से जल्द फायदा उठा लेना चाहते हैं. एक्सपर्ट्स कहते हैं इस तरह के निवेशक बाजार की तेजी का पूरी तरह लाभ उठाने के बाद ही लंबी अवधि के निवेश यानी म्यूचुअल फंड की ओर से रुख करेंगे. सेबी एक आंकड़े के मुताबिक 2020 में म्यूचुअल फंड्स ने शेयरों से कुल 56,400 करोड़ रुपये निकाले हैं. हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि बड़ी गिरावट के बाद बाजार में जब भी तेजी आती है निवेशक मुनाफावसूली करते हैं. कोविड-19 की वजह से दो साल पहले घाटा उठाने वाले निवेशकों ने अब मुनाफा काटा है.

क्या आपको भी म्यूचुअल फंड से निकल जाना चाहिए

एक्सपर्ट्स का मानना है इस समय म्यूचुअल फंड को जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए. अल्पावधि में फायदे के लिए निवेशकों को लॉन्ग टर्म फायदे की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए. बाजार में जब गिरावट आएगी तो इक्विटी फंड में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए स्कीम की यूनिटें सस्ती हो जाएंगी. उन्हें पहले की निवेश में ही ज्यादा यूनिटें मिल जाएंगी. जब बाजार चढ़ेगा तो उन्हें इसका फायदा मिलेगा. इसलिए म्यूचुअल फंड निवेशकों खास कर SIP के जरिये निवेश करने वाले निवेशकों को इस दौर में भी अपने म्यूचुअल फंड निवेश में बने रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.94 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे

चीन ने की डिजिटल करेंसी लाने की तैयारी, जानिए कैसे करेगी काम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget