एक्सप्लोरर

बच्चे का आधार कार्ड बनवाने में न करें देरी, जान लें इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरुरत

बच्चों का भी आधार कार्ड जरूर बनवाना चाहिए. अगर आपके बच्चे का आधार नहीं बना है तो कई कामों में रुकावट आ सकती है.

आधार कार्ड आज के दौर में हर किसी के लिए जरूरी बन गया है. बच्चों का भी आधार कार्ड जरूर बनवाना चाहिए. अगर आपके बच्चे का आधार नहीं बना है तो कई कामों में रुकावट आ सकती है. आज हम आपको बता रहे हैं कि बच्चों को आधार बनाने के क्या फायदे हैं और इसके लिए कौन से दस्तावेज की जरुरत है. बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के फायदे
  • आधार बच्चे के पहचान पत्र के तौर पर काम करेगा. बच्चों का न ड्राइविंग लाइसेंस बनता है और न ही मतदाता पहचान पत्र. ऐसे में आधार ही उनका पहचान पत्र होता है. सरकारी संस्थानों में तो यह काम आएगा ही निजी संस्थान भी इससे इनकार नहीं कर सकते.
  • स्कूल में भी अब एडमिशन के टाइम पर आधार नंबर मांगा जा रहा है. जिन बच्चों का आधार नहीं हैं उन्हें स्कूल एक तय समय में आधार कार्ड बनवाने का निर्देश दे रहे है.
  • सरकार कार्यक्रमों, छात्रवृत्ति हासिल करने तक में आधार कार्ड बच्चे के बहुत  काम आएगा. बच्चों के बचत खातों के लिए भी आधार जरूरी है.
  • बच्चों के लिए आधार के साथ पासपोर्ट भी सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, मगर देश में पासपोर्ट रखने वाले लोगों की संख्या काफी कम हैं.
जानते हैं इसे बनवाने के कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए
  • ऐसा डॉक्यूमेंट जो बच्चे के साथ माता-पिता या अभिभावक का संबंधदर्शाता हो जैसे- बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट या हॉस्पिटल द्वारा जारी डिस्चार्ज कार्ड/पर्ची
  • माता या पिता में से किसी एक/अभिभावक का आधार
  • जब भी बच्चे का आधार बनवाने जाएं तो इन दोनों डॉक्युमेंट की ओरिजिनल कॉपी भी साथ लेकर जाएं.
5 से 15 साल के बीच बच्चे के लिए डॉक्यूमेंट
  • बच्चे के नाम पर अगर कोई डॉक्युमेंट नहीं है तो मां-बाप के साथ उसका संबंध दर्शाने वाला दस्तावेज जैसे बर्थ सर्टिफिकेट.
  • अगर बच्चे के नाम पर कोई डॉक्युमेंट है तो स्कूल आईडी जैसे कोई वैलिड आईडी व एड्रेस प्रूफ देना होगा. वैलिड प्रूव्स की लिस्ट यहां मौजूद है.. https://uidai.gov.in/images/commdoc/valid_documents_list.pdf
  • मां-बाप में से किसी एक का आधार.
इन बातों का रखें ध्यान 
  • 5 साल से कम उम्र के बच्चों के बायोमेट्रिक डिटेल्स नहीं लिए जाते हैं, केवल फोटो ली जाती है.
  • 5 साल से कम उम्र के बच्चों के बायोमेट्रिक्स यानी अंगुलियों के निशान और आंखों की पुतली विकसित नहीं होते हैं.
  • बच्चे जब पांच साल का हो जात है तो उसकी बायोमेट्रिक्स डिटेल्स ली जाती हैं.
  • बच्चे के बड़ा होने पर उसके बायोमेट्रिक्स में बदलाव आता है. बच्चे के 15 साल का होने पर ये डिटेल्स अपडेट कराना जरूरी है.
  • बच्चों की बायोमेट्रिक्स का अपडेशन फ्री है
  • बायोमेट्रिक्स अपडेशन के लिए कोई डॉक्युमेंट नहीं चाहिए. केवल बच्चे को उसके आधार कार्ड के साथ आधार केंद्र ले जाएं.
यह भी पढ़ें: आप विधायक सोमनाथ भारती को एम्स कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में मिली 2 साल की सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शराब से ज्यादा बीयर पी रहे लोग, इस राज्य को मिला 11500 करोड़ का कलेक्शन
शराब से ज्यादा बीयर पी रहे लोग, इस राज्य को मिला 11500 करोड़ का कलेक्शन
सस्ती हो गई AI वाली वॉशिंग मशीन, 1388 रुपए की EMI पर घर लाएं
सस्ती हो गई AI वाली वॉशिंग मशीन, 1388 रुपए की EMI पर घर लाएं
किन शहरों के लिए सबसे महंगे हुए फ्लाइट टिकट, इस बार दिवाली छठ जेब पर भारी
किन शहरों के लिए सबसे महंगे हुए फ्लाइट टिकट, इस बार दिवाली छठ जेब पर भारी
फ्लैट में रहने वाले ध्यान दें, 90% बढ़ गया सोसायटियों का मेंटेनेंस बिल
फ्लैट में रहने वाले ध्यान दें, 90% बढ़ गया सोसायटियों का मेंटेनेंस बिल

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
Embed widget