एक्सप्लोरर

Elon Musk Satellite Internet: इंटरनेट कारोबार में उतर रही है एक और बड़ी ग्लोबल कंपनी, भारत में पार्टनर की तलाश

Elon Musk Satellite Internet: एलन मस्क भारत में इस कारोबार में जल्द ही एंट्री कर सकते हैं. इसके लिए कंपनी की आने वाले सालों में बड़ी संख्या में सैटेलाइट लॉन्च की भी योजना है.

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) जल्द ही भारत में Starlink के जरिए इंटरनेट सेवा देने वाले कारोबार में उतर सकते हैं. भारत में इसके लिए उन्हें एक साझेदार की तलाश है जो यहां बाजार में कपनी की जरूरतों को पूरा कर सके. उनकी कंपनी इस समय तमाम भारतीय कंपनियों पर नजर गड़ाए हुए है. प्रमुख टेलीकॉम क्षेत्र की कंपनियां जैसे रिलायंस जियो (Reliance Jio), वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea), भारतनेट (BharatNet) और Raitel जैसी कंपनियां भी इसमें शामिल हैं। मस्क की अगुवाई वाली स्पेसएक्स (SpaceX) की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड कंपनी स्टारलिंक (Starlink) ग्रामीण क्षेत्रों पर ब्रॉडबैंड सर्विस पर फोकस बढ़ा सकती है.

भारत में SpaceX की सहयोगी कंपनी स्टारलिंक के कंट्री डायरेक्टर संजय भार्गव (Sanjay Bhargava) ने कहा कि नीति आयोग द्वारा चरण-1 के तहत 12 जिलों की पहचान करने के बाद ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर के साथ चर्चा शुरू होगी और हम कई कंपनियों और यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (Universal Service Obligation Fund - USOF) के रुचि के स्तर को देखेंगे. उन्होंने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि हमें एक निश्चित समय में 100 फीसदी ब्रॉडबैंड योजना मिलेगी जो अन्य जिलों के लिए एक मॉडल के तौर पर काम करेगी.

भारत में प्री-बुकिंग आर्डर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टारलिंक का कहना कि उसे भारत से 5,000 से अधिक प्री-बुकिंग आर्डर मिल चुके हैं. खबरें हैं कि कंपनी प्रति ग्राहक 99 डॉलर या 7,350 रुपये ले रही है और बीटा चरण में 50 से 150 Mbps की डाटा स्पीड देने का दावा कर रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब भारत में पहले से ही इंटरनेट सेवाएं देने के लिए जियो, एयरटेल जैसी कंपनियां मौजूद हैं, तो एलन मस्क क्यों भारत में सेवाएं देना चाहते हैं. इसे समझने के लिए हमें स्टार लिंक की सेवाओं को जानना होगा.

स्टारलिंक का काम

एलन मस्क स्टार लिंक के जरिए सेटेलाइट के माध्यम से इंटरनेट सर्विस मुहैया करा रहे हैं। अब भारत में भी इसकी शुरुआत करना चाहते हैं। इस सर्विस को शुरू करने के लिए मस्क को रेग्युलेटरी अप्रूवल का इंतजार है। एलन मस्क अभी अमेरिका समेत कुछ देशों में अपनी सर्विस मुहैया करा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यह सर्विसेज मौजूदा समय में 1500 से ज्यादा सेटेलाइट के जरिए दी जा रही हैं। कंपनी प्रोजेक्ट के पहले चरण में 12,000 सैटेलाइट्स लॉन्च कर सकती है।

ये भी पढ़ें

Jandhan Account: जनधन खाताधारकों को मिलते हैं कई खास फायदे, सरकार देती है 1.3 लाख रुपये, जानें कैसे और कब मिलता है पैसा?

खुशखबरी! सफर करना हो गया सस्ता, बस से सफर करने पर देना होगा कम किराया, सरकार ने घटाए रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget