एक्सप्लोरर

खेती-किसानी पर नजर डाल रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, भारत सरकार के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की बातचीत में कृषि उत्पादों पर टैरिफ एक अहम मुद्दा होगा. दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए कृषि उत्पादों को प्राथमिकता दी है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की नजर अब एग्रीकल्चर सेक्टर पर है. टैरिफ धमकियों के बीच वह चाहते हैं कि भारत अमेरिकी एग्री प्रोडक्ट्स पर लगने वाले टैरिफ को कम करे.

दरअसल, भारत और अमेरिका के बीच बाइलेटरल ट्रेड डील पर चर्चा जोरों पर है. इस बीच, भारत अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ कम करने पर विचार कर रहा है, जबकि अमेरिका भारत में अपने कृषि उत्पादों का निर्यात बढ़ाने के लिए टैरिफ में कटौती चाहता है.

डोनाल्ड ट्रंप क्या चाहते हैं

इंडियन एक्सप्रेस पर छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की बातचीत में कृषि उत्पादों पर टैरिफ एक अहम मुद्दा होगा. दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए कृषि उत्पादों को प्राथमिकता दी है.

ट्रंप कृषि क्षेत्र पर फोकस क्यों कर रहे हैं

दरअसल, अमेरिका के मिड-वेस्टर्न राज्यों के किसान 2016 से ट्रंप के मजबूत समर्थक रहे हैं. हाल के चुनाव में ट्रंप ने कृषि पर निर्भर इलाकों में अपना वोट बढ़ाया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, 100 से ज्यादा कृषि प्रधान काउंटी में ट्रंप को 80 फीसदी से अधिक वोट मिले.

ऐसे में ट्रंप एग्री प्रोडक्टर पर भारत में टैरिफ कम करवाकर इन किसानों को खुश करना चाहते हैं. हालांकि, ट्रंप की इस मांग की वजह से मौजूदा मोदी सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दरअसल, केंद्र सरकार भारत के किसानों की आय को सुरक्षित करने के लिए और उन्हें बढ़ाने के लिए विदेशों से आने वाले एग्री प्रोडक्ट पर तगड़ा टैरिफ लगाती है, अगर ट्रंप की मांग को मानते हुए केंद्र सरकार अमेरिका के एग्री प्रोडक्ट पर टैरिफ कम करता है तो इससे भारतीय किसान प्रभावित हो सकते हैं.

भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ का अंतर समझिए

मौजूदा समय की बात करें तो भारत ने हाल के बजट में कई उत्पादों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) कम की है, लेकिन अमेरिका का कहना है कि भारत में कृषि उत्पादों पर टैरिफ अभी भी अमेरिका के मुकाबले काफी ज्यादा है. 

अमेरिकी सरकार की ओर से दिए गए एक बयान के मुताबिक, "अमेरिका में कृषि उत्पादों पर औसत MFN (मोस्ट फेवर्ड नेशन) टैरिफ 5 फीसदी है, जबकि भारत में यह 39 फीसदी है." भारतीय अधिकारियों का मानना है कि कृषि उत्पादों पर टैरिफ कम करने से दोनों देशों के बीच कृषि व्यापार बढ़ेगा. साथ ही, भारतीय कृषि निर्यात को अमेरिकी बाजार में बेहतर पहुंच मिल सकेगी.

ये भी पढ़ें: Stock Market Mayhem: शेयर बाजार में हफ्ते के पहले सत्र में भारी गिरावट, मार्केट कैप 2025 में पहली बार 400 लाख करोड़ के नीचे धड़ाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget