एक्सप्लोरर

Election Results: चुनाव के बाद सबसे ज्यादा फायदे में इस शहर के लोग, जमीन की कीमतों को लगे पंख

Land Rate: चुनाव नतीजे आने के बाद ही यहां रियल एस्टेट की कीमतें 50 से 100 फीसदी तक बढ़ चुकी हैं. लोगों के पास जमीन खरीदने के लिए न सिर्फ देश बल्कि विदेश से भी ऑफर आ रहे हैं.

Land Rate: देश में हुए लोकसभा चुनाव के साथ ही कई राज्यों में विधानसभा चुनाव भी कराए गए थे. केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का मौका मिल गया है. उनका शपथ ग्रहण समारोह रविवार 9 जून को होने वाला है. उधर, आंध्र प्रदेश की सत्ता में बदलाव हुआ है. चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) ने भारी बहुमत से चुनाव जीता है. वह 12 जून को अमरावती में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके साथ ही अमरावती के लोगों के दिन फिर गए हैं. पिछले चुनाव में चंद्रबाबू नायडू की हार के बाद अपना वैभव और सपने खोने वाले इस शहर की राजधानी बनने की उम्मीदें फिर से जाग गई हैं. इसके चलते जमीन के रेट दोगुने हो चुके हैं. 

राजधानी के तौर पर अमरावती के विकास की उम्मीद बढ़ी 

दरअसल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बंटवारे के बाद भी हैदराबाद को दोनों राज्य अपनी राजधानी के तौर पर इस्तेमाल कर रहे थे. इस बीच चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी के तौर पर विकसित करना शुरू कर दिया था. इस ग्रीन कैपिटल को विकसित करने की वजह से 2019 तक यहां चारों ओर तरक्की दिखाई देने लगी थी. मगर, 2019 में मुख्यमंत्री बनने के बाद जगन मोहन रेड्डी (Jagan Mohan Reddy) ने यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में डाल दिया और अमरावती की रौनक खत्म हो गई. अब विजयवाड़ा और गुंटूर शहरों के बीच स्थित अमरावती में जमीन के रेट को पंख लग गए हैं. 

जमीन की कीमतों में 50 से 100 फीसदी का आया उछाल  

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव नतीजे आने के बाद ही अमरावती में रियल एस्टेट की कीमतें 50 से 100 फीसदी तक बढ़ चुकी हैं. लोगों को लग रहा है कि चंद्रबाबू नायडू की सरकार अपने ड्रीम प्रोजेक्ट अमरावती को फिर से आगे बढ़ाएगी. इसकी एक और बड़ी वजह यह है कि अब हैदराबाद आंध्र प्रदेश की राजधानी नहीं रही है. साल 2019 में अमरावती में जमीन के रेट 25 से 60 हजार रुपये स्क्वायर यार्ड हो चुकी थीं. मगर, जगन मोहन रेड्डी की सरकार बनने के बाद कीमतें गिरकर 9000 से 18 हजार रुपये स्क्वायर यार्ड रह गई थीं. चंद्रबाबू नायडू के आने से बाद अब यहां रेट आसमान छूने लगे हैं. फिलहाल जमीन की कीमतें 30 हजार से 60 हजार रुपये स्क्वायर यार्ड हो गई.

पीएम मोदी के सामने चंद्रबाबू नायडू कर सकते हैं ऐलान 

अमरावती के लोगों को उम्मीद है कि 12 जून को चंद्रबाबू नायडू शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के समक्ष ही अमरावती को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं. इसके बाद यहां जमीन की कीमतें और बढ़ जाएंगी. फिलहाल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, हाईकोर्ट, विधानसभा, सचिवालय और केंद्र सरकार के संस्थानों के आसपास जमीनों की सबसे ज्यादा डिमांड है. लोगों के पास जमीन खरीदने के लिए न सिर्फ देश बल्कि विदेश से भी ऑफर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें 

Isha Ambani: ईशा अंबानी भी बेचती हैं कूलर, इनवर्टर पर चलेंगे और कीमत आपको खुश कर देगी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या मतलब! 23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
Blinkit से लेकर Zepto तक, आपको 10 मिनट में डिलीवरी करने वालों की खुल रही पोल
Blinkit से लेकर Zepto तक, आपको 10 मिनट में डिलीवरी करने वालों की खुल रही पोल
नोएल टाटा से मतभेद और बोर्ड में असहमति, क्यों चंद्रशेखरन को छोड़ना पड़ा पद?
नोएल टाटा से मतभेद और बोर्ड में असहमति, क्यों चंद्रशेखरन को छोड़ना पड़ा पद?
100 नए शहर, स्कूल, अस्पताल और हजारों हाईवे, 10 परिवारों की दौलत मिलाकर देश में क्या-क्या बन सकता है?
100 नए शहर, स्कूल, अस्पताल और हजारों हाईवे, 10 परिवारों की दौलत मिलाकर देश में क्या-क्या बन सकता है?

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget