एक्सप्लोरर

Droneacharya Aerial Innovations IPO: शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन का IPO

Droneacharya Aerial Innovations IPO: ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन का शेयर फिलहाल 107.10 रुपये पर है और शेयर की भारी मांग के चलते अपर सर्किट लगा हुआ है.

Droneacharya Aerial Innovations IPO: भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट है. दो नए आईपीओ की शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग हुई है जो आईपीओ के इश्यू प्राइस से नीचे  लिस्ट हुई है. लेकिन एसएमई आईपीओ ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन (Droneacharya Aerial Innovations) के  शेयर ने लिस्टिंग के पहले ही दिन कमाल कर दिया. ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 90 फीसदी ऊपर 102 रुपये पर लिस्ट हुआ है. कंपनी ने 52 से 54 रुपये आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स किया था. 

ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन का शेयर 102 रुपये पर लिस्ट होने के बाद 107.10 रुपये पर जा पहुंचा. 5 फीसदी के उछाल के साथ शेयर में अपर सर्किट लग गया. इससे पहले आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रेस्पांस मिला था. 13 से 15 दिसंबर तक आईपीओ निवेशकों के आवेदन के लिए खुला हुआ था. बीएसई के डाटा के मुताबिक 34 करोड़ रुपये का ये आईपीओ कुल 243.70 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ था. 

ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन के आईपीओ का साइज 34 करोड़ रुपये का था लेकिन इस आईपीओ को कुल 8285.8 करोड़ रुपये के शेयर के लिए आवेदन मिले हैं.रिटेल निवेशकों का रिजर्व कोटा 330.82 गैर-संस्थागत निवेशकों का कोटा 287.80 गुना सब्सक्राइब हुआ. रिटेल निवेशकों के लिए 2000 शेयर्स का एक लॉट 1.08 लाख रुपये का रखा गया था. शेयर बाजार के जाने माने निवेशक शंकर शर्मा (Shankar Sharma)ने पुणे बेस्ड ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन में निवेश किया हुआ है.

ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन एक स्टार्टअप (Startup) कंपनी है. शंकर शर्मा के अलावा हर्शल मोडे और आशीष नंदा जैसे निवेशक भी कंपनी में निवेशित हैं. स्विट्जरलैंड बेस्ड वेलस्टोन कैपिटल ने भी कंपनी में प्री-आईपीओ में हिस्सेदारी लिया है. आईपीओ के जरिए जुटाये गए रकम से ड्रोन और सेंसर्स की मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी.

निजी क्षेत्र में डीजीसीए (Directorate General of Civil Aviation) से सर्टिफाइड आरटीपीओ (Remote Pilot Training Organization) हासिल करने वाली ड्रोनआचार्य एरियल इंनोवेशन पहली कंपनी है. 2022 में कंपनी को लाइसेंस मिला था. 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 3.09 करोड़ रुपये रहा था जिसपर 72.06 लाख रुपये का मुनाफा हुआ था. 

ये भी पढ़ें 

Landmark Cars IPO Listing: बाजार के बिगड़े सेंटीमेंट का असर लैंडमार्क कार्स के आईपीओ की लिस्टिंग पर, इश्यू प्राइस से 10% नीचे गिरा शेयर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
CLIC Insurance Company: LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
Flight Update: सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
'भीख मांगने का तरीका...' यूजर ने मांगा 900 करोड़ का दान तो भड़के अश्नीर ग्रोवर, पत्नी के बयान पर किया था कमेंट
'भीख मांगने का तरीका...' यूजर ने मांगा 900 करोड़ का दान तो भड़के अश्नीर ग्रोवर, पत्नी के बयान पर किया था कमेंट

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget