एक्सप्लोरर

पीएफ अकाउंट होल्डर्स जल्द से जल्द निपटाएं E-Nomination का काम, मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

नॉमिनी न ऐड करने की स्थिति में आप मेडिकल खर्चे और कोविड इमरजेंसी के अलावा बाकि जरूरतों के लिए पैसे नहीं निकाल पाएंगे. अगर अभी तक ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है तो फटाफट आज ही निपटा लें.

ईपीएफओ (EPFO) पीएफ खाताधारकों को जल्द से जल्द ई-नॉमिनेशन करने के लिए कह रहा है. पीएफ खाताधारकों को नॉमिनेशन का काम 31 मार्च से पहले पूरा करने के लिए कहा जा रहा है. आपको बता दें कि हर नौकरीपेशा व्यक्ति की सैलरी का एक हिस्सा पीएफ के रूप में हर महीने कटता है. यह पैसा कर्मचारी के रिटायर होने के बाद उसे दे दिया जाता है. लेकिन, कई बार खाताधारक की मृत्यु हो जाने पर पीएफ अकाउंट में जमा पैसे खाताधारक की नॉमिनी को दे दिया जाता है. लेकिन, बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्होंने अभी तक अपने पीएफ खाते में नॉमिनी नहीं ऐड किया है. इस कारण उन्हें बड़े नुकसान हो सकते हैं. आज हम आपको पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन के 3 बड़े फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं. 

पैसे निकालने में नहीं होगी दिक्कत
गौरतलब है कि अगर आपने अभी तक अपने पीएफ खाते में नॉमिनी का नाम नहीं डाला है तो आगे आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. नॉमिनी न ऐड करने की स्थिति में आप मेडिकल खर्चे और कोविड इमरजेंसी के अलावा बाकि जरूरतों के लिए पैसे नहीं निकाल पाएंगे. इसलिए अगर आपने अभी तक ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है तो फटाफट आज ही निपटा लें.

7 लाख के इंश्योरेंस का मिलता है लाभ
बता दें कि पीएफ खाताधारकों को एम्प्लॉई पेंशन स्कीम और इम्पलॉई डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम (EDLI)  की तरफ से 7 लाख तक के इंश्योरेंस का लाभ मिलता है. लेकिन, इन स्कीम्स का लाभ तभी उठा सकते हैं जब आपके अकाउंट में ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी हो. अगर किसी खाताधारक की मृत्यु किसी दुर्घटना में हो जाती है तो ऐसी स्थिति में नॉमिनी को इम्पलॉई डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम के तहत इंश्योरेंस की राशि मिल जाएगी.

ई-नॉमिनेशन पूरा करने की प्रक्रिया-
-अगर आप अपने पीएफ खाते में नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा करना चाहते हैं तो EPFO की आधिकारिक वेबसाइट https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php  पर क्लिक करें.
-यहां Services ऑप्शन का चुनाव करें.
-फिर अपना UAN नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
-Login करने के बाद अपनी नॉमिनी का आधार नंबर, नाम, डेट ऑफ बर्थ आदि सभी जानकारी दर्ज करें.
-इसके बाद आखिर में Save EPF Nomination डालकर अपनी ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा करें. 

ये भी पढ़ें-

PM Kisan Scheme की 11वीं किस्त का उठाना चाहते हैं लाभ तो फटाफट कराएं रजिस्ट्रेशन, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

सीनियर सिटीजन्स को SBI, ICICI और HDFC बैंक एफडी पर दे रहा है स्पेशल छूट, जानें सभी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget