एक्सप्लोरर

Value Mutual Funds: क्या आप भी तलाश रहे हैं ऐसे फंड जिन्होंने पिछले सालों में दिया है तगड़ा मुनाफा, पढ़ें पूरी खबर

Value Mutual Funds: वैल्यू फंड्स को लेकर पिछले डेढ़ साल में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ी है. कोरोना महामारी के दौर में हर किसी को तलाश है बैंक के घटते जमा ब्याज दरों की जगह अच्छे फंड से मुनाफा कमाने की

Value Mutual Funds: वैल्यू फंड्स (Value Funds) को लेकर पिछले डेढ़ साल में लोगों की दिलचस्पी अच्छी खासी बढ़ी है. 2020 से पहले तक बाजारों में तेजी का फायदा सिर्फ कुछ चुनिंदा शेयरों के समूह तक ही दिखई देता था. वैसे तो पिछले 12-18 महीनों से मार्केट में अच्छी खासी रैली देखी जा रही है. यानी कि सभी सेक्टर्स और सेगमेंट के स्टॉक में तेजी देखने को मिली है. यही वजह है कि लंबे समय से आकर्षक वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहे शेयरों की कीमत में कई गुना की बढ़ोतरी देखी गई. इन्हीं वजहों से वैल्यू फंड्स में भी बहार लौट आई है.

कई वैल्यू फंड्स में मझोले और छोटे शेयरों की भरमार है. जानकारों की राय में इन स्टॉक में लंबी अवधि या कम से कम 7 साल का समय लेकर निवेश करना चाहिए. ये फंड्स स्टॉक को चुनने के लिए प्राइस-टू-अर्निंग्स (PE), प्राइस-टू-बुक (P/B), रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) और दूसरे ऐसे मापदंडों का प्रयोग करते हैं. हम आपको इस सेक्टर के टॉप-5 फंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने इस साल 44 से 64 पर्सेंट तक का शानदार रिटर्न दिया है.

ये भी पढ़ें

Bumper Mutual Fund Return: क्या आप जानते हैं म्युचुअल फंड निवेश का ये खास नियम, जो बना देता है 15 साल में करोड़पति

Diwali 2021: इस सेक्टर के म्युचुअल फंड ने कमवाए हैं सवा सौ पर्सेंट का रिटर्न

IDFC Sterling

IDFC स्टर्लिंग वैल्यू फंड करीब 13 सालों से अधिक समय से बाजार में है और यह इस कैटेगेरी में सबसे अधिक रिटर्न देने वाला फंड है. आंकड़ों के मुताबिक, इस स्कीम ने पिछले एक साल में 64 फीसदी रिटर्न दिया है. फंड ने सबसे अधिक मिड और स्मॉल-कैप शेयरों पर दांव लगाया हुआ है. फंड के पोर्टफोलियो में फाइनेंशियल के अलावा ऑटोमोबाइल, FMCG और कंस्ट्रक्शन सेक्टर के फंड्स प्रमुखता से शामिल किए गए हैं. यह फंड 4207 करोड़ रुपये का एसेट मैनज करता है और इसके डायेरक्ट ग्रोथ फंड का एक्सपेंस रेशियो फीस 0.88 फीसदी है.

SBI Contra

SBI कॉन्ट्रा फंड ने पिछले एक साल में 58.3 फीसदी रिटर्न दिया है. यह स्कीम जुलाई 1999 से चली आ रही है. इसका ट्रैक रिकॉर्ड वैल्यू स्टॉक्स पर दांव लगाने का है. इसने अपने एसेट्स का 55 फीसदी हिस्सा मिड और स्मॉल-कैप में निवेश किया है और बाकी का हिस्सा लॉर्ज कैप शेयरों में है. फंड अलग-अलग शेयरों के अलग-अलग रणनीति अपनाता है, जिसके जरिए यह जोखिम को कम करता है. यह फंड 3,106 करोड़ रुपये का एसेट मैनेज करता है, और इसका एक्सपेंश रेशियो फीस 1.47 फीसदी है.

Templeton India

टेम्पलटन इंडिया वैल्यू फंड ने पिछले एक साल में 51.9 फीसदी रिटर्न दिया है. इस फंड को शुरु हुए करीब 25 साल से अधिक समय हो गया है. इस कैटेगरी की अन्य स्कीमों के उलट यह इकलौत ऐसा फंड है, जिसमें लॉर्ज कैप शेयरों (74 फीसदी) की अधिकता है. फंड का चुनिंदा शेयरों में एक्सपोजर काफी ज्यादा है. यह 621 करोड़ रुपये का एसेट मैनेज करता है और इसका एक्सपेंस रेशियो फीस 1.64 फीसदी है.

Nippon India

निप्पॉन इंडिया वैल्यू फंड पिछले एक साल में 46 प्रतिशत रिटर्न के साथ इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है. यह फंड अपने पोर्टफोलियो का लगभग 65 फीसदी हिस्सा मिड व स्मॉल कैप शेयरों में निवेश करता है. पोर्टफोलियो में फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों का खासा दबदबा है. साथ ही कंस्ट्रक्शन, हेल्थकेयर और एनर्जी स्टॉक भी प्रमुख रूप से पोर्टफोलियो में शामिल हैं. यह फंड 4,368 करोड़ रुपये का एसेट मैनेज करता है और इसका एक्सपेंस रेशियो 1.32 फीसदी है.

L&T India

L&T इंडिया वैल्यू फंड ने एक साल में 44.4 फीसदी रिटर्न दिया है. यह स्कीम लार्ज कैप और मिड व स्मॉल कैप के बीच कुछ हद तक संतुलन बनाए रखती है. इसके पोर्टफोलियो में शामिल कुछ टॉप स्टॉक्स निफ्टी के हैं. यह फंड 8,009 करोड़ रुपये के एसेट को मैनेज करती है और 0.86 फीसदी शुल्क एक्सपेंस रेशियो के लिए में लेता है.

(यहां ABP News द्वारा किसी भी फंड में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है. यहां दी गई जानकारी का सिर्फ़ सूचित करने का उद्देश्य है. म्यूचुअल फंड निवेश बाज़ार जोखिम के अधीन हैं, योजना संबंधी सभी दस्तावेज़ों को सावधानी से पढ़ें. योजनाओं की NAV, ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव सहित सिक्योरिटी बाज़ार को प्रभावित करने वाले कारकों व शक्तियों के आधार पर ऊपर-नीचे हो सकती है. किसी म्यूचुअल फंड का पूर्व प्रदर्शन, आवश्यक रूप से योजनाओं के भविष्य के प्रदर्शन का परिचायक नहीं हो सकता है. म्यूचुअल फंड, किन्हीं भी योजनाओं के अंतर्गत किसी लाभांश की गारंटी या आश्वासन नहीं देता है और वह वितरण योग्य अधिशेष की उपलब्धता और पर्याप्तता से विषयित है. निवेशकों से सावधानी के साथ विवरण पत्रिका (प्रॉस्पेक्टस) की समीक्षा करने और विशिष्ट विधिक, कर तथा योजना में निवेश/प्रतिभागिता के वित्तीय निहितार्थ के बारे में विशेषज्ञ पेशेवर सलाह को हासिल करने का अनुरोध है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget