एक्सप्लोरर

e-Shram Card होल्डर्स को किस्त के साथ-साथ मिलती हैं कई सुविधा, जानें आवेदन का तरीका

अगर हादसे में मजदूर की मौत होती है तो उसके परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. वहीं अगर कोई मजदूर हादसे में विकलांगता हो जाता है तो ऐसी स्थिति में उसे 1 लाख रुपये की मदद मिलती है.

देश में चाहे केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार हो गरीब और कमजोर आय वर्ग के लोगों को आर्थिक और सोशल सिक्योरिटी देने के लिए अलग-अलग तरह की कई स्कीम्स चलाती है. उन्हीं में से एक स्कीम का नाम है ई-श्रमिक कार्ड योजना. यह योजना असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को लिए सरकार ने साल 2020 के दिसंबर में शुरू किया गया था. साल 2020 के मार्च महीने में देशभर में कोरोना महामारी को देखते हुए लॉकडाउन लगाना पड़ा. ऐसी स्थिति में डेली वेज पर काम करने वाले लाखों मजदूर जैसे रेड़ी पटरी वाले, घर बनाने वाले, खेत में मजदूरी करने वाले आदि बेरोजगार हो गए. इसके बाद यह सभी बड़े शहरों से घरों की तरफ आने को मजबूर हो गए.

ऐसे में इन मजदूरों की आर्थिक मदद  करने के लिए सरकार में ई-श्रम कार्ड योजना को शुरू किया. इस योजना के तहत इन मजदूरों को आर्थिक मदद के साथ साथ, बीमा योजना, घर बनाने में आदि कई तरह के लाभ मिलते हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

मिलती है यह सुविधाएं-
आपको बता दें कि ई-श्रम कार्ड के लाभार्थियों को सरकार प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के तहत 2 लाख रुपये की बीमा का लाभ देती है. अगर किसी हादसे में मजदूर की मौत होती है तो उसके परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. वहीं अगर कोई मजदूर हादसे में विकलांगता हो जाता है तो ऐसी स्थिति में उसे 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलती है. इसके साथ ही सरकार ई-श्रम कार्ड योजना के लाभार्थियों को खुद का घर बनाने के लिए आर्थिक मदद मिलती है.

सरकार मजदूरों के खातों में 500 से 1000 रुपये की आर्थिक मदद पहुंचा रही है. सरकार घर बनाने के लिए मजदूरों को पैसे प्रदान करती है. इसके साथ ही कई राज्य सरकार मजदूरों के अकाउंट में हर महीने आर्थिक मदद देती है. इसके साथ ही सरकार कामगारों को मुफ्त सिलाई मशीन, साइकिल, बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति आदि जैसे कई लाभ देती है.

e-Shram Card में रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया-
इस योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करना होगा. इसके बाद एक फॉर्म फिल करके देना होगा. इसके अलावा आप पोस्ट ऑफिस, स्टेट सेवा केंद्र  या कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं नकली PAN Card का इस्तेमाल, इस प्रोसेस से करें असली की पहचान

PM Kisan Scheme की 11वीं किस्त का उठाना चाहते हैं लाभ तो फटाफट कराएं रजिस्ट्रेशन, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget