एक्सप्लोरर

Elon Musk: गिरते बाजार में एलन मस्क ने दी निवेशकों को बड़ी सलाह, कहा- अभी न करें ये काम

Elon Musk News: ​कोविड और मंदी की आशंका के बीच शेयर बाजार तेजी से गिरा है. इस बीच टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने निवेशकों के लिए खास सलाह दी है.

Stock Market Down: चीन, जापान और दुनियाभर में कोविड-19 की चिंता के बीच शेयर बाजार (Stock Market) में पिछले हफ्ते बड़ी गिरावट हुई. निवेशकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है. पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Loss) में निवेशकों ने 7 दिनों के दौरान 19 लाख करोड़ से अधिक की रकम गवां दी. साथ ही पिछले ​तीन महीने में 8 ट्रिलियन रुपये का नुकसान हुआ. इसी बीच, एलन मस्क ने निवेशकों को एक बड़ी सलाह दी है. 

एलन मस्क ने इस साल के शुरुआत में ट्विटर इंक को 44 अरब डॉलर (Twitter Deal Price) में खरीदा था और कंपनी पर 13 अरब डॉलर का कर्ज चुकाया था. हालांकि इसके बाद टेस्ला के शेयरों (Tesla Share) में भारी गिरावट देखने को मिली है. ट्विटर खरीदने के बाद मस्क ने कर्ज को चुकाने के लिए टेस्ला के लगभग 40 बिलियन डॉलर के शेयरों का निपटान किया है. 

मस्क ने निवेशकों को क्या दी सलाह 

टेस्ला के शेयरों की ब्रिकी के बाद मस्क ने फिर से कहा कि इस सप्ताह वह शेयर बेचना बंद कर देंगे, यह कहते हुए कि ठहराव दो साल या उससे अधिक समय तक रह सकता है. ऑल-इन पॉडकास्ट में अरबपति ने निवेशकों को सलाह देते हुए कहा कि मैं वास्तव में लोगों को सलाह दूंगा कि अस्थिर शेयर बाजार में मार्जिन कर्ज न लें, क्योंकि ऐसे में आपकी समस्या बढ़ सकती है. साथ ही उन्होंने कहा कि गिरते बाजार में कुछ ठोस चीजों की ओर ध्यान देना चाहिए. 

मस्क 18 से 24 महीने तक नहीं बेचेंगे टेस्ला के शेयर 

एलन मस्क ने ट्विटर स्पेसेस ग्रुप के दौरान कहा कि वे अभी टेस्ला के शेयरों को बेचने पर विचार नहीं कर रहे हैं. अगले 18 से 24 महीने तक वह टेस्ला के कोई भी शेयर नहीं बेचेंगे. गौरतलब है कि दुनिया के दूसरे नंबर के अमीर व्यक्ति पिछले हफ्ते 2.58 बिलियन डॉलर प्राइज के शेयरों को बेचा था. अप्रैल से अभी तक एलन मस्क ने कुल 23 बिलियन डॉलर की कीमत के शेयर बेचे हैं. 

ट्विटर के नए सीईओ की तलाश

गौरतलब है कि एलन मस्क ट्विटर के प्रमुख पद से इस्तीफा देने की बात को लेकर एक बार फिर चर्चा में आए थे. वहीं यह भी कहा गया है कि वह ट्विटर के लिए नए सीईओ की तलाश कर रहे हैं और जल्द ही ट्विटर को नया सीईओ मिल सकता है. 

यह भी पढ़ें

Anil Ambani: रिलायंस कैपिटल के बाद बिकने जा रही भारी कर्ज में डूबी अनिल अंबानी की एक और कंपनी, NCLT ने दी मंजूरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फर्जीवाड़े से पका आम आदमी, 79% लोग काट देते हैं बिजनेस कॉल, Truecaller की रिपोर्ट ने चौंकाया
फर्जीवाड़े से पका आम आदमी, 79% लोग काट देते हैं बिजनेस कॉल, Truecaller की रिपोर्ट ने चौंकाया
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
CLIC Insurance Company: LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
Flight Update: सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
Embed widget