एक्सप्लोरर

Traffic Rules Changed: PUC सर्टिफिकेट के बिना गाड़ी चलाना होगा भारी, घर पहुंचेगा 10 हज़ार का चालान

दिल्ली परिवहन विभाग उन वाहन मालिकों को नोटिस भेज सकता है जिनके पास वैध पीयूसी प्रमाणपत्र नहीं है, उन्हें चालान के तौर पर 10 हजार रु जमा करने पड़ेंगे.

Traffic Rules in India: राजधानी दिल्ली ने एक बार फिर वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए ठोस कदम उठाये है. इस बार दिल्ली परिवहन विभाग ने अपने स्तर से प्रयास किया है. जिसके बाद दिल्ली में बिना वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र (Pollution Under Control-PUC) के वाहन चलाने वाले वाहन मालिकों की परेशानी बढ़ने वाली है. बिना पीयूसी सर्टिफिकेट के दिल्ली में चलने वाले वाहनों पर भारी जुर्माना देना होगा. सभी वाहनों को पीयूसी सर्टिफिकेट रखना अनिवार्य कर दिया गया है, नहीं होने पर वाहन मालिकों को जुर्माना भरना होगा.

PUC सर्टिफिकेट नहीं तो 10 हजार रु जमा करें
दिल्ली सरकार का परिवहन विभाग उन वाहन मालिकों को नोटिस भेजना शुरू कर सकता है जिनके पास वैध पीयूसी प्रमाणपत्र नहीं है. जिन ड्राइवरों के पास PUC सर्टिफिकेट नहीं है, उन्हें चालान के तौर पर 10 हजार रु जमा करने पड़ेंगे.

जुर्माना या जेल नहीं तो DL होगा रद्द 
परिवहन विभाग सूत्रों के अनुसार दिल्ली में करीब 17,24,891 वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण (PUC) प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त हो गई है. परिवहन विभाग इन सभी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की तैयारी कर रहा है. विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि बिना पीयूसीसी वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिसमें 10 हजार का जुर्माना या 6 महीने की जेल होगी, या फिर चालान और सजा दोनों हो सकती है. इसके अलावा 3 महीने तक के लिए ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है.

कई अभियान चला रही सरकार
दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार कई कदम उठा रही है. पर्यावरण विभाग की ओर से दिल्ली की सड़कों पर रेड लाइट ऑन, कार ऑफ अभियान के अलावा धूल रोकने के लिए अभियान और खुले में आग बुझाने का अभियान आदि चलाया जा रहा है. 

परिवहन विभाग ने उठाया कदम 
ऐसे में परिवहन विभाग भी अपने स्तर पर वायु प्रदूषण को कम करने के प्रयास कर रहा है. इस दिशा में अब बिना प्रदूषण नियंत्रण (PUC) के चलने वाले वाहनों पर रोक लगाई जा रही है. दिल्ली की सड़कों पर बड़ी संख्या में बिना पीयूसी के वाहन दौड़ रहे हैं. इन वाहनों से निकलने वाले धुएं से शहर का मौसम खराब हो रहा है. 

ये भी पढ़ें

Adani Group New: टेलीकॉम सेक्टर में फिर से शुरू हो सकता है टैरिफ वार, अडानी ग्रुप 5जी स्पेक्ट्रम हासिल करने की तैयारी में

Ambani-Adani: 5जी नीलामी में पहली बार आमने सामने होंगे अंबानी-अडानी, अभी तक नहीं हुआ है सीधा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना ₹1900 महंगा, चांदी में भी ₹4500 की तेजी, जानें अब कितना हुआ भाव
सोना ₹1900 महंगा, चांदी में भी ₹4500 की तेजी, जानें अब कितना हुआ भाव
कंटेंट क्रिएटर ने ऑफिस के बाहर 40 रुपए में बेची कॉफी, एक दिन में छाप दिए 18000
कंटेंट क्रिएटर ने ऑफिस के बाहर 40 रुपए में बेची कॉफी, एक दिन में छाप दिए 18000
आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget