एक्सप्लोरर

ग्लोबल संकेतों से आज सोने के दाम चढ़ेः चांदी भी 440 रुपए उछली

नई दिल्ली: सोने में आज लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही. पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों और लगातार लोकल ज्वैलर्स की खरीदारी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 160 रुपए बढ़कर 29,750 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया. जानकारों की मानें तो आगे चलकर भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना बनी रहेगी. हालांकि जून में ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी किए जाने की उम्मीद है जिसके बाद सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आने की भी आशंका है. उस समय डॉलर महंगा होने से सोने के दामों में कमी आएगी जिसके बाद घरेलू बाजारों में भी सोने और सोने के गहनों, उत्पादों की कीमतें सस्ती होने की उम्मीद है.

सोने के दाम ज्वैलर्स ने कहा कि ग्लोबल बाजारों में मजबूती के रुख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में लोकल ज्वैलर्स की लगातार खरीदारी की वजह से सोने की कीमतों में तेजी रही. दिल्ली में सोना 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता का भाव 160. 160 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 29,750 रुपए और 29,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ. पिछले 2 दिनों में सोने में 340 रुपए की तेजी आई है. गिन्नी की कीमत भी 100 रुपये की तेजी के साथ 24,500 रुपये प्रति आठ ग्राम पर बंद हुई.

ग्लोबल स्तर पर देखें तो सिंगापुर में सोना 0.75 फीसदी बढ़कर 1288.90 डॉलर प्रति औंस हो गया. जबकि चांदी की कीमत 0.54 फीसदी चढ़कर 17.62 डॉलर प्रति औंस हो गई.

चांदी के दाम इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी की कीमत भी 440 रुपए बढ़कर 40,840 रुपए प्रति किलोग्राम हो गयी. सोने की ही तरह चांदी तैयार की कीमत 440 रुपए की तेजी के साथ 40,840 रुपए प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 250 रुपए बढ़कर 40,630 रुपए प्रति किलो हो गई. हालांकि, चांदी सिक्का (लिवाल) का भाव 72,000 रुपए और (बिकवाल) 73,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर स्थिर रहा.

देश के चार महानगरों के सर्राफा बाजार में आज सोना, चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे: चांदी के दाम दिल्ली में 40,840 मुंबई में 40,940 रुपये प्रति किलो, कोलकाता में 41,000 रुपये प्रति किलो और चेन्नई में 43,800 रुपये चांदी प्रति किलो सोने के दाम दिल्ली में 29,750 प्रति 10 ग्राम, मुंबई में 29,345 प्रति 10 ग्राम, कोलकाता में 29,800 प्रति 10 ग्राम और चेन्नई में 28,280 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget