एक्सप्लोरर

EPACK Durable Listing: ईपैक ड्यूरेबल के आईपीओ की फीकी लिस्टिंग, इश्यू प्राइस से नीचे 4 फीसदी डिस्काउंट पर लिस्ट

EPACK Durable IPO Listing: ईपैक ड्यूरेबल के आईपीओ की आज लिस्टिंग हुई है और निवेशकों को इसमें लिस्टिंग गेन नहीं मिला है. एनएसई पर ईपैक ड्यूरेबल के शेयर 4 फीसदी डिस्काउंट के साथ 221 रुपये पर लिस्ट हुए.

EPACK Durable IPO Listing: ईपैक ड्यूरेबल के आईपीओ (EPACK Durable IPO) को शेयर बाजार का फीका रिस्पॉन्स मिला है और ये बीएसई पर 225 रुपये पर लिस्ट हो गया है. लिस्टिंग से ठीक पहले ही ये बीएसई पर 225 रुपये प्रति शेयर पर सेटल हुआ था और एनएसई पर 4 फीसदी डिस्काउंट के साथ ईपैक ड्यूरेबल के शेयर 221 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं. आईपीओ में ईपैक ड्यूरेबल के शेयरों का इश्यू प्राइस 230 रुपये पर था.

लिस्टिंग के बाद शेयरों का शुरुआती हाल कैसा है

ईपैक डयूरेबल लिमिटेड के शेयर लिस्टिंग के बाद 224 रुपये प्रति शेयर के हाई पर पहुंचे थे और निचले लेवल पर 211.20 रुपये तक गिरे थे. शेयरों में फिलहाल लाल निशान देखा जा रहा है और ये 10 बजकर 18 मिनट पर 217.55 रुपये प्रति शेयर पर आए थे.

कैसा रहा था ईपैक ड्यूरेबल का सब्सक्रिप्शन

ईपैक ड्यूरेबल के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और ये आईपीओ 16.37 गुना ओवर सब्सक्राइब होकर बंद हुआ था. ईपैक ड्यूरेबल के आईपीओ में संस्थागत निवेशकों की रिजर्व कैटगरी 25.50 गुना सब्सक्राइब हुई थी. गैर संस्थागत निवेशकों की कैटगरी 28.10 गुना सब्सक्राइब हुई थी. रिटेल निवेशको की कैटगरी 6.29 गुना सब्सक्राइब हुई थी.


EPACK Durable Listing: ईपैक ड्यूरेबल के आईपीओ की फीकी लिस्टिंग, इश्यू प्राइस से नीचे 4 फीसदी डिस्काउंट पर लिस्ट

आईपीओ के बारे में जरूरी बातें जानें

  1. ईपैक ड्यूरेबल ने आईपीओ के लिए 218-230 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया था. 
  2. ईपैक ड्यूरेबल के आईपीओ में 400 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल के जरिए जुटाए जा रहे थे जिसके तहत प्रमोटर्स और निवेशक 1.04 करोड़ शेयर्स आईपीओ में बेच रहे हैं. 
  3. ईपैक ड्यूरेबल ने आईपीओ खुलने के पहले ही एंकर निवेशकों से 192 करोड़ रुपये जुटा लिए थे.
  4. कंपनी के आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स एक्सिस कैपिटल, डीएएम कैपिटल और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज थे. 
  5. केफिन टेक्नोलॉजीज आईपीओ की रजिस्ट्रार बनी थी. 

कंपनी के बारे में जानें

ईपैक ड्यूरेबल लिमिटेड के देहरादून और भिवाड़ी में दो मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट हैं और ये कंपनी कमरों के एयर कंडीशनर और छोटे घरेलू उपकरण बनाती है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 72,000 पर ओपन, निफ्टी 21800 के करीब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 Fuel: सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
E20: एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget