एक्सप्लोरर

आरबीआई ने खड़े किए हाथ, कहा- इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए पैसे नहीं, दूसरी जगहों से करें इंतजाम

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में बैंकों का काफी कर्ज फंसा है. बैंक इससे उबरने की प्रक्रिया में हैं.

इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को फाइनेंस करने के मामले में आरबीआई ने हाथ खड़े कर दिए हैं. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सरकार को इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की फंडिंग के लिए दूसरे रास्ते तलाशने होंगे. बैंक इस वक्त बैड लोन की समस्या से जूझ रहे हैं. वे बुरी तरह एनपीए से परेशान है. लिहाजा इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए पैसा देना संभव नहीं होगा. नीति आयोग के मुताबिक देश में 2030 तक इन्फ्रासेक्टर की परियोजनाओं के लिए 4.5 लाख करोड़ डॉलर की जरूरत होगी.

'इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बैंकों का एनपीए काफी ज्यादा' 

सोमवार को सीआईआई के एक कार्यक्रम में शक्तिकांत दास ने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में बैंकों का काफी एक्सपोजर है. बैंक इससे उबरने की प्रक्रिया में हैं. लिहाजा अब आरबीआई इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में और एक्सपोजर बर्दाश्त नहीं कर सकता. इन परियोजनाओं में बैंकों का बहुत ज्यादा कर्जा फंस चुका है. ऐसी परियोजनाओं में एनपीए का स्तर बहुत बढ़ गया है. इसलिए इन्फ्रास्ट्रक्चर फंडिंग के लिए दूसरे रास्तों की तलाश बेहद जरूरी है .दास ने कहा नेशनल इनवेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड की स्थापना इन्फ्रास्ट्रक्चर फंडिंग में अहम भूमिका निभाएगी.

इन्फ्रास्ट्रक्चरिंग फंडिंग के लिए निजी निवेश भी जरूरी 

दास ने महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में निवेश बढ़ाने पर विशेष जोर दिया. लेकिन यह भी कहा कि इसके लिए फाइनेंस की व्यवस्था के लिए नए रास्ते चाहिए. दास ने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के मेगा प्रोजेक्टेस में बड़े निवेश की जरूरत है. इससे अर्थव्यवस्था को गति मिल सकती है जैसा कि पूर्व में स्वर्णिम चतुर्भुज प्रोजेक्ट में देखने को मिला था. उन्होंने कहा कि यह उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम एक्सप्रेसवे के साथ हाई स्पीड ट्रेन कॉरिडोर के साथ शुरू हो सकता है. इससे जुड़े इकोनॉमी के कई दूसरे क्षेत्रों तथा रेल,सड़क नेटवर्क के आसपास के इलाकों को फायदा होगा. हमारे इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश की फंडिंग में सार्वजनिक और निजी निवेश दोनों जरूरी होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget