एक्सप्लोरर

दो साल में प्रत्यक्ष करदाताओं की संख्या 55 लाख बढ़ी, कर वसूलने की लागत भी बढ़ी

प्रत्यक्ष कर (डायरेक्ट टैक्स) में व्यक्तिगत आयकर यानी पर्सनल इनकम टैक्स के अलावा निगम कर यानी कॉरपोरेट टैक्स मुख्य रुप से शामिल होते है. तकनीकी तौर पर ऐसे करदाताओं को असेसी कह कर पुकारा जाता है.

नई दिल्लीः मोदी सरकार के पहले दो साल के दौरान आयकर समेत प्रत्यक्ष कर चुकाने वालों की संख्या करीब 55 लाख बढ़ी. इसमें व्यक्तिगत आयकरदाताओं की संख्या ही 53 लाख रही.

प्रत्यक्ष कर (डायरेक्ट टैक्स) में व्यक्तिगत आयकर यानी पर्सनल इनकम टैक्स के अलावा निगम कर यानी कॉरपोरेट टैक्स मुख्य रुप से शामिल होते है. तकनीकी तौर पर ऐसे करदाताओं को असेसी कह कर पुकारा जाता है. नियमों के मुताबिक, असेसी को हर वित्त वर्ष के दौरान हुई कमाई का ब्यौरा अगले वित्त वर्ष में तय तारीख तक देना होता है. वित्त वर्ष के अगले वर्ष को असेसमेंट इयर कहा जाता है. दूसरे शब्दों में कहें तो यदि आप वेतनभोगी है तो 31 मार्च 2018 को खत्म होने वाले वित्त वर्ष यानी 2017-18 के दौरान हुई कमाई का ब्यौरा अगले वित्त वर्ष यानी 2018-19 के दौरान 31 जुलाई तक जमा कराना होगा. यहां 2018-19 असेसमेंट इयर कहा जाएगा.

आयकर विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, असेसमेंट इयर 2014-15 (वित्त वर्ष 2013-14) के अंत में डायरेक्ट टैक्स असेसी की संख्या 5.72 करोड़ से ज्यादा थी जो असेसमेंट इयर 2016-17 (वित्त वर्ष 2015-16) के अंत में 6.27 करोड़ के करीब पहुंच गयी. वैसे उम्मीद है कि इसमें और ब़ढ़ोतरी होगी, क्योंकि असेसमेंट इयर 2016-17 के लिए कुछ शर्तों के साथ 31 मार्च 2018 तक रिटर्न दाखिल किया जा सकता है.

कर से कुल कमाई में प्रत्यक्ष कर की हिस्सेदारी आंकड़े ये भी बताते हैं कि कर से कुल कमाई में प्रत्यक्ष कर की हिस्सेदारी घटी है. मसलन, वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान सभी तरह के कर (आयकर, निगम कर, उत्पाद शुल्क, सीमा शुल्क, सेवा कर वगैरह) से कुल मिलाकर 12.39 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई जो 2016-17 के अंत में 17.11 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है. लेकिन प्रत्यक्ष कर की हिस्सेदारी 2014-15 में 56.16 फीसदी थी जो 2016-17 में घटकर 49.66 फीसदी रह गयी है. वैसे ध्यान रहे कि 2009-10 के दौरान कुल कर में प्रत्यक्ष कर की हिस्सेदारी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 60.78 फीसदी पर पहुंची थी.

प्रत्यक्ष कर से कमाई में कौन सा राज्य अव्वल प्रत्यक्ष कर से आमदनी जुटाने में महाराष्ट्र ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है. यहां से 2016-17 के दौरान 3.14 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की आमदनी हुई. यानी प्रत्यक्ष कर से कुल कमाई में करीब 37 फीसदी अकेले इसी राज्य से आया. दूसरी ओर 1.08 लाख करोड़ रुपये के साथ दिल्ली दूसरे, 0.85 लाख करोड़ रुपये के साथ कर्नाटक तीसरे, 0.60 लाख करोड़ रुपये के साथ तमिलनाडु चौथे और 0.38 लाख करोड़ रुपये के साथ गुजरात पांचवे स्थान पर रहा.

कर वसूली की लागत कर से कमाई तो बढ़ी ही है, कर वसूलने की लागत भी बढ़ी है. इसकी एक वजह कर अधिकारियों के वेतन व भत्तो में बढ़ोतरी है. वित्त वर्ष 2013-14 में जहां 100 रुपये के कर वसूलने की लागत 57 पैसे थी वो 2014-15 में बढ़कर 59 पैसे, 2015-16 में 61 पैसे और 2016-17 में बढ़कर 66 पैसे हो गयी. फिर भी आयकर विभाग का दावा है कि कर वसूलने की लागत दुनिया के विभिन्न देशें के मुकाबले काफी कम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ लोगों ने लगाई अपनी कमाई
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ लोगों ने लगाई अपनी कमाई
गुजरात में 8 घंटे बिजली कटौती, उद्योगों को हर हफ्ते 300 करोड़ का नुकसान
गुजरात में 8 घंटे बिजली कटौती, उद्योगों को हर हफ्ते 300 करोड़ का नुकसान

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget