एक्सप्लोरर

Dmart Share Price: रिटेल कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स का स्टॉक दे सकता है जोरदार रिटर्न, ब्रोकरेज हाउस ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

Dmart Share Price: जोरदार तिमाही पेश करने के बाद सोमवार की सुबह स्टॉक 5126 रुपये पर खुला लेकिन 0.91 फीसदी के उछाल के साथ 4988 रुपये पर क्लोज हुआ.

Avenue Supermarts Share Price: वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही अप्रैल से जून के दौरान एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) जो डीमार्ट ब्रांड नाम से स्टोर (DMart store) ऑपरेट करती है उसने शानदार नतीजे पेश किए जिसके बाद ब्रोकरेज हाउस ने एवेन्यू सुपरमार्ट्स के स्टॉक को निवेशकों को खरीदने की सलाह दी है. सोमवार 15 जुलाई के कारोबारी सत्र में कंपनी का स्टॉक 0.01 फीसदी के उछाल के साथ 4989 रुपये पर क्लोज हुआ है. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.25 लाख करोड़ रुपये के करीब जा पहुंचा है. 

सेंट्रम ब्रोकिंग (Centrum Broking) ने एवेन्यू सुपरमार्ट्स को लेकर रिसर्च नोट जारी किया है जिसमें ब्रोकरेज हाउस ने बताया कि कंपनी का स्टॉक 5428 रुपये तक जा सकता है. यानि अपने मौजूदा लेवल से स्टॉक 10 फीसदी के करीब रिटर्न दे सकता है. साल 2024 में एवेन्यू सुपरमार्ट्स के स्टॉक ने निवेशकों को 22 फीसदी का रिटर्न दिया है. हालांकि पिछले पांच वर्षों में स्टॉक 250 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है. जेफरीज ने डीमार्ट के स्टॉक को निवेशकों को होल्ड करने की सलाह दी है और 4600 रुपये का टारगेट दिया है. जबकि मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने 5500 रुपये स्टॉक का टारगेट प्राइस दिया है. 

सेंट्रम ब्रोकिंग ने बताया कि डीमार्ट के पहले तिमाही के नतीजे उम्मीद के मुताबिक आया है. कंपनी का रेवेन्यू 18.6 फीसदी के ग्रोथ के साथ 13,716 करोड़ रुपये रहा है तो मुनाफा 16.8 फीसदी के ग्रोथ रेट के साथ बढ़ा है. ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक अर्थव्यवस्था में सुधार के चलते लोगों में खर्च करने की प्रवृति बढ़ी है जिसका फायदा डीमार्ट को मिलता नजर आ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक डीमार्ट ने पहली तिमाही में 6 नए स्टोर जोड़े हैं और कुल स्टोर्स की संख्या बढ़कर 371 हो गई है. 

ब्रोकरेज हाउसेज का मानना है कि डीमार्ट एक डिस्काउंट रिटेलर है. इसके चलते कंज्यूमर को कम कीमतों पर सामान उपलब्ध होता है जो सेल्स को बढ़ाने में मदद कर रहा है. इससे कीमतों को लेकर बेहद संवेदनशील मार्केट्स में डीमार्ट को मार्केट शेयर बढ़ाने में मदद मिली है. सीएलएसए ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि डीमार्ट भारत के 500 बिलियन डॉलर फूड और ग्रॉसरी मार्केट का बड़ा खिलाड़ी है. फिलहाल इस स्पेस पर छोटे रिटेलर्स का कब्जा है. सीएलएसए का मानना है कि अगले 25 वर्षों में TAM बढ़कर 2.3 ट्रिलियन डॉलर तक जा पहुंचेगा जिसमें डीमार्ट की हिस्सेदारी मौजूदा एक फीसदी से बढ़कर 5 फीसदी हो जाएगी. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें 

Budget 2024: स्मॉलकेस मैनेजर्स के मुताबिक, बजट के करीब शेयर बाजार में उठापटक संभव, सैलरीड क्लास को राहत की उम्मीद नहीं!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
Xप्लेन: इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget