एक्सप्लोरर

Air Traffic: हवाई सफर करने वालों की बढ़ी संख्या, पिछले महीने आई इतनी तेजी

Domestic Air Traffic: देश में हवाई जहाज से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है. फरवरी महीने में भी घरेलू विमानन यात्रियों की संख्या में तेजी आई...

घरेलू विमानन कंपनियों को पिछले महीने अच्छा फायदा हुआ है. ताजे आंकड़ों के अनुसार, फरवरी महीने में घरेलू विमानन यात्रियों की संख्या में तेजी आई है. डाइरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने घरेलू विमानन यात्रियों का आंकड़ा शुक्रवार को जारी किया.

इतनी हो गई यात्रियों की संख्या

आंकड़ों के अनुसार, इस साल फरवरी महीने में घरेलू एयर ट्रैफिक का आंकड़ा 126.48 लाख पर पहुंच गया. यह साल भर पहले की तुलना में 4.8 फीसदी ज्यादा है. साल भर पहले यानी फरवरी 2023 में घरेलू विमानन यात्रियों की कुल संख्या 120.69 लाख रही थी. हालांकि यात्रियों को फरवरी महीने के दौरान काफी परेशानी भी उठानी पड़ी. आंकड़े बताते हैं कि फरवरी महीने में 1.55 लाख से ज्यादा यात्री उड़ानों में देरी की वजह से परेशान हुए.

एअर इंडिया को हुआ फायदा

आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि फरवरी महीने में सबसे ज्यादा फायदा टाटा समूह की विमानन कंपनी एअर इंडिया को हुआ. करीब दो साल पहले प्राइवेट हुई इस विमानन कंपनी का घरेलू एयर ट्रैफिक में हिस्सा बढ़कर 12.8 फीसदी पर पहुंच गया. एक महीने पहले यानी जनवरी 2024 में टोटल डोमेस्टिक एयर ट्रैफिक में एअर इंडिया की हिस्सेदारी 12.2 फीसदी रही थी.

इंडिगो को हुआ इतना नुकसान

वहीं दूसरी ओर घरेलू बाजार में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाली विमानन कंपनी इंडिगो को नुकसान उठाना पड़ गया. इंडिगो की हिस्सेदारी इस दौरान कुछ कम होकर 60.1 फीसदी पर आ गई. एक महीने पहले किफायती विमानन सेवा प्रदाता इंडिगो की हिस्सेदारी 60.2 फीसदी रही थी. हालांकि अभी भी इंडिगो आधे से ज्यादा बाजार पर अकेले काबिज है.

कंपनियों के ऊपर आया ये खर्च

डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार, उड़ानों की देरी से प्रभावित होने वाले यात्रियों को सुविधाएं देने में कंपनियों को 22.21 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े. वहीं महीने के दौरान 29,143 पैसेंजर उड़ानों के रद्द होने से प्रभावित हुए, जिन्हें कंपनसेशन व अन्य सुविधाएं देने में कंपनियां ने 99.96 लाख रुपये खर्च किए. महीने के दौरान 917 यात्रियों को उड़ान में सवार होने से रोका गया. इस पर कंपनियों को 78.19 लाख रुपये का खर्च आया.

ये भी पढ़ें: सेबी की बबल वॉर्निंग का असर, स्मॉल-मिड कैप में डूबे निवेशकों के अरबों डॉलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget