एक्सप्लोरर

शादियों के सीजन में एयरलाइन्स की चांदी, एक दिन में 5 लाख यात्रियों ने भरी उड़ान

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) ने इस संबंध में जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक, रविवार को 3,173 फ्लाइट्स में कुल 5,05,412 यात्रियों ने घरेलू यात्रा के लिए उड़ान भरी.

देश में शादियों का सीजन चल रहा है. 12 नवंबर से शुरू हुआ ये सीजन 16 दिसंबर तक रहेगा. इस बीच लगभग 48 लाख शादियां होने का अनुमान है. शादियों की वजह से भारत में लगभग 6 लाख करोड़ रुपये का बिजनेस होने की भी उम्मीद है.

ट्रैवेलिंग भी इसी बिजनेस का हिस्सा है. यही वजह है कि रविवार को घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में कमाल की बढ़ोतरी देखी गई. नागरिक उड्डयन मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक दिन में 5,00,000 से ज्यादा यात्रियों ने घरेलू विमानों से यात्रा की है.

एविएशन मिनिस्ट्री ने क्या कहा

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) ने इस संबंध में जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक, रविवार को 3,173 फ्लाइट्स में कुल 5,05,412 यात्रियों ने घरेलू यात्रा के लिए उड़ान भरी. इन आंकड़ों का ऐलान करते मंत्रालय ने X पर लिखा, "देश का एविएशन सेक्टर अब पहले से कहीं ज्यादा ऊंचाई पर है, जो सपनों और मंजिलों को बेधड़क जोड़ रहा है."

कब-कब कितने यात्रियों ने यात्रा की

देश में फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या पिछले दो हफ्तों से लगातार बढ़ रही है. एविएशन इंडस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, 8 नवंबर को 4,90,000 यात्रियों ने उड़ान भरी, जो 9 नवंबर को बढ़कर 4,96,000 हो गए. वहीं 14 नवंबर को यह संख्या 4,97,000 थी, जो 15 नवंबर को बढ़कर 4,99,000 और 16 नवंबर को 4,98,000 तक पहुंच गई.

किस वजह से बढ़ रही है यात्रियों की संख्या

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीआरए की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और को-ग्रुप हेड - कॉर्पोरेट रेटिंग्स किञ्जल शाह का कहना है कि देश में बढ़ रहे वर्क-फ्रॉम-होम कल्चर की सुविधा लोगों को यात्रा करने का अवसर देती है. इसके अलावा टियर-2 और टियर-3 शहरों में कनेक्टिविटी में तेजी और एयरलाइन्स द्वारा टिकट की कीमतों में कमी भी यात्रियों के बढ़ने की वजह है. इसके अलावा शादियों के सीजन की वजह से भी घरेलू विमानों में यात्रियों की संख्या में तेजी है.

इन जगहों के लिए ज्यादा बुक हो रही फ्लाइट की टिकट

ixigo के ग्रुप सीईओ ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि दिल्ली, मुंबई, श्रीनगर, जयपुर और गोवा जैसे प्रमुख हॉलिडे डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट बुकिंग में साल दर साल 70 से 80% का इज़ाफा देखा गया है.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 800 अंकों के उछाल के साथ 78000 के पार, 5 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर में 7.9% बढ़ी भारत के कोर सेक्टर की ग्रोथ, उद्योगों के बेहतर प्रदर्शन ने बढ़ाई विकास दर
सितंबर में 7.9% बढ़ी भारत के कोर सेक्टर की ग्रोथ, उद्योगों के बेहतर प्रदर्शन ने बढ़ाई विकास दर
सोने में बड़ी गिरावट से खरीदारों की मौज, एक महीने में 5% लुढके दाम
सोने में बड़ी गिरावट से खरीदारों की मौज, एक महीने में 5% लुढके दाम
अब इंडियन ऑयल के पंप पर नहीं मिलेगा खाड़ी देशों का पेट्रोल-डीजल? आयात घटाएगी कंपनी
अब इंडियन ऑयल के पंप पर नहीं मिलेगा खाड़ी देशों का पेट्रोल-डीजल? आयात घटाएगी कंपनी
SpaceX और Tesla के विलय में जुटे एलन मस्क, होगा इतिहास का सबसे बड़ा मर्जर
SpaceX और Tesla के विलय में जुटे एलन मस्क, होगा इतिहास का सबसे बड़ा मर्जर

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
Embed widget