एक्सप्लोरर

एलन मस्क ने दुनिया के सबसे बड़े निवेशक अरबपति वॉरेन बफेट को इस बात के लिए किया इनवाइट

Elon Musk: एलन मस्क की कंपनी टेस्ला का शुद्ध लाभ एक साल पहले की तिमाही के 2.51 अरब डॉलर से 55 फीसदी गिरकर 1.13 अरब डॉलर रह गया है.

Elon Musk invites Warren Buffett: दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे एलन मस्क ने सोमवार को दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में गिने जाने वाले अरबपति वॉरेन बफेट को टेस्ला में आने और निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है. एलन मस्क की टेस्ला को लेकर आजकल जो खबरें आ रही हैं वो पहले की तरह कंपनी के पक्ष में नहीं दिख रही हैं. 

एलन मस्क का भारत दौरा टला

एलन मस्क बीते महीने अप्रैल के आखिर में भारत आने वाले थे लेकिन उनका दौरा अचानक टल गया था. उस समय उन्होंने निवेशकों के साथ अनिवार्य मीटिंग का हवाला देते हुए भारत आने में असमर्थता जताई थी लेकिन उसके एक हफ्ते के भीतर वो चीन का दौरा कर आए. एलन मस्क की टेस्ला लंबे समय से भारत में निवेश करने और एंट्री लेने के लिए कोशिश कर रही है. हालांकि भारत सरकार की कुछ शर्तों का पालन ना करने के कारण अभी तक ये मामला परवान नहीं चढ़ पाया है.

वॉरेन बफे को एक एक्स पोस्ट में किया गया इनवाइट

एलन मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, " वॉरेन बफेट को टेस्ला में एक पद लेना चाहिए. यह एक स्पष्ट कदम है." वॉरेन बफेट की बर्कशायर हैथवे की चाइनीज ईवी निर्माता 'बीवाईडी' में हिस्सेदारी है लेकिन टेस्ला में नहीं. पिछले वीकेंड अपनों के साथ समय बिताने के महत्व के बारे में बफेट की सलाह का हवाला देते हुए एक पोस्ट के जवाब में, एलन मस्क ने कहा, "वह अपने जीवन का आखिरी दिन अपने बच्चों के साथ बिताना पसंद करेंगे."

टेस्ला झेल रही है घाटा

एलन मस्क टेस्ला की रीस्ट्रक्चरिंग या इसे रीऑर्गेनाइज करने की कोशिश कर रहे हैं. इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में भारी घाटा दर्ज किया था. कंपनी का शुद्ध लाभ एक साल पहले की तिमाही के 2.51 अरब डॉलर से 55 फीसदी गिरकर 1.13 अरब डॉलर रह गया. टेस्ला कंपनी ईवी बिक्री में ग्लोबल मंदी के बीच कठिन समय का सामना कर रही है.

वॉरेन बफेट को टेस्ला में निवेश करने के लिए पहले भी कह चुके हैं एलन मस्क

एलन मस्क ने शुरुआत में ही वॉरेन बफेट को टेस्ला में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया था, जब कंपनी की कीमत आज की तुलना में 0.1 फीसदी या 7 अरब डॉलर से भी कम थी. 

ये भी पढ़ें

सर्विस सेक्टर की ग्रोथ घटी लेकिन अब भी 14 साल के ऊंचे स्तर पर, क्या रही वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खूब कमा रहीं कम पढ़ी लिखी महिलाएं, 10 से 20 करोड़ पहुंचा फीमेल रोजगार- रिपोर्ट
खूब कमा रहीं कम पढ़ी लिखी महिलाएं, 10 से 20 करोड़ पहुंचा फीमेल रोजगार- रिपोर्ट
RBI ने किस चीज पर बढ़ा दिया ब्याज? सालाना 7.26% मिलेगा रिटर्न
RBI ने किस चीज पर बढ़ा दिया ब्याज? सालाना 7.26% मिलेगा रिटर्न
अब इस बैंक में डाका, ग्राहकों का KYC-PAN Aadhaar और बैंक स्टेटमेंट लीक
अब इस बैंक में डाका, ग्राहकों का KYC-PAN Aadhaar और बैंक स्टेटमेंट लीक
PNB में 2023 से चल रहा था फ्रॉड, 12 करोड़ गायब, बैंक ने सिर्फ 43 लाख लौटाए
PNB में 2023 से चल रहा था फ्रॉड, 12 करोड़ गायब, बैंक ने सिर्फ 43 लाख लौटाए

वीडियोज

Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget