एक्सप्लोरर

''मुझे एलन की जरूरत...'' कैबिनेट की बैठक में मस्क को लेकर ये क्या कह गए ट्रंप, बताई टेस्ला खरीदने की असली वजह

Donald Trump: गुरुवार को कैबिनेट की बैठक के दौरान कई अहम मुद्दों पर बात करते हुए ट्रंप ने एलन मस्क की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि एलन ने शानदार काम किया है.

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति गुरुवार को कैबिनेट की बैठक की, जिसमें उन्होंने अपनी टैरिफ पॉलिसी को लेकर खुलकर बात की. इसमें अधिकतर देशों को हाई टैरिफ से 90 दिनों की राहत से लेकर चीनी वस्तुओं के आयात पर 145 परसेंट के भारी-भरकम टैरिफ का मुद्दा शामिल रहा. इस चर्चा में अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भी फोकस में रखा गया. इस दौरान ट्रंप ने अचानक से सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के प्रमुख एलन मस्क की तारीफ करनी शुरू कर दी. मस्क भी वहीं मौजूद थे. 

मस्क ने किया शानदार काम: ट्रंप

द लैटिन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा, एलन ने शानदार काम किया है. उन्होंने आगे कहा, ''मुझे एलन की जरूरत किसी और चीज के लिए नहीं है, सिवाय कि मैं उन्हें पसंद करता हूं. इस शख्स ने गजब का काम किया है.''

बता दें कि DOGE के मुखिया बनकर सरकारी खर्च में कटौती कर रहे हैं. मस्क अमेरिकी सरकार के सालाना बजट में 2 ट्रिलियन डॉलर या एक तिहाई से अधिक की कटौती करने का वादा किया है.

उन्होंने एजेंसियों की संख्या भी 428 से घटाकर 99 करने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने हजारों की तादात में सरकारी कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाला. ट्रंप की इन्हीं नीतियों का आलम यह रहा कि अमेरिका और यूरोप में टेस्ला की कारें जलाई गईं, शोरूम पर हमला बोला गया. इससे टेस्ला के शेयरों में भी गिरावट आई. 

टेस्ला के फैन हुए ट्रंप

बैठक में ट्रंप ने बताया कि उन्होंने हाल ही में टेस्ला की एक कार खरीदी है. उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें कोई डील नहीं मिली, बल्कि उन्होंने पूरी कीमत चुकाई है. ट्रंप ने मस्क की तारीफ करते हुए आगे कहा, ''सच कहूं तो वह बेहतरीन कार बनाते हैं.'' उन्होंने बताया कि उनके ऑफिस में भी अब लोग टेस्ला की कारें चलाते हैं. उन्होंने टेस्ला को 'खूबसूरत कार' कहा. ट्रंप ने कहा कि मस्क को अपना सपोर्ट दिखाने के लिए उन्होंने टेस्ला की कार खरीदी. ट्रंप के मुताबिक, मस्क के साथ बुरा सुलूक किया जा रहा है.  

ये भी पढ़ें:

टैरिफ को लेकर पहली बार अमेरिका के साथ ताइवान ने की बात, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दोनों देशों के अधिकारी आए आमने-सामने

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget