एक्सप्लोरर

US tariff Impact on India: डोनाल्ड ट्रंप का एक कठोर फैसला, भारत को हर साल होगा 58000 करोड़ का नुकसान

माना जा रहा है कि इस टैरिफ से सबसे ज्यादा केमिकल्स, मेटल प्रोडक्ट्स और ज्वेलरी सेक्टर प्रभावित होगा. इसके अलावा, ऑटोमोबाइल, फार्मास्युटिकल्स और फूड प्रोडक्ट्स सेक्टर भी इससे प्रभावित होगा.

US tariff Impact on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत की चिंता लगातार बढ़ा रहे हैं. हाल ही में पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध की बात कही. इसके अलावा, ट्रंप को अपना दोस्त तक बताया.

लेकिन, ट्रंप हैं कि टैरिफ धमकियों से भारत समेत पूरी दुनिया को डरा रहे हैं. दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रैल से ‘Reciprocal Tariffs’ लागू करने की धमकी दी है. इस धमकी से भारत के कई एक्सपोर्ट सेक्टर्स में चिंता बढ़ गई है. माना जा रहा है कि अगर ऐसा हुआ तो भारतीय अर्थव्यवस्था को इससे हर साल लगभग 7 बिलियन डॉलर यानी करीब 58000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा.

कई बड़े सेक्टर होंगे प्रभावित

CitiGroup की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप सरकार के इस फैसले से भारत को हर साल करीब 58,000 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है. यही, वजह है कि भारत सरकार इस नए टैरिफ स्ट्रक्चर को समझने और इससे बचाव के लिए अमेरिका के साथ एक नए व्यापार समझौते की तैयारी कर रही है.

माना जा रहा है कि इस टैरिफ से सबसे ज्यादा केमिकल्स, मेटल प्रोडक्ट्स और ज्वेलरी सेक्टर प्रभावित होगा. इसके अलावा, ऑटोमोबाइल, फार्मास्युटिकल्स और फूड प्रोडक्ट्स सेक्टर भी इससे प्रभावित होगा. टेक्सटाइल, लेदर और वुड प्रोडक्ट्स भी प्रभावित होगा, लेकिन इस पर बाकी सेक्टर्स के मुकाबले कम प्रभाव पड़ेगा.

भारत ने अमेरिका को 2024 में सबसे ज्यादा क्या बेचा

फाइनेंशियल एक्सप्रेस पर छपी रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने साल 2024 में अमेरिका को सबसे ज्यादा पर्ल्स, जेम्स और ज्वेलरी एक्सपोर्ट किया. इनकी कीमत लगभग 8.5 बिलियन डॉलर थी. जबकि, दूसरे नंबर पर फार्मास्युटिकल्स था. इसने 8 बिलियन डॉलर के प्रोडक्ट अमेरिका को एक्सपोर्ट किए.

इसके बाद पेट्रोकेमिकल्स प्रोडक्ट थे. इनकी कीमत 4 बिलियन डॉलर थी. आपको बता दें, भारत का कुल बिजनेस टैरिफ औसत 11 फीसदी है, जो अमेरिका के 2.8 फीसदी से काफी ज्यादा है. यही वजह है कि अमेरिका 'Reciprocal Tariffs' का मुद्दा उठा रहा है.

भारत से ही ज्यादा दिक्कत क्यों है अमेरिका को

दरअसल, अमेरिका हर साल भारत को 42 बिलियन डॉलर का मैन्युफैक्चरिंग सामान एक्सपोर्ट करता है. लेकिन इन पर भारत में भारी टैरिफ लगाए जाते हैं. जैसे- लकड़ी और मशीनरी पर 7 फीसदी टैरिफ, जूते और ट्रांसपोर्ट इक्विपमेंट पर 15-20 फीसदी टैरिफ, खाद्य उत्पादों पर 68 फीसदी तक टैरिफ.

आपको बता दें, खाद्य उत्पादों पर अमेरिका का औसत टैरिफ सिर्फ 5 फीसदी है, जबकि भारत 39 फीसदी टैरिफ लगाता है. वहीं, भारत अमेरिकी मोटरसाइकिलों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाता है, जबकि अमेरिका भारतीय बाइक्स पर सिर्फ 2.4 फीसदी टैरिफ लगाता है.

ये भी पढ़ें: Best Stocks For Today: शेयर मार्केट के बाजीगर निकले ये 10 स्टॉक, गिरते बाजार में भी लगा अपर सर्किट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy Zomato और Uber वालों को भी मिलेगा PF-इंश्योरेंस, सरकार ने बनाया बोर्ड
Swiggy Zomato और Uber वालों को भी मिलेगा PF-इंश्योरेंस, सरकार ने बनाया बोर्ड
भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, लेकिन बेरोजगारी बढ़ी- वर्ल्ड बैंक
भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, लेकिन बेरोजगारी बढ़ी- वर्ल्ड बैंक
धनतेरस से पहले आज सस्ता हुआ सोना, जानें 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक का रेट
धनतेरस से पहले आज सस्ता हुआ सोना, जानें 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक का रेट
इस कंपनी ने Best Employee को दी 4 करोड़ की Lamborghini, ऐसा क्या किया?
इस कंपनी ने Best Employee को दी 4 करोड़ की Lamborghini, ऐसा क्या किया?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget