एक्सप्लोरर

Elon Musk Buy Twitter: एलन मस्क का हुआ ट्विटर, 44 बिलियन डॉलर में तय हुई डील

Elon Musk Buy Twitter: लंबे समय तक चली ना-नुकर के बाद ट्विटर के बोर्ड ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का ऑफर एक्सेप्ट कर लिया है. मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए 44 अरब अमेरिकी डॉलर की कीमत चुकाई है.

Elon Musk: सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले टेस्ला के सीईओ एलन मस्क लंबे समय से ट्विटर के शेयरों में निवेश करने के बाद उसे खरीदने की अपनी प्रबल इच्छा जाहिर कर चुके थे. फिलहाल अब वह पूरी तरह से ट्विटर इंक के नए मालिक बन गए हैं. दरअसल  एलन मस्क ने 54.20 डॉलर प्रति शेयर के रेट पर ट्विटर को खरीदने का ऑफर दिया था, जिसे सोमवार देर शाम ट्विटर के बोर्ड ने एक्सेप्ट कर लिया है.

फिलहाल ट्विटर की ओर से जानकारी देते हुए इस बात पर मुहर लगा दी गई है कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर को आखिरकार खरीद लिया है. कंपनी ने यह भी बताया है कि मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए 44 अरब अमेरिकी डॉलर की कीमत चुकाई है. फिलहाल इस बीच टेस्ला के मालिक एलन मस्क का एक और ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे लेकर पहले संभावना जताई जा रही थी कि ट्विटर के साथ उनकी डील फाइनल हो सकती है.

बता दें कि सोमवार की शाम एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि उन्हें इस बात की उम्मीद है कि उनके सबसे बुरे आलोचक अभी भी ट्विटर पर बने रहेंगे, क्योंकि इसे ही फ्री स्पीच कहा जाता है. जिसके बाद से ही उनका यह ट्वीट तेजी से वायरल होने लगा था. बता दें कि एलन मस्क बीते कुछ समय से ट्विटर के शेयरों को लगातार खरीद रहे थे. जिसके बाद उन्होंने ट्विटर के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स से सीधे तौर पर ट्विटर को खरीदने की पेशकश कर दी थी.

एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए 54.20 डॉलर प्रति शेयर के रेट के डील की पेशकश की थी. फिलहाल यह आंकड़ा एक अप्रैल 2022 के शेयर के क्लोजिंग रेट से 38 फीसदी ज्यादा है. वहीं सऊदी अरब के प्रिंस अल वलीद बिन तलाल अल सऊद जिन्होंने ट्विटर में निवेश किया हुआ है उन्होंने ट्वीट कर एलन मस्क के ऑफर को ठुकरा दिया था. 

इसे भी पढ़ेंः
Watch: बच्चे के साथ खेलता नजर आया भारी-भरकम जिराफ, मस्ती का वीडियो हुआ वायरल

Wacth: घर में घुस रहे खौफनाक सांप से बाल-बाल बची लड़की, दिल-दहला देगा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget