एक्सप्लोरर

Disney Cruise Ship: एडवेंचर के शौकीन हो जाएं तैयार! लॉन्च होने के लिए तैयार डिज्नी क्रूज शिप, इतने की है टिकट

Disney Cruise Ship Launch: डिज्नी क्रूज शिप अगले साल दिसंबर से सिंगापुर से लॉन्च होने जा रहा है. इसकी बुकिंग अभी से शुरू हो गई है. डिज्नी के ऑफिशियल वेबसाइट पर पूरी डिटेल उपलब्ध है.

Singapore Disney Cruise 2025: अगर आप किसी एडवेंचर ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो साल 2025 आपके लिए एक शानदार विकल्प लेकर आ रहा है. दरअसल, डिज्नी क्रूज शिप (Disney Cruise Ship) अब एशिया में सफर करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. यह शिप अगले साल दिसंबर में सिंगापुर (Singapore) से रवाना होगी, जिसके लिए बुकिंग अभी एक साल पहले से ही शुरू हो गई है. इस क्रूज शिप को इस कदर डिजाइन किया गया है, जो इसमें सवार यात्रियों को जादुई एहसास कराएगा. 

क्रूज डेस्टिनेशन के रूप में सिंगापुर की बढ़ती पहचान

भारत, मध्य पूर्व, दक्षिण एशिया और अफ्रीका में सिंगापुर पर्यटन बोर्ड (एसटीबी) के क्षेत्रीय निदेशक मार्कस टैन (Markus Tan) ने बिजनेस स्टैंडर्ड को दिए एक इंटरव्यू में कहा, क्रूज की सवारी करने वाले पर्यटकों के लिए सिंगापुर एक पसंदीदा जगह है. बीते साल 2 लाख से अधिक पर्यटकों ने यहां क्रूज की सवारी की. क्रूज की सवारी में यात्रियों की बढ़ती रूचि को देखते हुए सिंगापुर क्रूज डेस्टिनेशन के रूप में उभरता जा रहा है. 

क्रूज की सवारी के लिए अलग-अलग पैकेज उपलब्ध

मार्कस ने ये भी कहा, ''भारत में भी क्रूज की सवारी पसंद की जाती रही है. अगले पांच सालों के लिए डिज्नी क्रूज सिंगापुर बेस्ड होगा. इसमें तीन से चार रात की बुकिंग शुरू होगी. ये भारतीय पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करेगा.''

कोलकाता में सिंगापुर पर्यटन बोर्ड के भारत (मुंबई), मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय निदेशक रेनजी वोंग (Renjie Wong) ने बताया, ''ऐसी कई ट्रैवल एजेंसियां हैं, जिनके जरिए आप अलग-अलग पैकेज पर डिज्नी क्रूज की बुकिंग करा सकते हैं. भारतीय पर्यटक फ्लाई-क्रूज का विकल्प चुन सकते हैं. इसकी मदद से आप इंडिगो या सिंगापुर एयरलाइन से अपना सफर तय कर सीधे क्रूज में एंट्री लीजिए. इसके अलावा, अगर आप क्रूज की सवारी से पहले सिंगापुर में एक-दो दिन ठहरने का सोच रहे हैं, तो इसकी भी सुविधा है.'' 

इतनी रखी गई है कीमत

क्रूज की सवारी का आनंद लेने के लिए आप डिज्नी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक करा सकते हैं. इसमें दो वयस्क यात्रियों के लिए तीन रात क्रूज में सफर का किराया 958 डॉलर (80,877 रुपये) से शुरू हो रहा है। इसी तरह से चार रात के लिए दो वयस्कों का किराया 1,318  (1,11,269 रुपये), पांच रात के लिए 2,694 डॉलर (2,27,436 रुपये) तय किया गया है.

इसी तरह से कई अलग-अलग पैकेज है, जैसे कि अगर आप समुद्र के खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठाते हुए सफर का मजा लेना चाह रहे हैं, तो आपको दो वयस्कों के तीन रात के सफर के लिए 1,318 डॉलर (1,11,269 रुपये) चुकाने होंगे. अगर रूम के साथ् प्राइवेट बालकनी चाह रहे हैं, तो दो वयस्कों के लिए इसका किराया 1,438 डॉलर (1,21,400 डॉलर) रखा गया है. वेबसाइट पर इससे जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध है. 

Online Shopping: ONDC पर शॉपिंग करना अब पड़ सकता है महंगा! अब इतने के ट्रांजैक्शन पर यूजर चार्ज लगाने की तैयारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget