एक्सप्लोरर

EPF ने ब्याज दरों में कर दी कटौती, जानें आम आदमी को कितना होगा नुकसान और कहां करें अब निवेश?

EPF Interest Rate 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार (Modi Government) ने पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही आम जनता को बड़ा झटका दिया है.

EPF Interest Rate: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार (Modi Government) ने पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही आम जनता को बड़ा झटका दिया है. सरकार ने देश के करीब 6 करोड़ नौकरीपेशा लोगों की जमापूंजी पर फिक्स्ड कमाई के सबसे बड़े जरिए में कटौती कर दी है. EPFO यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए EPF की ब्याज दर को 8.5 फीसदी से घटा कर 8.1 फीसदी कर दिया गया है. 

40 सालों में है सबसे कम दर
आपको बता दें पिछले 40 सालों में ये सबसे कम ब्याज दर है. इससे पहले ईपीएफ पर सबसे कम ब्याज दर 8 फीसदी 1977-78 में थी. सरकार के इस कदम से पीएफ खातों पर ब्याज ले रहे ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स को अब कम ब्याज मिलेगा यानी उनकी कमाई कम होगी.

लगातार कई सालों से घट रही हैं ब्याज दरें
कोरोना महामारी और यूक्रेन-रूस युद्ध की वजह से वित्तीय संकट तो अभी आया है, लेकिन EPF की ब्याज दरें पिछले कुछ सालों से लगातार कम की जा रही हैं. वित्त वर्ष 2015-16 में EPF पर ब्याज दर 8.80 फीसदी थी. इसके बाद 2019-20 में घटते हुए ये 8.50 फीसदी हुई औऱ अब यानी 2021-22 में इसे 8.1 फीसदी कर दिया गया है. 

निवेश के मौके लगातार हो रहे कम
पिछले कुछ सालों की कटौती के ट्रेंड को भी देखें तो ये सबसे तीखा प्रहार है. आम आदमी औऱ खास तौर पर मिडिल क्लास के लिए निवेश के मौके लगातार कम हो रहे हैं. बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट की दरें बहुत कम कर दी हैं. शेयर बाजार में अनिश्चितता के कारण निवेश मुश्किल है, सोना खरीदना भी सबके बस की बात नहीं है और अब ईपीएफ पर भी ब्याज कम कर दिया गया है तो ऐसे में आम आदमी आखिर करे तो क्या करें? कहां निवेश करें? अपना पैसा कैसे बढ़ाए?

EPF की ब्याज दर कम होने से एक नौकरीपेशा व्यक्ति को कितना नुकसान होता है इसे एक उदाहरण के जरिए समझते हैं -  

उदाहरण से समझिए ब्याज दरें बढ़ने पर कितना होगा नुकसान-
मान लीजिए आपके पीएफ फंड में फिलहाल 5 लाख रुपये हैं. इसमें हर साल आपकी सैलरी से 50 हजार रुपये कट कर पीएफ फंड में और जमा होते हैं तो 9 फीसदी की दर से बीस साल बाद आपका फंड 56 लाख रुपये हो जाता है, लेकिन अगर बाकी चीजें वैसी ही रहें और ब्याज दर घटकर 8 फीसदी हो जाए तो ये रकम बीस साल बाद 48 लाख रुपये होगी. यानी आपको सीधे-सीधे 8 लाख रुपये का घाटा होगा, लेकिन सच ये है कि हर साल कमाई बढ़ने पर PF में पैसे भी ज्यादा जमा होते हैं और Compound Interest के आधार पर ये नुकसान और भी बड़ा हो जाता है.

जानें क्यों हुई ब्याज दरों में कटौती?
कई जानकारों के मुताबिक, EPFO के हाथ भी बंधे हैं उन्हें अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स के हितों का ध्यान रखना होता है. दरअसल, EPFO जो भी पेंशन फंड इकट्ठा करता है वो उसे लोन पर चढ़ा देता है और थोड़ा सा हिस्सा शेयर बाजार में भी निवेश करता है. साल भर में डिविडेंड और ब्याज की कमाई को ही वो अपने सब्सक्राइबर्स में बांटता है, लेकिन इस बार कोविड के साथ-साथ यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण माहौल थोड़ा अनिश्चित है. ऐसे में उन्हें ये डर है कि जहां-जहां निवेश किया है उसमें रिटर्न शायद कम मिले. शायद इसी वजह से उन्होंने ईपीएफ की ब्याज दरों में कटौती की है.

खत्म हो रहा ऊंची ब्याज दरों का दौर
आपको बता दें भारत में अब ऊंची ब्याज दरों का दौर धीरे धीरे खत्म हो रहा है. चाहे वह EPF हो या या फिर बैक FD, हर चीज पर ब्याज लगातार कम हो रहा है. विकसित देशों में भी ऐसा ही होता है. अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन जैसे देशों में ब्याज दर अधिकतम 1 या 2 फीसदी ही होती है. वहां, निवेश पर रिटर्न कम होने की वजह से ही अंतर्राष्ट्रीय निवेशक भारत जैसे कई एशियाई बाजारों में पैसे लगाते है क्योंकि यहां ब्याज दरें ऊंची है.

शेयर बाजार से मिल सकता है अच्छा रिटर्न
बता दें इससे शेयर बाजार को भी मदद मिलती है, लेकिन ऐसा कब तक चलेगा, ये कोई नहीं जानता... घूम फिर कर आम भारतीय निवेशक को अगर ज्यादा रिटर्न चाहिए तो उसे जोखिम उठाना पड़ेगा यानी सीधे इक्विटी या म्यूचुअल फंड में निवेश करना पड़ेगा. दुनिया के ज्यादातर आर्थिक एक्सपर्ट हमेशा से यही मानते रहे हैं कि महंगाई से निपटने के लिए लंबी अवधि में शेयर बाजार से ही अच्छा रिटर्न मिल सकता है, लेकिन इसके लिए बहुत संयम और अनुशासन की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: 
Bank Holidays: होली से पहले बैंक जाने का है प्लान तो जल्दी चेक करें लिस्ट, अगले हफ्ते लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक

Indian Railways: रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, होली पर बिना रिजर्वेशन करें सफर, सस्ते में हो जाएगी यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR फाइल करने के बाद कितनी बार सुधार सकते हैं गलती? समझ लें नियम, नहीं लगेगी कोई पेनाल्टी
ITR फाइल करने के बाद कितनी बार सुधार सकते हैं गलती? समझ लें नियम, नहीं लगेगी कोई पेनाल्टी
Mumbai Rains: मुंबई की बारिश में डिलीवरी का इम्तिहान, जलभराव के बीच कंपनियों ने बदला काम करने का तरीका
मुंबई की बारिश में डिलीवरी का इम्तिहान, जलभराव के बीच कंपनियों ने बदला काम करने का तरीका
सावधान! SBI के नाम पर स्कैमर्स का गोरखधंधा, रिवॉर्ड पॉइंट का मैसेज भेजकर अकाउंट खाली करने का है प्लान
सावधान! SBI के नाम पर स्कैमर्स का गोरखधंधा, रिवॉर्ड पॉइंट का मैसेज भेजकर अकाउंट खाली करने का है प्लान
E20 पेट्रोल पर भड़के व्हीकल ओनर, सर्वे में लोगों ने बताया 'विनाशकारी', कहा- माइलेज में आई गिरावट
E20 पेट्रोल पर भड़के व्हीकल ओनर, सर्वे में लोगों ने बताया 'विनाशकारी', कहा- माइलेज में आई गिरावट

वीडियोज

Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
Embed widget