एक्सप्लोरर

PPO Number: पेंशन की नहीं होगी टेंशन, ऐसे चुटकियों में पता करें पीपीओ नंबर

EPFO: अगर आपका पीपीओ नंबर खो गया है तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. इन आसान स्टेप्स से आप आसानी से यह नंबर प्राप्त कर सकते हैं.

EPF: नौकरी करने वाले व्यक्ति की सैलरी का एक हिस्सा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ के पास जमा होता है. इस खाते में जमा राशि को कर्मचारी के रिटायरमेंट के बाद दिया जाता है. इसके अलावा कर्मचारियों को पेंशन की सुविधा भी मिलती है. EPS की तरफ से हर कर्मचारी को 12 अंकों का एक यूनिक नंबर दिया जाता है, जो सब्सक्राइबर को रिटायरमेंट पर ही मिलता है. इस नंबर को पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ) कहा जाता है. इस नंबर की मदद से आप अपनी पेंशन से जुड़े सभी डिटेल को चेक कर सकते हैं.

क्या है पेंशन पेमेंट ऑर्डर?

PPO यानी पेंशन पेमेंट ऑर्डर एक 12 अंक का यूनिक नंबर होता है, जिसमें कर्मचारी पेंशन योजना से जुड़ी सभी जानकारी होती है. यह नंबर पेंशन प्राप्त करने के लिए जरूरी है. अगर आपका पीपीओ नंबर खो गया है तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. हम आपको बताते हैं कि आप अपना पीपीओ नंबर कैसे खोज सकते हैं.

पीपीओ नंबर खोजने का आसान तरीका-

1. इसके लिए आप सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.
2. इसमें Online Services विकल्प को खोजें और पेंशन पोर्टल पर विजिट करें.
3. यहां Know Your PPO Number के विकल्प को चुनें.
4. अपना पीपीओ नंबर प्राप्त करने के लिए अपने डिटेल्स जैसे पीएफ नंबर या बैंक खाता नंबर भी दर्ज करें.
5. आपको स्क्रीन पर तुरंत ही पीपीओ नंबर मिल जाएगा.

उमंग ऐप पर कैसे खोजे पीपीओ नंबर-

1. सबसे पहले इसके लिए अपने मोबाइल में उमंग ऐप डाउनलोड करें.
2. इसमें EPFO के विकल्प को चुनें.
3. इसमें Services का विकल्प को चुनकर Know Your PPO Number के विकल्प पर क्लिक करें.
4. आगे पीएफ अकाउंट नंबर या बैंक खाता नंबर यहां दर्ज करें.
5. इसके कुछ ही मिनटों में आपको पीपीओ नंबर प्राप्त हो जाएगा. इसके अलावा आप ईपीएफओ के टोल फ्री नंबर 1800 11 8005 पर कॉल करके अपना पीपीओ नंबर प्राप्त कर सकते हैं.

पीपीओ नंबर क्यों है जरूरी?

  • पीपीओ नंबर के जरिए आप अपना पेंशन पेमेंट स्टेटस प्राप्त कर सकते हैं.
  • अपनी पेंशन का पेमेंट स्लिप आप प्राप्त कर सकते हैं.
  • पेंशन से जुड़ी कोई भी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं.
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी को आप पीपीओ नंबर के जरिए अपडेट कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

Xmail: अब गूगल से होगी एलन मस्क की मुठभेड़, शुरू कर रहे ये सर्विस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?
केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?
CJP Protest: दिल्ली में 15 लाख व्यापारियों के रोजगार पर संकट, 2000 करोड़ का नुकसान
CJP Protest: दिल्ली में 15 लाख व्यापारियों के रोजगार पर संकट, 2000 करोड़ का नुकसान
Zerodha: बच्चों के नाम पर निवेश का नया ट्रेंड, कैसे काम करता है डीमैट अकाउंट?
Zerodha: बच्चों के नाम पर निवेश का नया ट्रेंड, कैसे काम करता है डीमैट अकाउंट?
सोना ₹1900 महंगा, चांदी में भी ₹4500 की तेजी, जानें अब कितना हुआ भाव
सोना ₹1900 महंगा, चांदी में भी ₹4500 की तेजी, जानें अब कितना हुआ भाव

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget