एक्सप्लोरर

Xmail: अब गूगल से होगी एलन मस्क की मुठभेड़, शुरू कर रहे ये सर्विस

Elon Musk: एलन मस्क एक बार फिर से बड़ा धमाका करने वाले हैं. उन्होंने एक्स पर चर्चा के दौरान खुलासा किया है कि जल्द ही एक्समेल को लाया जाएगा, जो कि गूगल के जीमेल के लिए सीधी चुनौती बनेगा.

Elon Musk: दुनिया के सबसे रईस शख्स एलन मस्क (Elon Musk) हमेशा कुछ न कुछ नया करने के चलते चर्चाओं में बने रहते हैं. पहले उन्होंने ट्विटर को खरीदकर एक्स (X) बना दिया. फिर चैट जीपीटी (ChatGPT) जैसा अपना प्रोडक्ट एक्सएआई (xAI) पेश किया. अब वह ईमेल की दुनिया में भी कदम रखने जा रहे हैं. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक चर्चा के दौरान एलन मस्क ने पुष्टि कर दी कि एक्समेल (Xmail) जल्द आने वाला है. इसके साथ ही गूगल के जीमेल (Gmail) के सामने एक बड़ी चुनौती आने वाली है. 

एक्स के साथ जोड़ा जा सकता है एक्समेल

हाल ही में जीमेल के बंद होने की अफवाह सोशल मीडिया पर उड़ गई थी. अब मस्क के इस ऐलान से ईमेल सेगमेंट में बेताज बादशाह बने बैठे जीमेल को समस्या होने वाली है. हालांकि, एलन मस्क ने इससे ज्यादा कुछ भी विवरण नहीं दिया. मगर, ऐसा माना जा रहा है कि इसे एक्स के साथ ही जोड़ा जाएगा. एक्स की सिक्योरिटी इंजीनियरिंग टीम के एक वरिष्ठ कर्मचारी ने एलन मस्क से एक्समेल पूछा था. इस पर उन्होंने तपाक से जवाब दिया कि यह आ रहा है. 

सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा 

एलन मस्क का यह ऐलान सोशल मीडिया में आने के बाद चर्चा का विषय बन गया.  यूजर ने लिखा कि जीमेल पर से मेरा भरोसा उठ गया है. एक अन्य ने लिखा कि अब मैं अपना जीमेल ठीक वैसे ही इस्तेमाल करूंगा जैसे कि मैं फिलहाल हॉटमेल इस्तेमाल करता हूं. सिर्फ कबाड़ के लिए. जीमेल दुनिया की सबसे बड़ी ईमेल सर्विस है. साल 2024 तक इसके दुनियाभर में 1.8 अरब यूजर्स हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर एक्समेल आता है तो ईमेल सेगमेंट में जंग देखने लायक होगी.

एक्समेल को एक्सएआई में बनाया जाएगा

एलन मस्क ने इससे पहले कहा था कि वह एक्स को हर किसी के इस्तेमाल करने लायक बनाना चाहते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि एक्समेल को मस्क की आर्टिफिशिअल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) कंपनी एक्सएआई में बनाया जाएगा. उधर, जीमेल बंद होने की अफवाह पर गूगल ने एक्स पर कहा कि यह कहीं नहीं जाने वाला. हमने बस इसे और ज्यादा रंग देने की कोशिश की है, जो कि जनवरी में हो चुका है.

ये भी पढ़ें 

Ideas of India: महिलाओं को आर्थिक आजादी देने का है सपना, इसीलिए किया कारोबार- अनन्या बिड़ला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget