एक्सप्लोरर

EPFO Wage Limit: ईपीएफ कटौती के लिए वेज लिमिट को बढ़ाकर 30000 रुपये करेगी सरकार! नए साल में फैसला संभव

EPF Wage Ceiling Hike: 30 नवंबर को सीबीटी की बैठक में ईपीएफ वेज लिमिट को बढ़ाने पर सहमति गई है लेकिन आखिरी फैसला इसपर नए साल 2025 में लिया जा सकता है.

EPFO Wage Ceiling Hike: केंद्र सरकार कर्मचारियों के लिए सोशल सिक्योरिटी स्कीम (Social Security Scheme) को और मजबूत करने की तैयारी में है जिससे वे ज्यादा बचत कर सकें और रिटॉयरमेंट पर ज्यादा पेंशन हासिल कर सकें. श्रम और रोजगार मंत्रालय ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को ईपीएफ-ईएसआईसी के दायरे में लाने को मैंडेटरी बनाने के मकसद से एम्पलॉय प्राविडेंट फंड (EPF) और एम्पलॉय स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ESIC) के तहत न्यूनतम वेज लिमिट (Minimum Wage Ceiling) को डबल करते हुए इसे 15000 रुपये से बढ़ाकर 30000 रुपये कर सकती है. सरकार के इस फैसले के चलते करीब 1 करोड़ नए कर्मचारियों को ईपीएफ-ईएसआईसी के सोशल सिक्योरिटी दायरे में लाने में सफलता मिलेगी. 

2014 में बढ़ा था वेज लिमिट 

कर्मचारियों के बेसिक वेतन से ईपीएफ-ईएसआईसी मद में कटौती के लिए वेज लिमिट को पिछली बार 2014 में बढ़ाया गया था. तब न्यूनतम वेज लिमिट को 6500 रुपये से बढ़ाकर 15000 रुपये कर दिया गया था. अब 10 वर्षों के बाद फिर से इसे बढ़ाने की तैयारी है. ईपीएफ-ईएसआईसी वेज लिमिट को बढ़ाने से कर्मचारियों के वेतन से प्रॉविडेंट फंड के लिए ज्यादा पैसा कटेगा. साथ ही कर्मचारी प्रॉविडेंट फंड में अपने वेतन से ज्यादा योगदान दे सकेंगे.  

EPF खाते में जमा होगा ज्यादा रकम 

एम्पलॉय प्राविडेंट फंड में कर्मचारियों और एम्पलॉयर दोनों को ही योगदान करना पड़ता है. ईपीएफ में कर्मचारियों को अपने बेसिक वेतन का 12 फीसदी कंट्रीब्यूट करना जरूरी होता है. ईपीएस (EPS) में कर्मचारियों को अपनी ओर से कोई योगदान नहीं करना होता है. लेकिन ईपीएस यानि एम्पलॉय पेंशन स्कीम में एम्पलॉयर को बेसिक पे के 12 फीसदी रकम में से 8.33 फीसदी ईपीएस (Employees Pension Scheme) में और 3.67 फीसदी कर्मचारियों के ईपीएफ खाते में जमा करना होता है. ईपीएफ के लिए वेज लिमिट बढ़ने से कर्मचारियों के ईपीएफ खाते में ज्यादा रकम जमा होगा. उदाहरण के लिए अगर किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन फिलहाल 15000 रुपये है तो ईपीएफ खाते में 1800 रुपये जमा होता है. और अगर वेज लिमिट बढ़कर 30000 रुपये हो गया तो जिन कर्मचारियों का बेसिक वेतन 30000 रुपये है उन कर्मचारियों के ईपीएफ खाते में 3600 रुपये जमा होंगे.   

ज्यादा कर्मचारी आयेंगे ईपीएफ के दायरे में!

ईपीएफ-ईपीएस की वेज लिमिट वो सीमा है जिसके तहत कर्मचारियों के लिए ईपीएफ-ईएसआईसी में अपनी ओर से कानूनी रूप में योगदान देना जरूरी होता है. मौजूदा समय में अगर किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन 15000 रुपये से ज्यादा है तो ईपीएफ से बाहर रहने के विकल्प को चुन सकता है. लेकिन वेज लिमिट को बढ़ाकर 30000 रुपये कर दिया गया तो ज्यादा लोग ईपीएफ के दायरे में आ जायेंगे. मौजूदा समय में 7 करोड़ सब्सक्राइबर्स ईपीएफओ (EPFO) के सदस्य हैं. 

सीबीटी में बनी सहमति!

शनिवार 30 नवंबर, 2024 को ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की हुई बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई है. श्रम मंत्रालय से लेकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) के सदस्य वेज लिमिट को बढ़ाने के पक्ष में है. और ये माना जा रहा है कि इस पर अंतिम फैसला नए साल 2025 में फरवरी महीने में होने वाले सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में लिया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें 

EPF Claim: प्रॉविडेंट फंड क्लेम सेटलमेंट होगा आसान, ईपीएफओ ला रहा एक मेंबर-एक UAN सिस्टम, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget