एक्सप्लोरर

EPFO Updates: ईपीएफ सब्सक्राइबर्स UAN को आधार से 30 नवंबर तक कराएं लिंक, यहां जानें पूरा प्रोसेस

EPFO Updates: नवंबर की 30 तारीख कई बातों के लिए आखिरी तारीख है. आपको ईपीएफओ से जुड़े इस काम को भी तुरंत कर लेना चाहिए वर्ना 30 नवंबर के बाद आपको नुकसान उठाना पड़ेगा.

EPFO Updates: ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स के लिए बड़े काम की खबर है जिसका पता न होने पर उनका बड़ा नुकसान हो सकता है. दरअसल ईपीएफ सब्सक्राइबर्स को अपना UAN यानी (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है. जिन्होंने अपने पीएफ अकाउंट को पैन से लिंक नहीं कराया है तो इसे तुरंत आधार से लिंक कराएं जिससे आपका पीएफ का पैसा लगातार खाते में आता रहे. 

लिंकिंग नहीं होने पर पीएफ खाते में जाने वाला कंट्रीब्यूशन रुक सकता है
ईपीएफ खाते के UAN को आधार से लिंक नहीं किया तो आपका एंप्लॉयर जो पीएफ कंट्रीब्यूशन देता है वो रुक सकता है और अगर आप ईपीएफ अकाउंट से पैसे का विदड्राल करना चाहते हैं तो उसमें भी मुश्किलें आ सकती हैं. यानी सीधे तौर पर ईपीएफ के तहत आने वाली सर्विसेज से आपको महरूम रहना पड़ सकता है.

यहां पर आप जान सकते हैं कैसे कराएं UAN को आधार से लिंक 

EPFO के आधिकारिक पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाकर आपको अपने UAN और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपने अकाउंट में लॉगइन करना होगा. इसके बाद 'Manage' सेक्शन में KYC विकल्प पर जाएं. इसके बाद जो पेज खुलेगा वहां आप ईपीएफ अकाउंट के साथ जोड़ने के लिए कई दस्तावेज की लिस्ट देख सकते हैं. अगर आप आधार से अपने यूएएन को लिंक करना चाहते हैं तो आधार ऑप्शन को चुने और अपना आधार नंबर और आधार कार्ड पर दर्ज अपने नाम को टाइप कर सेव पर क्लिक कर लें. 

इसके बाद ईपीएफ पोर्टल पर आपकी इंफॉर्मेशन सेव हो जाएगी और आधार को यूआईडीएआई से वैरिफिकेशन के लिए जाएगा. अगर आपका KYC कंप्लीट है और वहां डॉक्यूमेंट सही हैं तो आधार आपके EPF खाते से लिंक हो जाएगा. आपको अपने UAN जानकारी के सामने आधार वेरिफाई लिखा हुआ दिखेगा. हालांकि इस प्रक्रिया में ज्यादा समय नहीं लगता है लेकिन चूंकि अब आखिरी तारीख नजदीक है तो आपको तुरंत ये काम कर लेना चाहिए. 

Mobile Tariff Hike: Vodafone Idea के ग्राहकों की जब पर पड़ेगा बड़ा असर, महंगे हुए रिचार्ज प्लान, अब चुकाने होंगे इतने ज्यादा दाम

Latent View Analytics IPO Listing: बंपर लिस्टिंग गेन के साथ लेटेंट व्यू के शेयर हुए लिस्ट, जानिए कितना मिला फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में मजदूर की पत्नी ने जीती 1 करोड़ की लॉटरी, 7 रुपए में खरीदा था टिकट
पंजाब में मजदूर की पत्नी ने जीती 1 करोड़ की लॉटरी, 7 रुपए में खरीदा था टिकट
15 घंटे की उड़ान और खाने को कुछ नहीं, अब ग्राहक को 50000 देगी ये एयरलाइन
15 घंटे की उड़ान और खाने को कुछ नहीं, अब ग्राहक को 50000 देगी ये एयरलाइन
2030 तक भारत में मिलेंगी 35 करोड़ नई नौकरियां, खत्म होगी बेरोजगारी- रिपोर्ट
2030 तक भारत में मिलेंगी 35 करोड़ नई नौकरियां, खत्म होगी बेरोजगारी- रिपोर्ट
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30213 करोड़ के इश्यू पर आई 7.40 लाख करोड़ की बोलियां
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30213 करोड़ के इश्यू पर आई 7.40 लाख करोड़ की बोलियां

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget