एक्सप्लोरर

Emergency Loan: अचानक आ गई पैसों की जरूरत, तो ऐसे कर सकते है अपना इंतजाम, जानिए क्या हैं तरीके

अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है, तो ऐसे में आपके पास क्या विकल्प है. जिससे आप अपने पैसे की जरूरत को पूरा कर सकते है. जानने के लिए पढ़िए पूरी डिटेल्स..

Emergency Loan Kaise Milega : आपको कभी न कभी अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती होगी, या किसी आपातकालीन स्थिति (Emergency) में पैसे की आवश्यकता होती है. तो ऐसे में आपके सामने यह सवाल खड़ा हो जाता है, कि अब पैसों का इंतजाम कैसे करें. आपको लोन लेना पड़ेगा या किसी के सामने हाथ फैलाने होंगे. लेकिन कई बार आपको जिससे उम्मीद होती है, वह भी आपको पैसे देने से मना कर देता है. अब ऐसे से आपके पास क्या विकल्प है, जिसकी मदद से आप अपने पैसे की जरूरत को पूरा कर सकते है. इसका जवाब हम आपको इस खबर में देने जा रहे है.

फाइनेंशियल प्लानिंग 

आप फाइनेंशियल प्लानिंग जरूर करते होंगे, लेकिन कितनी भी अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग कर लें या साथ में बचत करते हो. इसके बावजूद, आपात स्थिति के दौरान आपके पास पैसे की कमी जरूर हो जाती होगी. जिसके बाद आपको लोन लेने के लिए काफी मजबूर होना पड़ता है. 

ये है ऑप्शन 

लोगों को इमरजेंसी में अक्सर पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए लोन पर निर्भर होना पड़ता है. चाहे वह तत्काल चिकित्सा जरूरतों के लिए हो, बच्चों की एजुकेशन का खर्च हो या उनका विवाह करना हो या किसी नए बिजनेस के लिए पैसा जुटाना हो, आपको न चाहते हुए भी लोन लेना ही पड़ता है. इसके लिए गोल्ड लोन (Gold Loan) या कार पर लोन (Loan Against Car) सही विकल्प हो सकता है.

ऐसे मिलता है गोल्ड लोन 

भारतीय लोगो के पास किसी न किसी रूप में सोना होता ही है. इसमें से एक बड़ा हिस्सा बेकार पड़ा रहता है. आपात स्थिति के मामले में सोने के बदले में लोन (Gold Loan) ले सकते है. नए ज़माने में सबसे स्मार्ट विकल्पों में से एक है. गोल्ड लोन ईकोसिस्टम काफी बढ़ता जा रहा है. वित्त वर्ष 2022 में भारत में गोल्ड लोन की पेनेट्रेशन रेट 2022 में 3.3 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर 4 प्रतिशत हो गई है. यानि भारतीय बाजार में गोल्ड लोन काफी लिया जा रहा है.

क्या है गोल्ड लोन 

गोल्ड लोन दूसरे लोन ऑप्शनों की तुलना में बेहद सरल है. यदि किसी को कम कैश फ्लो या किसी अन्य कारण से पैसों की जरूरत पड़ती है, तो गोल्ड लोन बहुत बेहतर है. यह सबसे आसानी से मिलने वाले लोन में से एक है. लोग आसानी से अपने सोने के आइटम का उपयोग कर सकते हैं और जरूरत पूरी करने के लिए लोन प्राप्त कर सकते हैं. यह उधार लेने वाले पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डालता, क्योंकि इसकी ब्याज दर भी कम होता है. आप उच्च ब्याज दरों के भुगतान की चिंता किए बिना गोल्ड लोन ले सकते हैं. चाहे चिकित्सा खर्चों के लिए, कॉलेज में देय फीस का भुगतान करने के लिए, या बिजनेस चलाने के लिए पैसा प्राप्त करना हो तो लोग आसानी से गोल्ड लोन का विकल्प चुन सकते हैं और जब उनके पास पैसा हो, तब राशि का भुगतान कर सकते हैं. इसकी रीपेमेंट काफी आसान है.

कारों पर लोन 

वही आप कार पर लोन ले सकते है. इसके लिए बैंक कार की कीमत के हिसाब से वैल्यू चेक करती हैं. ऐसी कार जो ऐसी कार के मॉडल जिसे चलाने पर पाबंदी है. उसके बावजूद उस मॉडल की कार के बदले लोन के लिए अप्लाई किया जा सकता है, तो ऐसे आवेदनों को बैंको द्वारा रिजेक्ट कर देगा. कार के बदले लोन का अमाउंट (Loan Amount) उसकी वैल्यू का 50 से 150 फीसदी तक हो सकता है. कार पर मिलने वाले लोन का टेन्योर 12 महीने से 84 महीने के बीच होता है. कुछ मामलों में लोन टेन्योर बढ़ाया जा सकता है. कोर पर लोन की प्रासेसिंग के लिए आपको 1 से 3 फीसदी तक का चार्ज चुकाना होता है. पर्सनल लोन की तरह इस लोन को किसी भी टार्गेट को पूरा करने में खर्च कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 

Gold Hallmark: सोने के आभूषणों पर हॉलमार्किंग को 2 मिनट में करें चेक, पता चलेगा असली-नकली का फर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
Gold-Silver Rate Fall: ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
LPG Rate Today: 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
Petrol-Diesel Rate: ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget